Sarairasi youth A blog about math , science , reasoning tricks in hindi, Railway, ssc, bank, question paper, exam, result, sarairasi, sarairasi youth From Blogspot
जस्ट स्वीट
06/02/23
भारत रत्न
भारत रत्न-भारत रत्न की शुरुआत 2 जनवरी 1954 को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के द्वारा शुरू किया गया यह पुरस्कार साहित्य, विज्ञान, सामाजिक सेवा और खेल के क्षेत्र में असाधारण कार्य करने वाले को दिया जाता है। 1 वर्ष में अधिकतम 3 लोगों को यह पुरस्कार दिया जा सकता है यह पुरस्कार पहली बार डॉक्टर राधाकृष्णन, सी आर राजगोपालाचारी, ओ सी वी रमन को दिया गया
नोट-अगर ऑप्शन में तीनों का नाम दीया हो तो राधा-कृष्णन पहले व्यक्ति होंगे जिसे भारतरत्न में दिया गया है
1955 तक यह पुरस्कार उन्हीं व्यक्ति को दिया जाता था जो व्यक्ति जिंदा हो लेकिन 1955 के बाद यह पुरस्कार मरणोपरांत भी दिया जाने लगा इस पुरस्कार में एक प्रमाण पत्र तथा एक पदक दिया जाता है धनराशि के रूप में कुछ नहीं। 2013 में खेल जगत में भारत रत्न पाने वाले पहले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर हैं। भारत रत्न पाने वाली पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थी। अभी तक 48 लोगों को भारत रत्न दिया जा चुका है। 2019 में भारत रत्न पाने वाले तीन व्यक्ति थे भूपेन हजारिका प्रणब मुखर्जी नानाजी देशमुख। 2019 के बाद भारत रत्न अभी तक किसी को नहीं दिया गया है
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें