जस्ट स्वीट

अगर आप किसी भी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं और आप टेस्ट देना चाहते है तो आप हमारे साइट पर टेस्ट दे सकते हैं यदि आप WhatsApp 8354099127 पर मैसेज कर के टेस्ट प्राप्त कर सकते हैं

27/07/20

हिस्ट्री के महत्वपूर्ण सन



👇👇👇👇👇👇👇👇


►1904 ➖ भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम पारित

►1905 ➖ बंगाल का विभाजन

►1906 ➖ मुस्लिम लीग की स्थापना

►1907 ➖ सूरत अधिवेशन, कांग्रेस में फूट

►1909 ➖ मार्ले-मिंटो सुधार

►1911 ➖ ब्रिटिश सम्राट का दिल्ली दरबार

►1916 ➖ होमरूल लीग का निर्माण

►1916 ➖ मुस्लिम लीग-कांग्रेस समझौता (लखनऊ पैक्ट)

►1917 ➖ महात्मा गाँधी द्वारा चंपारण में आंदोलन

►1919 ➖ रौलेट अधिनियम

►1919 ➖ जलियाँवाला बाग हत्याकांड

►1919 ➖ मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार

►1920 ➖ खिलाफत आंदोलन

►1920 ➖ असहयोग आंदोलन

►1922 ➖ चौरी-चौरा कांड

►1927 ➖ साइमन कमीशन की नियुक्ति

►1928 ➖ साइमन कमीशन का भारत आगमन

►1929 ➖ भगतसिंह द्वारा केन्द्रीय असेंबली में बम विस्फोट

►1929 ➖ कांग्रेस द्वारा पूर्ण स्वतंत्रता की माँग


►1930 ➖ सविनय अवज्ञा आंदोलन

►1930 ➖ प्रथम गोलमेज सम्मेलन

►1931 ➖ द्वितीय गोलमेज सम्मेलन

►1932 ➖ तृतीय गोलमेज सम्मेलन

►1932 ➖ सांप्रदायिक निर्वाचक प्रणाली की घोषणा

►1932 ➖ पूना पैक्ट

►1942 ➖ भारत छोड़ो आंदोलन

►1942 ➖ क्रिप्स मिशन का आगमन

►1943 ➖ आजाद हिन्द फौज की स्थापना

►1946 ➖ कैबिनेट मिशन का आगमन

►1946 ➖ भारतीय संविधान सभा का निर्वाचन

►1946 ➖ अंतरिम सरकार की स्थापना

►1947 ➖ भारत के विभाजन की माउंटबेटन योजना

►1947 ➖ भारतीय स्वतंत्रता प्राप्ति


कुछ महान कार्यों से सम्बंधित व्यक्ति🎓


1. ब्रह्मा समाज – राजाराममोहन राय

2. आर्य समाज – स्वामी दयानंद सरस्वती

3. प्रार्थना समाज – आत्माराम पांडुरंग

4. दीन-ए-इलाही, मनसबदारी प्रथा – अकबर

5. भक्ति आंदोलन – रामानुज

6. सिख धर्म – गुरु नानक

7. बौद्ध धर्म – गौतमबुद्ध

8. जैन धर्म – महावीर स्वामी

9. इस्लाम धर्म की स्थापना, हिजरी सम्वत – हजरत मोहम्मद साहब

10. पारसी धर्म के प्रवर्तक – जर्थुष्ट

11. शक सम्वत – कनिष्क

12. मौर्य वंश का संस्थापक – चन्द्रगुप्त मौर्य

13. न्याय दर्शन – गौतम

14. वैशेषिक दर्शन – महर्षि कणाद

15. सांख्य दर्शन – महर्षि कपिल

16. योग दर्शन – महर्षि पतंजली

17. मीमांसा दर्शन – महर्षि जैमिनी

18. रामकृष्ण मिशन – स्वामी विवेकानंद

19. गुप्त वंश का संस्थापक – श्रीगुप्त

20. खालसा पन्थ – गुरु गोविन्द सिंह

21. मुगल साम्राज्य की स्थापना – बाबर

22. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना – हरिहर व बुक्का

23. दिल्ली सल्तनत की स्थापना – कुतुबुद्दीन ऐबक

24. सतीप्रथा का अंत – लॉर्ड विलियम बेंटिक

25. आंदोलन : असहयोग,सविनय अवज्ञा, खेडा, चम्पारन, नमक, भारत छोडो – महात्मा गाँधी

26. हरिजन संघ की स्थापना – महात्मा गाँधी

27. आजाद हिंद फ़ौज की स्थापना – रास बिहारी बोस

28. भूदान आंदोलन – आचार्य विनोबा भावे

29. रेड क्रॉस – हेनरी ड्यूनेंट

30. स्वराज पार्टी की स्थापना – पंडित मोतीलाल नेहरु

31. गदर पार्टी की स्थापना – लाला हरदयाल

32. ‘वन्देमातरम्’ के रचियता – बंकिमचन्द्र चटर्जी

33. स्वर्ण मंदिर का निर्माण – गुरु अर्जुन देव


34. बारदोली आंदोलन – वल्लभभाई पटेल

35. पाकिस्तान की स्थापना – मो० अली जिन्ना

36. इंडियन एसोशिएशन की स्थापना – सुरेन्द नाथ बनर्जी

37. ओरुविले आश्रम की स्थापना- अरविन्द घोष

38. रुसी क्रांति के जनक – लेनिन

39. जामा मस्जिद का निर्माण – शाहजहाँ

40. विश्व भारती की स्थापना – रवीन्द्रनाथ टैगोर

41. दास प्रथा का उन्मूलन – अब्राहम लिंकन

42. चिपको आंदोलन – सुंदर लाल बहुगुणा


43. बैकों का राष्ट्रीकरण – इंदिरा गाँधी

44. ऑल इण्डिया वीमेन्स कांफ्रेंस की स्थापना – श्रीमती कमला देवी

45. भारत की कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना – एम०एन० राय

46. नेशनल कांफ्रेंस की स्थापना – शेख अब्दूल्ला

47. संस्कृत व्याकरण के जनक – पाणिनी

48. सिख राज्य की स्थापना – महाराजा रणजीत सिंह

49. भारत की खोज – वास्कोडिगामा

हिंदी साहित्य के महत्वपूर्ण क्वेश्चन जो एग्जाम में पूछा जाता है बहुविकल्पीय के साथ टोटके अभ्यर्थियों के लिए

हिन्दी भाषा एवं साहित्य

वस्तुनिष्ठ प्रश्नोतर :-

Q.1 प्रेमचंद ने कहानी को किस नाम से पुकारा है?
(अ) कहानी        (ब) कहाणी
(स) गल्प ✓       (द) कथा

Q.2 'नीलम देश की राजकन्या' के रचनाकार है?
अ. प्रेमचंद         ब. प्रसाद
स. अज्ञेय          द. जैनेन्द्र✓

Q.3 'प्लेग की चुड़ैल' कहानी के लेखक कौन हैं?
अ) माधव राव सप्रे
ब) शिवदानसिंह चौहान
स) लाला भगवानदीन✓
द) वृंदावनलाल वर्मा

Q.4 बुद्ध गुप्त एवं चंपा किस कहानी के पात्र है?
अ) देवरथ           ब) आकाशदीप✓
स) पुरस्कार         द) ममता

Q.5 'अह्म्ब्रह्मसिस्म' कहानी के लेखक कौन है?
अ)भीष्म साहनी✓        ब) किशोर साहू
स) द्विजवेंद्रनाथ मिश्र      द) अमरकांत

Q.6 हिन्दी में शिकार कथाओं के लेखन का श्रीगणेश किसने किया ?
अ) श्रीराम शर्मा ✓      ब) प्रेमचंद
स) रामकुमार भ्रमर      द) विभांशु दिव्याल

Q.7 ''भोगे हुए यथार्थ से जुड़ीं होने से वह अधिक प्रामाणिक है।'' यह कथन किस प्रकार के कहानी के लिए है?
अ) प्रगतिवादी कहानी
ब) मनोविश्लेषणवादी कहानी
स) प्रेमचंदयुगीन कहानी
द) नई कहानी✓

Q.8 समान्तर कहानी आंदोलन का सूत्रपात किस पत्रिका से शुरू हुआ?
अ) सारिका✓       ब) सरस्वती
स) कहानी            द) इंदु

Q.9 सचेतन कहानी के प्रवर्तक कौन है ?
अ) डॉ गंगा प्रसाद 'विमल'      ब) मोहन राकेश
स) महीप सिंह✓        द) निर्मल वर्मा

Q.10 कमलेश्वर किस कहानी पत्रिका के संपादक थे?
अ) कादम्बिनी          ब)कहानी
स) नई कविता          द) सारिका✓

Q.11 'ऐशट्रे' किस कहानीकार का संकलन है?
अ) हरिमोहन           ब) राजेंद्र उपाध्याय✓
स) रामदरश मिश्र      द) राजी सेठ

Q.12 "लेटर- बाॅक्स" कहानी के रचनाकार हैं
अ) अज्ञेय ✓         ब) उषा प्रियंवदा
स) भीष्म साहनी     द) यशपाल

Q.13 "अकेली" कहानी किसकी रचना हैं
अ) उषा प्रियंवदा      ब) मन्नू भंडारी✓
स) यशपाल           द) कृश्न चंदर

Q.14 'होगी जय होगी जय पुरुषोत्तम नवीन' नामक कहानी की लेखिका कौन हैं?
अ) सूर्यबाला✓       ब) उषा प्रियंवदा
स) मन्नू भंडारी       द) कृष्णा सोवती

Q.15 प्रेम और विवाह के कटु संबंधों का चित्रण इनमें से किस कहानी में हैं?
अ) राजा निरबंसिया       ब) टूटना
स) अपरिचित         द) उपर्युक्त सभी✓

Q.16 "कथा शिल्प और कथ्य की दृष्टि से यशपाल जी प्रेमचंद के बहुत नजदीक हैं।" यह कथन किस आलोचक का है?
अ) डॉ. नगेन्द्र         ब) रामचंद्र शुक्ल
स) भागवतस्वरूप मिश्र✓     द) नंददुलारे बाजपेयी

Q.17 'ब्रजनन्दन' जैनेन्द्र की किस कहानी का पात्र है?
अ) अपना-अपना भाग्य       ब) पाजेब
स) जान्हवी✓       द) वातायन

Q.18 'डायरी के नीरस पृष्ठ' किसकी कहानी है
अ) इलाचन्द जोशी✓      ब) राजकमल चौधरी
स) रामदरश मिश्र       द) असगर वजाहत

Q.19 'पगली' कहानी के लेखक कौन हैं?
अ)कौशिक✓      ब)निराला
स)गुलेरी          द)किसोरी लाल गोस्वामी

Q. 20 इंदुमती शेक्सपियर के किस रचना का अनुवाद है?
अ) मर्चेंट ऑफ वेनिस       ब) टेम्पेस्ट✓
स) हर्मिट        द) द ट्रेवलर

Q.21 "सच बोलने की भूल" किस लेखक की कहानी है?
(अ) यशपाल ✓         (ब) प्रेमचंद
(स) जैनेन्द्र        (द) निर्मल वर्मा

Q.22 'एथेंस का सत्यार्थी' कहानी के लेखक कौन है?
अ) सुदर्शन✓     ब) कौशिक
स) प्रसाद       द) प्रेमचंद

Q.23 द्वितीय विश्व युद्ध की घटनाओं पर आधारित कहानी संकलन 'संगिनो का साया' किसकी कहानियो का संग्रह है?
अ) अज्ञेय       ब) प्रभाकर माचवे✓
स) कमलेश्वर     द) अमरकांत

Q. 24 लोकोक्तियां एवं मुहावरों का सटीक प्रयोग किस कथाकार की भाषा में मिलता है?
अ) वृन्दलाल वर्मा       ब) प्रेमचंद✓
स) यशपाल      द) भगवतीचरण वर्मा

Q. 25 प्रसाद जी के छाया, प्रतिध्वनि, आंधी, आकाशदीप और इंद्रजाल कहानी संग्रह में कुल मिलाकर कितने कहानिया संकलित है?
अ) 79        ब) 69✓
स) 59        द) 89

लेखक तथा उनके उपनाम जो इम्तिहान में पूछा जाता है

*लेखकों और कवियों के उपनाम*


1. जयशंकर साहू - 'प्रसाद'
2. सूर्यकांत त्रिपाठी - 'निराला'
3. गुसाईं दत्त - सुमित्रानन्दन पन्त
4. धनपत राय – प्रेमचन्द
5. रामधारी सिंह - 'दिनकर’
6. मिर्ज़ा असदुल्लाह बेग ख़ान – मिर्ज़ा ग़ालिब
7. मुन्नन द्विवेदी - शांतिप्रिय द्विवेदी
8. हरिप्रसाद द्विवेदी - वियोगि हरि
9. वैद्यनाथ मिश्र – नागार्जुन
10. हरिवंश राय श्रीवास्तव - 'बच्चन'
11. रघुपति सहाय - फिराक गोरखपुरी
12. सम्पूर्ण सिंह कालरा – गुलज़ार
13. धर्मवीर सक्सेना - धर्मवीर भारती
14. पुष्पलता शर्मा – पुष्पा भारती
15. शिवमंगल सिंह - 'सुमन'
16. मदन मोहन गुगलानी - मोहन राकेश
17. कैलाश सक्सेना – कमलेश्वर
18. उपेन्द्रनाथ शर्मा - 'अश्क'
19. फणीश्वर नाथ - 'रेणु'
20. गोपालदास सक्सेना - 'नीरज'
21. श्रीराम वर्मा – अमरकान्त
22. रमेश चन्द्र - शैलेष मटियानी
23. सुदामा पाण्डेय - 'धूमिल'
24. बालस्वरूप भटनागर - 'राही'
25. गंगाप्रसाद उनियाल - 'विमल'
26. रामेश्वर शुक्ल - 'अंचल'
27. वासुदेव सिंह - त्रिलोचन शास्त्री
28. (सच्चिदानंद) हीरानन्द वात्स्यायन - 'अज्ञेय'
29. (तिरूमल्लै) नम्बाकम (वीर) राघव (आचार्य) - रांगेय
राघव
30. (पाण्डेय) बेचन शर्मा - 'उग्र'
31. (राय) देवीप्रसाद - 'पूर्ण'
32. (पण्डित) चन्द्रधर शर्मा - 'गुलेरी'
33. बालकृष्ण शर्मा - 'नवीन'
34. गजानन माधव - 'मुक्तिबोध'
35. गोपाल शरण सिंह - 'नेपाली'
36. जनार्दन प्रसाद झा - 'द्विज'
37. सत्यनारायण - 'कविरत्न'
38. भगवान वर्मा - लाला भगवानदीन
39. बालमुकुन्द गुप्त – शिवशम्भु
40. गयाप्रसाद शुक्ल - 'सनेही'
41. अयोध्यासिंह उपाध्याय - 'हरिऔध'
42. नाथूराम शर्मा - 'शंकर'
43. बदरीनारायण चौधरी - 'प्रेमघन'
44. जगन्नाथ दास - 'रत्नाकर'
45. सदासुख लाल - 'नियाज'
46. सैयद गुलाम नबी – रसलीन
47. सैयद इब्राहिम – रसखान
48. मलिक मोहम्मद - 'जायसी'
49. विश्वम्भर नाथ शर्मा - 'कौशिक'
50. चण्डीप्रसाद - 'हृदयेश'
51. हरिकृष्ण शर्मा - 'प्रेमी'
52. गणेशबिहारी मिश्र, श्यामबिहारी मिश्र,
शुकदेवबिहारी मिश्र - 'मिश्रबन्धु'
53. गुलशेर अहमद खान - 'शानी'
54. रामरिख बंसल - ‘मनहर ’
55. काशीनाथ उपाध्याय - बेधडक बनारसी
56. कृष्णदेव प्रसाद गौड - बेढब बनारसी
57. प्रभुलाल गर्ग - काका हाथरसी
58. चन्द्रभूषण त्रिवेदी - रमई काका
59. राजेन्द्र बाला घोष - बंग महिला
*60. महेन्द्र कुमारी - मन्नू भण्डारी*
61. प्रेम कुमार कुन्द्रा – प्रेम जनमेजय
62. अनिल कुमार जैन – अनिल जनविजय
63. सरोजिनी मलिक - 'प्रीतम'
64. उषा सक्सेना - 'प्रियंवदा'
65. गौरा पन्त - 'शिवानी'
66. सुशील कुमार चड्ढा – हुल्लड़ मुरादाबादी


संधियाँ

 हिन्दी भाषा की अन्य संधियाँ

हिन्दी की कुछ विशेष सन्धियाँ भी हैँ। इनमेँ स्वरोँ का दीर्घ का हृस्व होना और हृस्व का दीर्घ हो जाना, स्वर का आगम या लोप हो जाना आदि मुख्य हैँ। इसमेँ व्यंजनोँ का परिवर्तन प्रायः अत्यल्प होता है। उपसर्ग या प्रत्ययोँ से भी इस तरह की संधियाँ हो जाती हैँ। ये अन्य संधियाँ निम्न प्रकार हैँ–

1. हृस्वीकरण–

(क) आदि हृस्व– इसमेँ संधि के कारण पहला दीर्घ स्वर हृस्व हो जाता है। जैसे –

घोड़ा+सवार = घुड़सवार

घोड़ा+चढ़ी = घुड़चढ़ी

दूध+मुँहा = दुधमुँहा

कान+कटा = कनकटा

काठ+फोड़ा = कठफोड़ा

काठ+पुतली = कठपुतली

मोटा+पा = मुटापा

छोटा+भैया = छुटभैया

लोटा+इया = लुटिया

मूँछ+कटा = मुँछकटा

आधा+खिला = अधखिला

काला+मुँहा = कलमुँहा

ठाकुर+आइन = ठकुराइन

लकड़ी+हारा = लकड़हारा

(ख) उभयपद हृस्व– दोनोँ पदोँ के दीर्घ स्वर हृस्व हो जाता है। जैसे –

एक+साठ = इकसठ

काट+खाना = कटखाना

पानी+घाट = पनघट

ऊँचा+नीचा = ऊँचनीच

लेना+देना = लेनदेन


2. दीर्घीकरण–

इसमेँ संधि के कारण हृस्व स्वर दीर्घ हो जाता है और पद का कोई अंश लुप्त भी हो जाता है। जैसे–

दीन+नाथ = दीनानाथ

ताल+मिलाना = तालमेल

मूसल+धार = मूसलाधार

आना+जाना = आवाजाही

व्यवहार+इक = व्यावहारिक

उत्तर+खंड = उत्तराखंड

लिखना+पढ़ना = लिखापढ़ी

हिलना+मिलना = हेलमेल

मिलना+जुलना = मेलजोल

प्रयोग+इक = प्रायोगिक

स्वस्थ+य = स्वास्थ्य

वेद+इक = वैदिक

नीति+इक = नैतिक

योग+इक = यौगिक

भूत+इक = भौतिक

कुंती+एय = कौँतेय

वसुदेव+अ = वासुदेव

दिति+य = दैत्य

देव+इक = दैविक

सुंदर+य = सौँदर्य

पृथक+य = पार्थक्य


3. स्वरलोप–

इसमेँ संधि के कारण कोई स्वर लुप्त हो जाता है। जैसे–

बकरा+ईद = बकरीद।


4. व्यंजन लोप–

इसमेँ कोई व्यंजन सन्धि के कारण लुप्त हो जाता है।

(क) ‘स’ या ‘ह’ के बाद ‘ह्’ होने पर ‘ह्’ का लोप हो जाता है। जैसे–

इस+ही = इसी

उस+ही = उसी

यह+ही = यही

वह+ही = वही

(ख) ‘हाँ’ के बाद ‘ह’ होने पर ‘हाँ’ का लोप हो जाता है तथा बने हुए शब्द के अन्त मेँ अनुस्वार लगता है। जैसे–

यहाँ+ही = यहीँ

वहाँ+ही = वहीँ

कहाँ+ही = कहीँ

(ग) ‘ब’ के बाद ‘ह्’ होने पर ‘ब’ का ‘भ’ हो जाता है और ‘ह्’ का लोप हो जाता है। जैसे–

अब+ही = अभी

तब+ही = तभी

कब+ही = कभी

सब+ही = सभी


5. आगम संधि–

इसमेँ सन्धि के कारण कोई नया वर्ण बीच मेँ आ जुड़ता है। जैसे–

खा+आ = खाया

रो+आ = रोया

ले+आ = लिया

पी+ए = पीजिए

ले+ए = लीजिए

आ+ए = आइए।


कुछ विशिष्ट संधियोँ के उदाहरण:

नव+रात्रि = नवरात्र

प्राणिन्+विज्ञान = प्राणिविज्ञान

शशिन्+प्रभा = शशिप्रभा

अक्ष+ऊहिनी = अक्षौहिणी

सुहृद+अ = सौहार्द

अहन्+निश = अहर्निश

प्र+भू = प्रभु

अप+अंग = अपंग/अपांग

अधि+स्थान = अधिष्ठान

मनस्+ईष = मनीष

प्र+ऊढ़ = प्रौढ़

उपनिषद्+मीमांसा = उपनिषन्मीमांसा

गंगा+एय = गांगेय

राजन्+तिलक = राजतिलक

दायिन्+त्व = दायित्व

विश्व+मित्र = विश्वामित्र

मार्त+अण्ड = मार्तण्ड

दिवा+रात्रि = दिवारात्र

कुल+अटा = कुलटा

पतत्+अंजलि = पतंजलि

योगिन्+ईश्वर = योगीश्वर

अहन्+मुख = अहर्मुख

सीम+अंत = सीमंत/सीमांत

Shahid ke Kuchh question हिंदी साहित्य के कुछ क्वेश्चन

हिन्दी भाषा एवं साहित्य

अब प्रजा ही रहने दो"रचना की विधा है?
➤➤☑नाटक=गिरिराज किशोर
◼शेख तकी" के प्रति किसका स्वर थोडा कड़ा रहा है?
➤➤☑कबीर
✡◼सिद्धो और नाथो के हाशिये पर डाले गये साहित्य को मुख्यधारा मे लाने का कार्य किया?
➤➤☑आचार्य हजारीप्रसाद दिवेद्वी
✡◼भारत मे कितने भाषा परिवारों की भाषाएँ प्रचलित है
➤➤☑
✡◼कौनसी रचना करने के कारण नूर मुहम्मद को मुसलमान होने का सबूत देना पड़ा
➤➤☑इन्द्रावती
इन्द्रावती मे हिन्दी प्रयोग करने के कारण इनको अनेक उपालम्भों का सामना करना पड़ा इसका प्रतीकार इन्होंने अनुराग बाँसूरी में किया ।
✡◼राम के लिए लाल साहब शब्द का प्रयोग किया जाता है?
➤➤☑स्वसुखी
✡◼गोरखनाथ को हिन्दी का प्रथम गद्य लेखक किसने कहा?
➤➤☑मिश्र बन्धु
◼तासों कारे करि शब्दहु पर हैं वारे । पंक्ति किसकी है ?
➤➤☑प्रेमघन
✡◼हिन्दी की हिमायत किसकी कविता है?
➤➤☑प्रतापनारायण मिश्र
◼अम्बिकादत्त व्यास का कौनसा काव्य अपूर्ण प्रबंध है?
➤➤☑कंस वध
◼आचार्य शुक्ल ने किस काव्यखंड को पुरानी धारा कहा?
➤➤☑1900-1925
✡◼किस सिद्ध कवि की रचनाओँ में रहस्यभावना की प्रधानता है?
➤➤☑लुइपा
✡◼महासुखवाद किस सम्प्रदाय का सिद्धान्त है?
➤➤☑सिद्ध
✡◼खड़ी बोली को नीरस और कर्णकटु किसने कहा?
➤➤☑पद्म सिंह शर्मा
✡◼मिश्रबंधु रचित हिंदी नवरत्न में विवेचित प्रथम कवि है?
➤➤☑तुलसीदास
✡◼प्रेमचन्द की कोनसी रचना मे नारी-पराधीनता को बहुत अच्छी तरह चित्रित किया गया है?
➤➤☑सेवासदन
◼जटमल रचित गोरा बादल की कथा कृति की भाषा है?
➤➤☑खड़ी बोली
◼बिहारी सतस़ई , कवित्त छन्द मे टीका किसने लिखी?
➤➤☑कृष्ण कवि
◼पद्माकर के जगद् विनोद मे कितने प्रकरण है
➤➤☑
◼सरस्वती पत्रिका मे प्रकाशित लेख आजकल के हिंन्दी कवि और कविता ' द्विवेदी जी ने किस नाम से लिखा?
➤➤☑सुकवि किंकर
✡◼नामवर सिंह के अनुसार किस छायावादी कवि को छंदो का गुरु कहा जा सकता है?
➤➤☑निराला
◼नाथपंथ सिद्धों की परम्परा से ही छॅटकर निकला है; इसमे कोई संदेह नहीं ।"कथन है?
➤➤☑रामचंद्र शुक्ल
◼प्रेम न बडी उपजै" किस विधा की रचना है ?
➤➤☑उपन्यास
◼बच्चन सिह के किस उपन्यास में उपभोक्ता संस्कृति के प्रभाव से बदलते गाॅव की यथार्थ गाथा अंकित है ?
➤➤☑ननकी
✡◼मधुरस्वप्न" उपन्यास है ?
➤➤☑राहुल सांकृत्यायन
✡◼हिन्दी साहित्य का आधा इतिहास" की लेखिका है ?
➤➤☑सुमन राजे
◼निराला की सखा के प्रति कविता किस कवि की सखार प्रति कविता का अनुवाद?
➤➤☑विवेकानन्द
✡◼अर्चना सी आरती सी यह विदा वेला महादेवी वर्मा ने यह कविता किसके महाप्रस्थान पर लिखी?
➤➤☑रवीन्द्रनाथ
◼फेरि मिलिबौ चंपु काव्य किसका है?
➤➤☑अनूप शर्मा
✡◼प्रेमचंद को प्रेमचंद नाम किसने दिया----?
➤➤☑दयानारायण निगम
◼प्रगतिशील कविता के मील के पत्थर " काव्य के सम्पादक ?
➤➤☑रणजीत
✡◼ उर्वशी "के कौन से अंक को रतिचित्रोँ का
एल्बम कहा जाता है?
➤➤☑चतुर्थ
✡◼जुदाई के शाम के गीत किसका प्रथम कहानी संग्रह है?
➤➤☑इन्द्रनाथ मदान
◼आजादी के बाद हिन्दी कहानी का पहला पड़ाव किस आन्दोलन के रुप में आया?
➤➤☑नयी कहानी
◼ रसखान को स्वच्छंद काव्य धारा का प्रवर्तक किसने माना है??
➤➤☑मैनेजर पांडेय
◼प्रेम प्रेम ते होय प्रेम ते पारहि पाइए "
किसकी बनती है ?
➤➤☑सूर
◼ऐसी आरती त्रिभुन तौर ,तेज पुंज तहाँ प्रान उतारै।"पंक्ति किसकी है?
➤➤☑कबीर
◼" ईश्वर रे मेरे बिचारे " निबंध किसका है?
➤➤☑रेणु
✡◼क्षेमेंद्र की रामायण मंजरी "किस पर आधारित है ?
➤➤☑बाल्मीकि रामायण
◼स्वयभू के अनुसार राम की माता का नाम ?
➤➤☑अपराजिता
◼"एक ज्वाला के बिना मैं राख का घर हूँ "
किसने कहाँ ?
➤➤☑महादेवी वर्मा
✡◼अकेलेपन और आत्मबोध के कवि माने जाते है?
➤➤☑मुक्तिबोध
◼मुकुटधर पांडे ने" छायावाद" सर्वप्रथम लेख किस पत्रिका मे लिखा?
➤➤☑श्रीशारदा
◼साहित्य की स्वतन्त्र और स्वायत सता की चौकसी का दावा करने वाले आलोचक थे?
➤➤☑अशोक वाजपेयी
✡◼गद्य कविता के प्रथम लेखक माने जाते हैं
➤➤☑त्रिलोचन
✡◼गहरी जीवन आस्था का कवि किसे कहा जाता है?
➤➤☑केदारनाथ अग्रवाल
◼किसने कहा कि घासलेटी साहित्य का प्रवर्तन प्रयोगवाद के नाम से किया गया है?
➤➤☑गोविन्द त्रिगुणायत
✡◼प्रेमचन्द ने अपने किस उपन्यास मे पूर्वजन्म की कथा का वर्णन किया है
➤➤☑कायाकल्प
◼कणहपा के गुरु कौन थे ?
➤➤☑जलंधरपा
◼कपिलवस्तु के ब्राम्हण कुल मेँ किसका जन्म हुआ था ?
➤➤☑कुक्कुरिपा

तुलसी दास की किस रचना में
सन्तों महन्तों के रचना वर्णित हैं?
➤➤☑वैराग्य सन्दीपनी
✡◼दृष्टकूट पदों की रचना किस कवि
ने की है :
➤➤☑सूरदास
‘◼सुखसागर’ के रचनाकसा हैं :?
➤➤☑मुंशी सदासुखलाल ‘नियाज़’
.◼ ‘बालबोधिनी’ मासिक
पत्रिका के सम्पादक थे?
➤➤☑भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
◼जयवर्द्धन’ नाटक के लेखक हैं :
A➤➤☑डॉ॰ रामकुमार वर्मा
◼मुकुल’ नामक कविता-संग्रह किस
रचनाकार का है?
➤➤☑सुभद्राकुमारी चौहान
.✡◼ ‘चक्कर कल्ब’ के रचनाकार हैं?
➤➤☑यशपाल
‘◼चेखव: एक इंटरव्यू’ किसकी रचना
है?
➤➤☑राजेन्द्र यादव
◼एही रूप सकती और सीऊ। एही रूप
त्रिभुवन कर जीऊ। — काव्य पंक्ति
किस कवि की है :?
➤➤☑ मंझन
ये पंक्तियाँ मंझन की
मधुमालती से ली गई हैं
✡‘◼जसोदा ! कहा कहौं हौं बात ।
तुम्हरे सुत के करतब मो पै कहत कहे नहिं
जात।’ ये किस कवि की पंक्तियां हैं?
➤➤☑चतुर्भुजदास
◼यह अभिनव मानव प्रजा सृष्टि द्वयता में लगी निरंतर ही वर्णों की करती रहे वृष्टि।।’’ ये पंक्तियों किस कवि की है?
➤➤☑जयशंकर प्रसाद
◼कमलेश्वर द्वारा रचित कहानी
नहीं है?
➤➤☑एक और ज़िन्दगी
✡◼मित्र-संवाद’ पत्र साहित्य किसके बीच लिखे गए पत्रों का संग्रह है :?
➤➤☑रामविलास शर्मा-केदारनाथ अग्रवाल
◼इनमें से कौन-सी कृति वृन्दालाल
वर्मा की है :?
➤➤☑भुवन विक्रम
◼इनमें से जीवनपरक उपन्यास नहीं है?
➤➤☑भूले-बिसरे चित्र
◼लगता नहीं है दिल मेरा’
आत्मकथा की लेखिका है :
➤➤☑कृष्णा अग्निहोत्री
✡◼ "चोर भये कोतवाल" किसकी रचना है?
➤➤☑श्रीनिवास वत्स
◼स्मृति स्वप्न नहीं
आशाएँ भ्रम नहीं
कविता जादू नहीं
सिर्फ कवि हम नहीं।
ये पंक्तियाँ किसकी हैं ?
➤➤☑कात्यायनी
✡◼कौन सा उपन्यास भारत-पाक विभाजन से सम्बन्धित नही है ?
➤➤☑महाकाल
✡◼स्त्री केवल मांस पिंड की संज्ञा नहीं है, मानवी ने जिस व्यक्तित्व, चेतना और हृदय का विकास किया है, उसी का पर्याय नारी है ।
पंक्तियाँ किसकी हैं ?
➤➤☑महादेवी वर्मा
✡◼गुनाहों की देवी`
किसका उपन्यास है ?
➤➤☑यादवेन्द्र शर्मा
✡◼'उसने नही कहा था' कहानी के लेखक है?
➤➤☑शैलेश मटियानी
✡◼ नुक्कड़ नाटक की शुरूआत किसने की?
➤➤☑सुदर्शन मजीठिया
✡◼प्राचीनकाल में काव्यवाचक जेसे भी रहे हो, मेरे युग मे तो निराला जैसा काव्यवाचक दूसरा नही हुआ"?
➤➤☑अज्ञेय
◼गीत गाने दो मुझे 'किस काव्य संग्रह में संकलित हैं?
➤➤☑अर्चना
◼उपन्यास यमदीप, तीसरी ताली, किन्नर कथा और गुलाम मंडी क विषय है?
➤➤☑ किन्नर
✡◼कोन सी कहानी घटना प्रधान है?
➤➤☑पञ्च परमेस्वर
✡◼वीर जारा फिल्म बनी है? ?
➤➤☑पेशावर एक्सप्रेस पर
◼ उपन्यास 'जोधा मीरा' किसका है?
➤➤☑कृष्णा अग्निहोत्री
✡◼ मतिराम की भाषा है
➤➤☑ साहित्यिक ब्रजभाषा
◼कंचन तन धन बरन बर रहयौ रंग मिलि रंग। जानी जाति सुबास ही केसरि लाई अंग॥' उपर्युक्त पंक्तियाँ किसकी हैं?
➤➤☑बिहारी
◼पेट सबके हैं" किसका लघुकथा संग्रह है?
➤➤☑भगीरथ
◼घायलों की पीड़ितों की गूँज है वातावरण में,
एक मंदिर सा बना रण क्षेत्र, मैं इसका पुजारी ।।
क्रंदनों, कोलाहलों के बीच यह आवाज भी है,
अलग सबसे प्रबल, सबसे मर्मभेदी और भारी ।।
ये पंक्तियाँ किस कवि की हैं ?
➤➤☑दुष्यंत कुमार
◼"मैं भी मुँह में जबान
रखता हूँ" किस विधा की रचना है ?
➤➤☑साक्षात्कार
✡◼अज्ञेय की संपूर्ण कविताओं का संकलन किस नाम से प्रकाशित हुआ?
➤➤☑सदानीरा
✡◼भेंटवार्ता का जन्म किस युग में हुआ?
➤➤☑भारतेन्दु युग
◼कला के हस्ताक्षर किसके द्वारा लिये गये साक्षात्कार का संग्रह है?
➤➤☑देवेन्द्र सत्यार्थी
✡◼हिन्दी का प्रथम दलित उपन्यास?
➤➤☑छप्पर
✡◼हिन्दी की प्रथम महिला उपन्यासकार?
➤➤☑साध्वी प्राण अबला
✡◼हिन्दी कहानी का उद्भव किस युग से माना जाता है?
➤➤☑द्विवेदी युग
◼गुनगुनाती धूप का एक कतरा किसका काव्य संग्रह है?
➤➤☑डॉ उर्मिला जैन
✡◼भाषा के अर्थ में हिन्दी का प्रयोग कहाँ से होता था?
➤➤☑फारस और अरब
◼अपभ्रंश को और किस नाम से जाना जाता है?
इकार बहुला
➤➤☑ओकार बहुला
✡◼आधुनिक आर्य भाषा का विकास किससे हुआ है?
➤➤☑अपभ्रंश
✡◼शुक्ल जी ने पुरानी हिन्दी को कहा है
➤➤☑प्राकृताभास और
अपभ्रंस दोनो को
✡◼अपभ्रंश में दोहा काव्य आरम्भ होता है
➤➤☑परमात्म प्रकाश से
◼जिस काल खण्ड के भीतर किसी विशेष ढंग की रचनाओं की प्रचुरता दिखाई पड़ी है, वह एक अलग काल माना गया है और उसका नामकरण उन्हीं रचनाओं के अनुसार किया गया है।" यह मान्यता निम्न में से किस इतिहासकार की है?
डॉ. श्यामसुंदर दास
➤➤☑आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
✡◼पाँचवा बेटा कहानी है?
➤➤☑नासिरा शर्मा
◼नाथ शब्द का अर्थ है ------
➤➤☑मुक्तिदाता
मिश्रबंधु कितने भाई थे
➤➤☑3 गणेश बिहारी , श्याम बिहारी , शुकदेव बिहारी मिश्र
◼कितने कटघरे"उपन्यास के लेखक है?
➤➤☑रजनी गुप्त
◼रहस्यवाद" किस कवि की कविता है?
➤➤☑अज्ञेय
✡◼पंच परमेश्वर कहानी है?
➤➤☑ प्रेमचन्द व रांगेय राघव दोनों ने ही पंच परमेश्वर नाम से कहानी लिखी है
◼ वापसी कहानी किसने लिखी है? ➤➤☑उषा प्रियंवदा
◼सप्तरश्मि,एकादशी,पंचभूत,चतुष्पथ, स्पर्धा तथा अष्टदल एकांकी संग्रह है?
➤➤☑गोविन्ददास
✡◼ तुम्हारी स्मृति ' रेखाचित्र(संस्मरण)
के लेखक -?
➤➤☑ माखनलाल
◼एक कुता और एक मैना ' की विधा है -
➤➤☑संस्मरण
◼अक्सर" पत्रिका के वर्तमान संपादक है?
➤➤☑हेतू भारद्वाज
◼उर की डाली किस की रचना है?
➤➤☑पंत

◼मङवे का भोर एकांकी है?
➤➤☑लक्ष्मीनारायण लाल
✡◼नये मेहमान एकांकी है?
➤➤☑उदयशंकर भट्ट
◼लक्ष्मी का स्वागत एकांकी है
➤➤☑उपेन्द्रनाथ अश्क
◼"और वह जा न सकी" एकांकी है?
➤➤☑विष्णुप्रभाकर
◼"ऊसर"एकांकी है ?
➤➤☑भुवनेश्वर प्रसाद
✡◼"चीफ साहब आ रहे है"कहानी संग्रह है?
➤➤☑हेतू भारद्वाज
✡◼निराला को किसने औज व औदात्य का कवि कहा -?
➤➤☑नगेन्द्र
✡◼अवधी का विकास किस अपभ्रंश से हुआ है?
➤➤☑अर्धमागधी
✡◼इनमे कौन सा काव्य रामकथा पर आधारित है?
➤➤☑भूमिजा
◼मै वक्त के हू सामने, किसकी रचना है?
➤➤☑गिरजा कुमार माथुर
◼रस गगन गुफा मै अजर झरै किसकी पंक्ति है?
➤➤☑कबीर
◼रस प्रबोध पुस्तक के रचनाकार है?
➤➤☑रसलीन
✡◼हिन्दी मे संस्मरण साहित्य के प्रर्वतक माने जाते है?
➤➤☑पं पदमसिंह शर्मा
◼आत्माभिव्यक्ति ही वह मूल तत्व है,जिसके कारण कोई व्यक्ति साहित्यकार और उसकी क्‌ति साहित्य बन पाती है?
➤➤☑नगेन्द्र
✡◼किसके निंबंधो को आचार्य शुक्ल ने बातो का संग्रह कहकर उन्के प्रति अन्याय किया?
➤➤☑महावीर प्रसाद द्विवेदी
◼हाल ही मे एक फिल्म रिलीज हुई शायद कम ही लोगो ने देखी माँझी :दा माँउटनमैन किसके जीवन पर आधारित है?
➤➤☑दशरथ माँझी
◼हिन्दी के पहले ऐसे गद्य लेखक जिन्होने कवि सम्मेलन पर गद्य पढ़कर कवियो से ज्यादा वाहवाही लुटी?
➤➤☑शरद जोशी
◼ब्रज के लता पता मोहि कीज़ै
पंक्ति है?
➤➤☑रत्नाकर
✡◼अपने अपने राम उपन्यास के लेखक कौन है?
➤➤☑भगवान सिंह
◼जाग्रतयुग के स्वप्न फूलों से नहीं चिंगारियों से सजाए जाते है"किस कवि की पंक्ति है?
➤➤☑दिनकर
◼नई कहानी की भूमिका पुस्तक के लेखक है?
➤➤☑कमलेश्वर
✡◼प्रगति वाद छायावाद की भस्म से पैदा नहीं हुआ वह उसकै यौवन का गला घोटकर ही उठ खङा हुआ है"यह कथन किस आलोचक का है
➤➤☑नंददुलारे वाजपेयी
✡◼ प्रसिद्ध प्रवासी हिंदी लेखिका है?
➤➤☑उषा प्रियंवदा
◼ गिरा अरथ जल वीचि सम कहियत भिन्न न भिन्न यहां वीचि का क्या अर्थ है
➤➤☑तरंग
◼ उपन्यास यमदीप, तीसरी ताली, किन्नर कथा और गुलाम मंडी क विषय है
➤➤☑ किन्नर
◼मानस के चार घाटों में से नहीं है।
➤➤☑4 ज्ञान घाट ~कर्म घाट~ उपासना घाट ~और परम्परित घाट ये चार घाट मानस में हैं। जिन पर चार संवाद हैं।
◼आत्म निरीक्षण के लेखक है-?
➤➤☑सेठ गोविँददास
✡◼आजादी के बाद का प्रेमचंद किसे कहा गया है?
➤➤☑ फणीश्वर नाथ रेणु
✡◼अब तुमसे रुखसत होता हूँ आओ सँभालो साजे -गजल /नए तराने छेडो, मेरे नग्मो को नींद आती है:पक्ति है?
➤➤☑गोरखपुरी
◼उत्तररामचरित का गुजराती मे अनुवाद किसने किया?
➤➤☑उमाशंकर जोशी
◼धिक जीवन जो पाता ही आया विरोध 'कहने वाले..केसे कवि निराला है?
➤➤☑उत्कट आत्मशक्ति और अद्भुत जिजीविषा युक्त
◼ फ़िराक गोरखपुरी का जन्म हुआ?
➤➤☑1896
◼फ़िराक गोरखपुरी का निधन हुआ?
➤➤☑1983
✡◼फ़िराक गोरखपुरी को साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला?
➤➤☑गुले -नग्मा
◼गोरखपुरी अपनी गजलो पर किसका प्रभाव मानता है?
➤➤☑मीर
✡◼फिराक गोरखपुरी का मूल नाम है?
➤➤☑रघुपति सहाय
✡◼रूबाई क्या है?
➤➤☑फारसी का छंद
✡◼धर्मवीर भारती का उपन्यास गुनाहो का देवता मूलतः है?
➤➤☑ भावप्रवण प्रेम कथा
प्रेमचन्द के उपन्यास का पहला दलित पात्र है -?
➤➤☑सूरदास
✡◼मुंशी प्रेमचंद का पिता प्रदत्त नाम था -
➤➤☑धनपतराय
✡◼अम्रृतलाल नागर का नाटक 'चढत न दूजो रंग' किस पर आधारित है?
➤➤☑सूरदास
◼प्रेमचंद के नाम से पहली कहानी 'बड़े घर की बेटी'
कब और कोनसी पत्रिका में प्रकशित हुई?
➤➤☑ जमाना 1910
◼प्रेमचंद की पहली हिंदी कहानी 'सौत ' कौनसी मासिक पत्रिका में और कब प्रकशित हुई
➤➤☑सरस्वती 1915
✡◼प्रेमचंद की पहली रचना किस विधा में थी
➤➤☑उर्दू लेख मे
उर्दू लेख मे पहली रचना थी नाम था ' ओलिवर क्रमवेल' 1 मई 1903 में बनारस के उर्दू साप्ताहिक पत्र 'आवाज ए ख़ल्क़' में प्रकाशित हुई।
✡◼प्रेमचंद की अंतिम कहानी
➤➤☑कफ़न
◼प्रेमचंद के प्रथम कहानी संग्रह 'सोजे वतन' 1907 में कितनी कहानियों का संग्रह था-?
➤➤☑ 5
✡◼प्रेमचंद का विधवा विवाह पर आधारित उपन्यास?
➤➤☑ प्रेमा
✡◼प्रेमचंद का उपन्यास जिसको गांधीवादी उपन्यास भी कहा जाता है?
➤➤☑रंगभूमि
✡◼प्रेमचंद पहला उपन्यास [उर्दू उपन्यास]
➤➤☑ असरारे म आबिद उर्फ़ देवस्थान रहस्य
ये 8 अक्टूबर 1903 में धारावाहिक के रूप में प्रकाशित हुआ। उर्दू पत्रिका आवाज ए ख़ल्क़ में
◼हजारी प्रसाद द्विवेदी ने शांती निकेतन से प्रकाशित किस पत्रिका का संपादन किया -?
. ➤➤☑विश्व भारती
✡◼H.P.द्विवेदी को किस रचना पर साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ -?
➤➤☑आलोक पर्व
◼कल्पलता ' का रचनाकाल -?
➤➤☑1951
◼हजारी प्रसाद द्विवेदी ने शिरीष के माध्यम से संदेश दिया है -
➤➤☑विपरीत हालतों में भी प्रसन्नचित्त रहने का
◼दिन दस फूला फूलिके खंखड़ भया पलास ' निबंध में सप्रयोजन नियोजित कबीर की उक्त की अन्योक्ति है -?
➤➤☑जीवन नस्वर है
◼द्विवेदी जी को हिंदी सेवा हेतु सन् 1957 में किस अलंकरण से विभूषित किया गया -?
➤➤☑पद्म भूषण
◼हजारी प्रसाद द्विवेदी द्वारा लिखित नहीं है -
➤➤☑हिंदी साहित्य का आरंभ
✡◼हजारी प्रसाद द्विवेदी ग्रंथवाली के कितने खण्डों मे संकलित है -?
➤➤☑ ग्यारह
◼शिरीष के फूल` निबंध किस शैली का है -?
➤➤☑ललित निबंध
◼शिरीष के फूल ' नामक निबंध किस संग्रह से उद्धृत है -
➤➤☑कल्पलता
◼हिंदी साहित्य की भूमिका ' रचनाकाल -
➤➤☑1940
◼ हजारी प्रसाद द्विवेदी किस विषय के प्राध्यापक रहे -
➤➤☑हिंदी
◼शिरीष के फूल` निबंध किस शैली का है -
➤➤☑ ललित निबंध
◼शिरीष के फूल ' नामक निबंध किस संग्रह से उद्धृत है -
➤➤☑ कल्पलता
◼हिंदी साहित्य की भूमिका ' रचनाकाल -?
➤➤☑1940
◼लाईन आँफ फायर अथवा अग्निपथ आत्मकथा है?
➤➤☑-जनरल परवेज मुशरर्फ की
◼आता ही होगा कोई नया मोड़"हिन्दी के किस कवि के जीवन पर आधारित पुस्तक का हाल ही मे विमोचन किया गया है?
➤➤☑लीलाधर जगुडी
Note~ प्रमोद कौसवाल द्वारा सम्पांदित पुस्तक
◼रविन्द्र नाथ टैगौर को प्रगतिशील लेखक संघ का अध्यक्ष बनाया गया?
➤➤☑1938
✡◼हिन्दी रंगमंच दिवस कब मनाया जाता है?
➤➤☑3 अप्रैल
✡◼यात्रा के लिए निकलती है बुद्धि पर ह्रदय को भी साथ लेकर" कथन है?
➤➤☑आचार्य शुक्ल
✡◼भारतेन्दु जी का एक रात मे लिखा नाटक है?
➤➤☑अंधेर नगरी 1881मे लिखा नाटक
✡◼यथार्थ और आदर्श "निबंध है?
➤➤☑महादेवी वर्मा
◼सदानीरा ' का तात्पर्य है -?
➤➤☑सदैव जल से परिपूर्ण
✡ ◼20वीं शताब्दी में यूरोप मे हुई फ्राँसीसी क्रान्ति के बाद चली परिवर्तन की लहर को संज्ञा दी गई -
➤➤☑रिनेसाँ
✡◼सभ्यता का संकट"निबंध के लेखक है?
➤➤☑अज्ञेय
◼मेरे राम का मुकुय भीग रहा है"निबंध है?
➤➤☑पं विद्या निवास मिश्र
◼हर बारिश "मे यात्रा वृँतात है?
➤➤☑निर्मल वर्मा
◼कौन ललित निबंधकार नही है?
➤➤☑आचार्य शुक्ल
◼मानव ही सब भाप हो गये"पँक्ति है?
➤➤☑अज्ञेय की - हिरोशिमा कविता से
◼सोमतीर्थ किसका उपन्यास ?
➤➤☑रघुवीर चौधरी
✡◼हिन्दी के पहले ऐसे गद्य लेखक जिन्होने कवि सम्मेलन पर गद्य पढ़कर कवियो से ज्यादा वाहवाही लुटी?
➤➤☑शरद जोशी
✡◼गार्सा द तासी के इतिहास से पूर्व किस विद्वान द्वारा साहित्य इतिहास लिखा गया ?
➤➤☑गोकुलनाथ
◼रतिविलाप उपन्यास है?
➤➤☑शिवानी
✡◼किस्सा जाम का कहानी है?
➤➤☑नाशिरा शर्मा
◼जाँच अभी जारी है "कहानी है
➤➤☑ममता कालिया
◼रामविलास शर्मा की आत्मकथा के कितने भाग है?
➤➤☑३
◼गूंगा नहीं था किसकी कृति है?
➤➤☑जय प्रकाश कर्दम
◼मंगल भवन" रचना किसकी है
➤➤☑विवेकी राय
✡◼हिन्दी की प्रथम दलित कविता?
➤➤☑अछूत की शिकायत
त्याग भूमि" पत्रिका के संपादक ?
➤➤☑हरिभाऊ उपाध्याय
◼लोकतंत्र रक्षी साहित्य मंच की स्थापना किसने की?
➤➤☑रेणु
✡◼पाया पत्र तुम्हारा पत्र संग्रह मे नेमिचन्द्र और ............ पत्रों का संकलन है?
➤➤☑मुक्तिबोध
✡◼जैनेन्द्र का कौनसा उपन्यास डायरी शैली मे लिखा गया है?
➤➤☑जयवर्द्धन
✡◼हिन्दी भाषा मे शिकार साहित्य का अप्रतिम लेखक कौन है?
➤➤☑श्रीराम शर्मा
◼कहां करूणानिधि केशव सोये?
जागत नाहिं अनेक जतन करि भारतवासी रोये।
प्रस्तुत पंक्ति के लेखक कौन है ?
➤➤☑भारतेन्दु हरिश्चंद्र
✡◼हिन्दी साहित्य में प्रकाशित प्रथम पत्र संग्रह के सम्पादक है?
➤➤☑बनारसी दास
◼देवकी नंदन खत्री का उपन्यास चन्द्रकान्ता सन्तति कितने भागों में प्रकाशित हुआ
➤➤☑24
◼महर्षि वेदव्यास के पिता का नाम है. . . .
➤➤☑पाराशर
✡◼जाति प्रथा "की अमानवीयता को प्रकट करने वाली कहानी है?
➤➤☑दुध का दाम
✡◼कौनसी रचना विस्थापन के दर्द को प्रकट करती है?
➤➤☑माटी वाली
••• टिहरी बांध के कारण उत्पन्न विस्थापन्न की समस्या को प्रकट करती विधासागर नौटियाल की कहानी "माटीवाली"
◼भगत की गत"किसकी व्यंग्य रचना है?
➤➤☑हरिशंकर परसाई
✡◼किस उपन्यास मे गाँधी जी के नमक सत्याग्रह और भारत छोडो आंदोलन की पृष्ठभूमि मे एक ही परिवार की चार पीढियो का चित्रण है?
➤➤☑भूले बिसरे चित्र
✡◼कौनसा एक कवि सगुण निर्गुन भक्तिधारा मे समान रुप से लोकप्रिय रहा है?
➤➤☑रामानंद
◼राजा जनक के भाई का नाम है.?
➤➤☑कुशध्वज
◼दशरथ के मंत्री का नाम है. . . . . . .
➤➤☑सुमंत्र
◼पंपा सरोवर पर किस ऋषि का आश्रम था ?
➤➤☑मतंग
◼सीढिया शुरु हो गई है"रचना की विधा है?
➤➤☑आलोचना
••••अशोक वाजपेयी की निबंधालोचना
✡◼दशरथ माँझी की जीवनी "पहाड से ऊँचा आदमी"के लेखक है?
➤➤☑सुभाष गाताडे
✡◼पद्भावत" को प्रकाश मे लाने का श्रेय किस आलोचक को दिया जाता है?
➤➤☑चाल्स ईलियट
◼रेणु का नया घर कहानी के लेखक है?
➤➤☑सूर्यबाला
✡◼राघव विलास महाकाव्य किसका है?
➤➤☑विश्वनाथ
◼दोहावली के लेखक है?
➤➤☑रहीम
✡◼काला इतिहास काव्य है?
➤➤☑बलदेव वंशी
◼महर्षि वेदव्यास के पुत्र का नाम है.?.
➤➤☑शुकदेव
◼पांडवों ने हस्तिनापुर पर कितने वर्षों तक राज्य किया ?..
➤➤☑36
✡◼भीष्म पितामह का वास्तविक नाम था
➤➤☑देवव्रत
✡◼अपभ्रंश को पुरानी हिंदी मानने वालो मे कौन नही है?
➤➤☑रामविलास शर्मा
◼ नाथ मेँ "रसासनी "कौन थे?
➤➤☑नागार्जुन
◼छोरा कुल्हाटी किसकी आत्मकथा है?
➤➤☑किशोर शांताबाई काले
✡◼भगवती चरण वर्मा की आत्मकथा है?
➤➤☑कहि न जाए का कहिए
◼एकदा नैमिषारण्ये उपन्यास लेखक है?
➤➤☑अमृतलाल नागर
✡◼प्रेमचंद को प्रेमचंद नाम किसने दिया----
➤➤☑दयानारायण निगम
◼मृगावती की रचना कुतुबन ने कितने समय में पूरी की थी ?
➤➤☑ दो महीने दस दिन
✡◼'आवारा मसीहा' निम्न में से किसकी रचना है?
➤➤☑ विष्णु प्रभाकर
✡◼मिलन का नाम मत लो,मैं विरह में चिर हूँ?पंक्तियाँ है?
➤➤☑महादेवी वर्मा
◼"नैना जोगिन "किस की कहानी है ?
➤➤☑रेणु
◼सारंधी "उपन्यास" किसका है ?
➤➤☑नरेंद्र कोहली
✡◼किस कवि को हिंदी का आदि गीतकार माना जाता है?
➤➤☑ विद्यापति
◼नेताजी कहिन कृति है ?
➤➤☑मनोहरश्याम जोशी
✡◼उपन्यास को मानव चरित्र का आख्यान किसने कहा ?
➤➤☑प्रेमचंद
✡◼औरत का दिल ऐसी चीज नहीं जिसे आज हिंदू कल मुसलमान कह दिया जाये"पंक्ति किस उपन्यास से हैं?
➤➤☑चन्द हसीनों के खतुत
✡◼हाल ही मे आई फिल्म "दा मांऊटनमैन" के निर्देशक है ये फिल्म दशरथ मांझी के जीवन पर आधारित है?
➤➤☑केतन मेहता
✡◼आचार्य चितांमणी को रीतिकाल का प्रर्वतक माना है?
➤➤☑शुक्ल जी
◼प्रेमचंद फिल्मो मे" कृति है?
➤➤☑शिवानंद कामडे
✡◼निलय उपाध्याय का उपन्यास" पहाड़" का नायक है?
➤➤☑दशरथ माँझी
✡◼एक कुत्ता और मैना" संस्मरण मे गुरुदेव शब्द किसके लिए आया है?
➤➤☑रविन्द्र नाथ टैगौर
◼आचार्य केशव को रीतिकाल का प्रर्वतक माना है?
➤➤☑श्यामसुदंर दास
✡◼"गोरा" उपन्यास किसका है?
➤➤☑गुरुदेव टैगौर
कहानी "तीसरी कसम" जिस पर फिल्म बन चुकी है किसने लिखी है ?
➤➤☑फणीश्वर नाथ रेणु
◼हिंदू मग पर पांव न राख्यों; का बहुतै जो हिंदी भाख्यौ।"पंक्ति है?
➤➤☑नूर मुहम्मद
✡◼रीतिकालीन कवियों को
1.रीतिबद्ध 2.रीतिसिद्ध 3.रीतिमुक्त कवियों की श्रेणियों में किस विद्वान ने विभाजित किया था ?
➤➤☑डा.विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
◼किस विद्वान ने आदिकाल को 'जयकाव्यकाल' कहकर पुकारा है ?
➤➤☑डा.रामशंकर शुक्ल 'रसाल
◼"मै जग जीवन का भार लिए फिरता हूँ ,
फिर मे जीवन मे प्यार लिए फिरता हूँ ।"
पंक्तियो मे प्रधान अलंकार है -?
➤➤☑विरोधाभास अलंकार
✡◼जायसी कृत चित्ररेखा नामक ग्रंथ का नायक हैं?
➤➤☑राजकुमार प्रीतम
✡◼इनमें से रीतिकाल का आदर्श काल है ?
➤➤☑1650 ई.से1850ई
✡◼विद्यापति ने अपभ्रंश को कहा?
➤➤☑देशी वाणी
✡◼बच्चन जी पर फारसी के किस कवि का प्रभाव-?
➤➤☑उमर खय्याम
✡◼विद्यापति के पदों में प्रधान रस है?
➤➤☑श्रंगार
✡◼सचेतन कहानी का प्रवर्तन कब व किसने किया?
➤➤☑1964,महीप सिंह
✡◼जायसी के पद्मावत काव्य को माना जाता है?
➤➤☑समसोक्ति
◼सूफी शब्द की व्युत्पत्ति मे किस शब्द को अधिकाधिक मान्यता मिली?
➤➤☑सूफ
◼रामकुमार वर्मा ने जायसी के गुरु बताया है
➤➤☑सैयद मोहिद्दिन
✡◼प्रेमचंद के कहानी संग्रह है
➤➤☑मानसरोवर 8 भाग व गुप्तधन 2भाग
◼जायसी का किस राजघराने मे बहुत मान था?
➤➤☑अमेठी
✡◼भा अवतार मोर नौ सदी तीस बरस ऊपर कवि बदी!"यह पंक्ति किस कवि ने अपने जन्म के बारे मे कही है?
➤➤☑जायसी
◼उस समय मे हाट बाजार मे जाना छोड़ घर मे पडे़ पडे़ मृगावती और मधुमालती नाम कि पोथियाँ पढा करता था यह कथन किसका है?
➤➤☑बनारसीदास जैन
✡◼जादुई यथार्थवाद शब्द का सबसे पहले प्रयोग किसने किया ?
➤➤☑गार्सिया माक्रवेज
✡◼सूफी परम्परा मे कितने हिन्दू कवि हुए है
➤➤☑1 ~सूरदास पंजाबी
✡◼पद्मावत के सभी पात्र किस रूप में है?
➤➤☑प्रतीक
✡◼दसवाँ विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित हुआ?
➤➤☑स्थान :भोपाल ,भारत
10-12 सितम्बर 2015
उद्घाटन द्वारा :नरेंद्र मोदी ,प्रधान मंत्री,
प्रतिभागी देश:27
प्रतिनिधियों की संख्या :2000
✡◼पहला विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित हुआ?
➤➤☑स्थान :नागपुर ,भारत 10-12 जनवरी 1975उद्घाटन द्वारा : इंदिरा गांधी ,प्रधान मंत्री ,भारत प्रतिभागी देश :30प्रतिनिधियों की संख्या :122
✡◼दूसरा विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित हुआ?
➤➤☑स्थान :पोर्ट लुइस ,मारीसस,28-30 अगस्त 1976 प्रतिभागी देश :17 प्रतिनिधियों की संख्या :181
✡◼11 वाँ विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित होगा?
➤➤☑मॉरीशस18-20 अगस्त 2018 तक 11वें विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा
✡◼हिंदी भाषा के ' हिंदी' शब्द का प्राचीनतम प्रयोग मिलता है?
➤➤☑जफरनामा
◼हिंदी भाषा है?
➤➤☑वियोगात्मक
◼'गुल की बन्नो' कहानीकार है -
➤➤☑धर्मवीर भारती
✡◼इनमें से किस लेखक ने नाटकों में अभिनय करने के लिए अपने पिताजी से मूँछ मुडवा लेने की आज्ञा मांगी थी
➤➤☑प्रतापनारायण मिश्र
◼मगही किस उपभाषा की बोली है ?
➤➤☑ बिहारी
◼आत्मपरिचय' रचना किस काव्य संग्रह से ली गई है -
➤➤☑ निशा निमंत्रण
◼आदिकालीन जैन,सिद्ध व नाथ साहित्य को ''साम्प्रदायिक शिक्षा मात्र'' की संज्ञा किसने दी है ?
➤➤☑आचार्य शुक्ल
◼बच्चन जी इलाहाबाद विश्वविधालय मे किस विषय के प्राध्यापक थे -
➤➤☑अग्रेजी
✡◼पथ के साथी" किस विधा की रचना है?
➤➤☑रेखा चित्र
✡◼ग्यारहवें रस के रूप में भक्ति रस को प्रतिष्ठित करने वाले आचार्य हैं -
➤➤☑रूपगोस्वामी
◼बांधो, बांधो किरणे चेतन
तेजस्वी, हे तमाज्जीवन आती भारत की ज्योतिनिर्धन महिमा बल!"पंक्तिया निराला की किस कविता से है?
➤➤☑तुलसीदास
◼पुहुपावती किसकी रचना है जिसका सम्पादन डॉ परमेश्वरी लाल गुप्त ने किया?
➤➤☑संत दुखहरन
✡◼निज भाषा बोलहु लिखहु
पढ़ हु लिखहु सब लोग"किस की पंक्ति है?
➤➤☑श्री धर पाठक
◼नयी कविता पत्रिका का प्रकाशन कहाँ से होता था?
➤➤☑प्रयाग
◼महादेवी जी के काव्य में हमे छायावाद का शुद्ध रूप मिलता है। कथन है?
➤➤☑विनयमोहन शर्मा
✡◼ग्रियर्सन विद्यापति को मानते हैं
➤➤☑श्रंगारी कवि
◼प्रसिद्ध कविता आत्महत्या के विरुद्ध किसकी है?
➤➤☑रघुवीर सहाय
◼राजा शिवसिह की पत्नी का नाम था?
➤➤☑लक्ष्मणा देवी
◼श्यामा स्वप्न' के लेखक कौन है?
➤➤☑ठाकुर जगन्मोहन सिंह
✡◼मेरी तेरी उसकी बात' के लेखक कौन हैं?
➤➤☑यशपाल
✡◼भाषा और समाज' के लेखक कौन हैं?
➤➤☑रामविलास शर्मा
◼उत्तर संरचनावाद' के मुख्य विचारक हैं?
➤➤☑सास्यूर
✡◼अर्धकथानक' किस भाषा की रचना है?
➤➤☑ब्रज
✡◼हिंदी भाषा की पहली आत्मकथा अर्धकथानक' सन् 1641 ई. के लेखक है ?
➤➤☑'बनारसी दास जैन'
◼नागफनी "जूठन "मुर्दहिया किस विधा की रचना है?
➤➤☑दलित आत्मकथा
✡◼आख़िरी कलाम’का प्रतिपाद्य विषय है :
➤➤☑इस्लाम दर्शन1.   ------------------Hindi Expert
Shivendra singh blog name
http://gkbyershivendra.blogspot.com/

24/07/20

हिंदी भाषा और साहित्य की सभी जानकारियां

🔹 हिन्दी भाषा एवं साहित्य🔹


भाषा :-

भाषा वह साधन है जिसके माध्यम से हम अपने विचारों को व्यक्त करते हैं। भाषा शब्द संस्कृत के भाष् से व्युत्पन्न है। भाष् धातु से अर्थ ध्वनित होता है-प्रकट करना।


🔸तथ्य

ध्वनि भाषा - शरीर की सबसे छोटी इकाई है, ध्वनि भाषा की लघुत्तम और वाक्य भाषा की पुर्ण इकाई है।


व्याकरण- जो विद्या भाषा का विश्लेषण करती है व्याकरण कहलाती है।


🔸वर्ण विचार

1. वर्ण

2. शब्द

3. वाक्य


🔸हिन्दी में 44 वर्ण है जिन्हें दो भागों में बांटा जा सकता है- स्वर और व्यंजन


1. स्वर(11)

2. व्यंजन(33)


🔸1. स्वर

ऐसी ध्वनियां जिनका उच्चारण करने में अन्य किसी ध्वनि की सहायता की आवश्यकता नहीं होती, उन्हें स्वर कहते हैं।


स्वर ग्यारह होते हैं-

अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ, ऋ


दो भागों में बांटा गया है

हृस्व(4)

दीर्घ(7)

हृस्व स्वर - जिन स्वरों के उच्चारण में उपेक्षाकृत कम समय लगता है -

जैसे- अ, इ, उ, ऋ


दीर्घ स्वर - जिन स्वरों को बोलने में अधिक समय लगता है-

जैसे- आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ


🔸2. व्यंजन

जो ध्वनियां स्वरों की सहायता से बोली जाती है उन्हें व्यंजन कहते है।


🔸व्यंजन 33 होते हैं-


इन्हें 5 वर्गो तथा स्पर्श, अन्तस्थ, ऊष्म व्यंजनों में बांटा जा सकता है।


स्पर्श - 25

क वर्ग - क ख ग घ ड़

च वर्ग - च छ ज झ ञ

ट वर्ग - ट ठ ड ढ ण

त वर्ग - त थ द ध न

प वर्ग - प फ ब भ म


अन्तस्थ - 4

य र ल व


ऊष्म - 4

श् ष् स् ह्


संयुक्ताक्षर - इसके अतिरिक्त हिन्दी में तीन संयुक्त व्यंजन भी होते हैं-


क्ष - क् + ष्

त्र - त् + र्

ज्ञ - ज् + ञ´


हिन्दी वर्ण माला में 11 स्वर और 33 व्यंजन अर्थात कुल 44 वर्ण है तथा तीन संयुक्ताक्षर है।


🔸वर्णो के उच्चारण स्थान

भाषा को शुद्ध रूप से बोलने और समझने के लिए वर्णो के उच्चारण स्थानों को जानना आवश्यक है -


🔸वर्ण उच्चारण स्थान वर्ण ध्वनि का नाम

1. अ, आ, क वर्ग कंठ कोमल तालु कंठ्य और विसर्ग

2. इ, ई, च वर्ग, य, श तालु तालव्य

3. ऋ, ट वर्ग, र्, ष मूद्र्धा मूर्द्धन्य

4. लृ, त वर्ग, ल, स दन्त दन्त्य

5. उ, ऊ, प वर्ग ओष्ठ ओष्ठ्य

6. अं, ङ, ञ, ण, न्, म् नासिका नासिक्य

7. ए ऐ कंठ तालु कंठ - तालव्य

8. ओ, औ कंठ ओष्ठ कठोष्ठ्य

9. व दन्त ओष्ठ दन्तोष्ठ्य

10. ह स्वर यन्त्र अलिजिह्वा

अनुनासिक ध्वनियों के उच्चारण में वर्ण विशेष का उच्चारण स्थान के साथ-साथ नासिका का भी योग रहता है।


अतः अनुनासिक वर्णों का उच्चारण स्थान उस वर्ग का उच्चारण स्थान और नासिका होगा।


कंठ और नासिका दोनो का उपयोग होता है तो उच्चारण स्थान कंठ नासिका होता है


जैसे- अं

उच्चारण की दृष्टि से व्यंजनों का आठ भागों में बांटा जा सकता है।


1. स्पर्शी:

जिन व्यंजनों के उच्चारण में फेफड़ों से छोड़ी जाने वाली हवा वाग्यंत्र के किसी अवयव का स्पर्श करती है और फिर बाहर निकलती है। निम्नलिखित व्यंजन स्पर्शी हैं:


क् ख् ग् घ् ; ट् ठ् ड् ढ्

त् थ् द् ध् ; प् फ् ब् भ्


2. संघर्षी:

जिन व्यंजनों के उच्चारण में दो उच्चारण अवयव इतनी निकटता पर आ जाते हैं कि बीच का मार्ग छोटा हो जाता है तब वायु उनसे घर्षण करती हुई निकलती है। ऐसे संघर्षी व्यंजन हैं-श्, ष्, स्, ह्, ख्, ज्, फ्


3. स्पर्श संघर्षी:

जिन व्यंजनों के उच्चारण में स्पर्श का समय अपेक्षाकृत अधिक होता है और उच्चारण के बाद वाला भाग संघर्षी हो जाता है, वे स्पर्श संघर्षी कहलाते हैं - च्, छ्,ज्, झ्।


4. नासिक्य:

जिनके उच्चारण में हवा का प्रमुख अंश नाक से निकलता है ङ्, ञ, ण्,न, म्।


5. पाशर््िवक:

जिनके उच्चारण में जिह्वा का अगला भाग मसूड़े को छूता है और वायु पाश्र्व आस-पास से निकल जाती है, वे पाशर््िवक हैं- जैसे - ल् ।


6. प्रकम्पित:

जिन व्यंजनों के उच्चारण में जिह्वा को दो तीन बार कंपन करना पड़ता है, वे प्रकंपित कहलाते हैं। जैसे-र


7. उत्क्षिप्त:

जिनके उच्चारण में जिह्वा की नोक झटके से नीचे गिरती है तो वह उत्क्षिप्त (फेंका हुआ) ध्वनि कहलाती है। ड्, ढ् उत्क्षिप्त ध्वनियाँ हैं।


8. संघर्ष हीन:

जिन ध्वनियों के उच्चारण में हवा बिना किसी संघर्ष के बाहर निकल जाती है वे संघर्षहीन ध्वनियाँ कहलाती हैं। जैसे-य, व। इनके उच्चारण में स्वरों से मिलता जुलता प्रयत्न करना पड़ता है, इसलिए इन्हें अर्धस्वर भी कहते हैं।


🔸स्थिति और कम्पन्न के आधार पर वर्णो को दो भागों में बांटा जा सकता है

घोष

अघोष


🔸घोष

घोष का अर्थ है- गूंज

जिन वर्णो का उच्चारण करते समय गूंज होती है उन्हें घोष वर्ण कहते है।व्यंजन वर्गो के तीसरे चैथे और पांचवें व्यंजन(ग,घ,ड़,ज,झ, ञ,ड,ढ,ण,द,ध,न,ब,भ,म) तथा य,र,ल,व,ह घोष है। इसके अतिरिक्त सभी स्वर भी घोष वर्ण होते हैं।

इनकी संख्या 30 है।

🔸अघोष

इन वर्गो के उच्चारण में प्राणवायु में कम्पन्न नहीं होती उन्हें अघोष वर्ण कहते हैं। व्यंजन वर्गो के पहले और दुसरे व्यंजन(क,ख,च,छ,ट,ठ,त,थ,प,फ) तथा श् ष् स् आदि सभी वर्ण अघोष है इनकी संख्या तेरह है।


🔸श्वास वायु के आधार पर वर्णों के दो भेद है-

अल्पप्राण

महाप्राण


🔸अल्पप्राण

जिन व्यंजनों के उच्चारण में सांस की मात्रा कम लगानी पड़ती है, उन्हें अल्पप्राण कहते है।वर्गो का पहला,तीसरा, और पांचवां वर्ण(क ग ड़ च ज ञ ट ड ण त द न प ब म) तथा य र ल व औ सभी स्वर अल्प प्राण है।


🔸महाप्राण

जिन वर्णो के उच्चारण में सांस की मात्रा अधिक लगानी पड़ती है उन्हें महाप्राण व्यंजन कहते हैं। प्रत्येक वर्ग का दुसरा और चैथा वर्ण(ख,घ,छ,झ,ठ,ढ,थ,ध,फ,भ) तथा श,ष,स,ह महाप्राण है।


🔸अनुनासिक

अनुनासिक ध्वनियों के उच्चारण में नाक का सहयोग रहता है।

जैसे - अं, आं, ईं,ऊं ।

23/07/20

चंद्र शेखर आजाद

Chand शेखर आजाद का जन्म  23 जुलाई 1906 को हुआ था.


 चंद्रशेखर आजाद का जन्म मध्य प्रदेश  के अलीराजपुर जिले का भाबरा में हुआ था में 14 वर्ष की आयु में चंद्रशेखर आजाद गांधी जी के असहयोग आंदोलन से जुड़े थे. 14 साल की ही  उम्र में वो गिरफ्तार हुए और जज के समक्ष प्रस्तुत किए गए. यहां जज ने जब उनका नाम पूछा तो पूरी दृढ़ता से उन्होंने कहा कि आजाद. पिता का नाम पूछने पर जोर से बोले, 'स्वतंत्रता'. पता पूछने पर बोले  -जेल. इस पर जज ने उन्हें सरेआम 15 कोड़े लगाने की सजा सुनाई. ये वो पल था जब उनकी पीठ पर 15 कोड़े बरस रहे थे और वो वंदे मातरम् का उदघोष कर रहे थे. ये ही वो दिन था जब से देशवासी उन्हें आजाद के नाम से पुकारने लगे थे. धीरे धीरे उनकी ख्याति बढ़ने लगी थी.

x

चंद्रशेखर आजाद की निशानेबाजी बचपन से बहुत अच्छी थी. दरअसल इसकी ट्रेनिंग उन्होंने बचपन में ही ले थी. सन् 1922 में चौरी चौरा की घटना के बाद गांधीजी ने आंदोलन वापस ले लिया तो देश के तमाम नवयुवकों की तरह आज़ाद का भी कांग्रेस से मोहभंग हो गया. जिसके बाद पण्डित राम प्रसाद बिस्मिल, शचीन्द्रनाथ सान्याल योगेशचन्द्र चटर्जी ने 1924 में उत्तर भारत के क्रान्तिकारियों को लेकर एक दल हिन्दुस्तानी प्रजातान्त्रिक संघ का गठन किया. चन्द्रशेखर आज़ाद भी इस दल में शामिल हो गए.

आजाद इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में सुखदेव और अपने एक अन्य और मित्र के साथ योजना बना रहे थे. अचानक अंग्रेज पुलिस ने उनपर हमला कर दिया. आजाद ने पुलिस पर गोलियां चलाईं ताकि उनके साथी सुखदेव बचकर निकल सकें. पुलिस की गोलियों से आजाद बुरी तरह घायल हो गए थे. वे सैकड़ों पुलिस वालों के सामने 25 मिनट तक लोहा लेते रहे. आखिर में उन्हेांने अपना नारा आजाद है आजाद रहेंगे अर्थात न कभी पकड़े जाएंगे और न ब्रिटिश सरकार उन्हें फांसी दे सकेगी को याद किया. इस तरह उन्होंने पिस्तौल की आखिरी गोली खुद को मार ली और मातृभूमि के लिए प्राणों की आहुति दे दी

22/07/20

किस धारा के अंतर्गत पीएम केयर्स फंड में दान देने पर टैक्स नहीं लगता


किस महासागर का सबसे लंबा समुद्री तट है

D

Important question


2

गुलजारीलाल नंदा कितनी बार कार्यवाहकप्रधानमंत्री रहे हैं

2

कागज के बारे में कुछ तथ्य


लोकसभा में अनुसूचित जाति की सीट

131

हिमालय की चोटी पूर्व से पश्चिम का क्रम


15/07/20

संज्ञा

संज्ञा-संज्ञा दो सब से मिलकर बना है सम‌्+ ज्ञा जिसका शाब्दिक अर्थ है सम्यक ज्ञान

१-समानता संज्ञा के पांच भेद होते हैं
२-अर्थ के आधार पर संज्ञा के पांच भेद होते हैं
3-संज्ञा के मुक्ता तीन भेद होते हैं- व्यक्तिवाचक जातिवाचक भाववाचक
4-धर्म के आधार पर संज्ञा की एक भेद होते हैं भाववाचक
5-वस्तुदृष्ट ्के आधार पर संज्ञा के चार भेद होते हैं

व्यक्तिवाचक संज्ञा-किसी व्यक्ति विशेष वस्तु व विशेष स्थान के नाम को व्यक्तिवाचक  संज्ञा कहते  हैं

1-नदियों, पर्वतों , देशों ,दिशाओं ,पुस्तकों और समाचारों ,समुद्रों, दिनों और महीनों, त्योहार और उत्सव के नाम को व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं-जैसे सोमवार ,मंगलवार, प्रशात महासागर, दैनिक जागरण  आदि 


12/07/20

हिंदी भाषा एवं साहित्य


👉भारत के मूल संविधान में कितनी भाषाएँ थी ?

—14


👉वर्तमान में संविधान में कितनी भाषाएँ है ?

—  22   


👉  वर्तमान में कौन सी भाषाओं को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की जा रही है ?

— राजस्थानी व भोजपुरी


👉 21 वें संविधान संशोधन 1967 में किस भाषा को आठवीं सूची में जोड़ा गया  ?

— सिंधी भाषा को    


👉 71 वें संविधान संशोधन 1992 में कौन सी 3 भाषाओं को आठवीं अनुसूची में  जोड़ा गया है ? 

— कोंकणी ,मणिपुरी ,नेपाली 


👉92 वें सविधान संसोधन  2003 में कौनसी 4 भाषाओं को जोड़ा गया था ?

— बोडों, संथाली ,डोगरी और मैथिली  |   [ BSDM ]   


 


🔴हिंदी विश्व की सभी भाषाओं में सर्वाधिक वैज्ञानिक भाषा है ।

🔴  10जनवरी को विश्व_हिंदी_दिवस मनाया जाता है ।


🔴14 सितंबर को भारत मे हिंदी दिवस मनाया जाता है।


🔴संविधान के भाग 17 के अध्याय 1 की धारा 343 (आई )के अनुसार :  "संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी, संघ के राजकीय प्रयोजनों के लिए प्रयोग होने वाले अंकों का रूप भारतीय अंकों का अंतर्राष्ट्रीय रूप होगा" |


🔴किन्तु इसी धारा के अन्तर्गत यह प्रावधान कर दिया गया कि संविधान होने से 15 वर्ष की कालावधि के लिए उन सव राजकीय प्रयोजनों के लिए अंग्रेजी भाषा का प्रयोग भी होता रहेगा , जिसके लिए वह पहले से प्रयुक्त होती रही हो । 

🔴भारतीय संविधान 26 जनवरी , 195० को लागू हुआ , अतः 15 वर्षों की अवधि 26 जनवरी 1965 को समाप्त हो गई , किन्तु राजनीतिक दबावों के चलते सरकार ने इस अवधि को आगे बढ़ा दिया । परिणामतः अंग्रेजी का प्रयोग राजकीय कार्यों में अब भी हो रहा है । भारत की राजभाषा होने पर भी हिन्दी को अंग्रेजी से मुकाबला करना पड़ रहा है । ।


🔴संविधान में राजभाषा सम्बन्धी अनुच्छेद भाग 17 के अध्याय 1 में धारा 343 से 351 तक हैं ।


🔴 धारा 343 में संघ की राजभाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी को घोषित किया गया है । अंकों का प्रयोग वही रहेगा जो अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर चलित है ।

🔴अनुच्छेद 344  : राष्ट्रपति द्वारा राजभाषा आयोग एवं समिति के गठन से । सम्बन्धित है । 


🔴अनुच्छेद : 345 , 346 , 347 में प्रादेशिक भाषाओं सम्बन्धी प्रावधान है ।


 🔴अनुच्छेद : 348 में उच्चतम न्यायालय , उच्च न्यायालयों , संसद और विधान मण्डलों में प्रस्तुत विधेयकों की भाषा के सम्बन्ध में विस्तार से प्रकाश डाला गया है । 


🔴अनुच्छेद :  349 में भाषा से सम्बन्धित विधियां अधिनियमित करने की प्रक्रिया का वर्णन है । 


🔴अनुच्छेद : 350में जनसाधारण की शिकायतें दूर करने के लिए आवेदन में प्रयुक्त की जाने वाली भाषा तथा प्राथमिक स्तर पर मातृभाषा में शिक्षा सुविधाएं देने और भाषायी अल्पसंख्यकों के बारे में दिशा - निर्देश का प्रावधान किया गया है । 


🔴अनुच्छेद  : 351 में सरकार के उन कर्तव्यों एवं दायित्वों का उल्लेख किया गया है , जिनका पालन हिन्दी के प्रचार - प्रसार और विकास के लिए उसे करना है । 


🔴इसके अतिरिक्त राष्ट्रपति ने अधिसूचना संख्या 59 / 2 / 54  दिनांक 3 - 12 - 55 के द्वारा सरकारी प्रयोजनों के हिन्दी भाषा आदेश 1955 जारी किया है , जिसके द्वारा अंग्रेजी भाषा के साथ - साथ हिन्दी का प्रयोग निम्नलिखित कार्यों हेतु किया जा सकता है : 

1 . जनता के साथ पत्र व्यवहार के लिए । 

2 . प्रशासनिक रिपोर्ट , सरकारी संकल्प , संसद में प्रस्तुत की जाने वाली रिपोर्ट के लिए । 

3 . हिन्दी भाषी राज्यों के साथ पत्र - व्यवहार के लिए ।

 4 . अन्य देश की सरकारों और अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ पत्र व्यवहार के लिए ।

 5 . संधियों एवं ऋणों के लिए । | स्पष्ट है कि संविधान में हिन्दी को वह स्थान दिया गया है जो किसी राज्यभाषा को मिलना चाहिए , किन्तु साथ ही अंग्रेजी का विकल्प भी है । परिणामतः अंग्रेजी भक्त अधिकारी हिन्दी के स्थान पर अंग्रेजी का प्रयोग निरन्तर कर रहे हैं ।


                                  राजभाषा_आयोग ।


 संविधान के अनुच्छेद 344 के अनुपालन में राष्ट्रपति द्वारा 7 जून , 1955 राजभाषा आयोग का गठन बालगंगाधर खेर ( बी . जी . खेर ) की अध्यक्षता किया गया । विभिन्न राज्यों से इसके 2० सदस्य मनोनीत किए गये । आयोग अपनी 19 सिफारिशें प्रस्तुत की ।


                                    #राजभाषा_अधिनियम , 1976 

☆इस अधिनियम के अन्तर्गत हिन्दी का अधिकाधिक प्रयोग करने के लिए कुछ प्रभावी कदम उठाये गये हैं । इस अधिनियम के मुख्य प्रावधान अग्र प्रकार हैं :


☆  1 . भारत संघ के राज्य तीन वर्गों में विभक्त किये गए हैं ।

 ( क ) उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश , बिहार , राजस्थान , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश और संघ क्षेत्र दिल्ली । ( ये सभी हिन्दी भाषी प्रदेश है । ) 


( ख ) इस श्रेणी में पंजाब , गुजरात , महाराष्ट्र , चण्डीगढ़ , अण्डमान निकोबार को रखा गया है । 


( ग ) शेष सभी प्रदेश एवं संघ शासित क्षेत्र ' ग ' श्रेणी में रखे गये । इस वर्गीकरण के उपरान्त यह निर्देश दिया गया कि : | 

1 . केन्द्रीय कार्यालयों से ‘ क ’ श्रेणी के राज्यों को भेजे जाने वाले सभी पत्र हिन्दी में देवनागरी लिपि में भेजे जायेंगे । यदि कोई पत्र अंग्रेजी में भेजा जा रहा है , तो हिन्दी में अनुवाद भी अवश्य भेजा जायेगा । 


2 . ' ख ' श्रेणी के राज्यों से पत्र - व्यवहार हिन्दी अंग्रेजी दोनों भाषाओं में किया जा सकता है ।


 3 . ' ग ' श्रेणी के राज्यों से पत्र - व्यवहार अंग्रेजी में किया जायेगा । 


4 . केन्द्रीय कार्यालयों में हिन्दी में आगत पत्रों का उत्तर अनिवार्यतः हिन्दी में दिया जायेगा । 


5 . केन्द्र सरकार के कार्यालयों में सभी प्रपत्र , रजिस्टर , हिन्दी , अंग्रेजी दोनों में होंगे । । 


6 . केन्द्रीय सरकार के कर्मचारी हिन्दी या अंग्रेजी में टिप्पणी लिख सकेंगे । |


 7 . जहाँ 80 प्रतिशत से अधिक कर्मचारी हिन्दी में कार्य करते हों , वहां । टिप्पणी , प्रारूप आदि काम केवल हिन्दी में ही करने को कहा जा सकता है ।

 8 . प्रत्येक कार्यालय के प्रधान का यह दायित्व होगा कि वह राजभाषा अधिनियमों एवं उपबन्धों का समुचित अनुपालन कराये । स्पष्ट है कि संवैधानिक दृष्टि से हिन्दी की स्थिति बड़ी मजबूत है , किन्तु अंग्रेजी जानने वाले प्रशासनिक अधिकारियों के षड्यन्त्र के कारण अभी भी हिन्दी में शत - प्रतिशत काम केन्द्र सरकार के कार्यालय में नहीं हो पा रहा है राजनीतिक इच्छाशक्ति के अभाव में हिन्दी अपना राजभाषा का दर्जा पूरी तरह प्राप्त नहीं कर सकी है ।


                      देवनागरी लिपि : सुधार और संशोधन 


1 . सर्वप्रथम बम्बई राज्य के महादेव_गोविन्द_रानाडे ने लिपि सुधार समिति गठित की । 

2 . महाराष्ट्र साहित्य परिषद पुणे में लिपि सुधार योजना बनाई गई । 

3 . बीसवीं शती के प्रारम्भ में लोकमान्य_तिलक ने अपने पत्र ' केसरी ' में लिपि सुधार की चर्चा की ।

 4 . तदुपरान्त वीर सावरकर , महात्मा गांधी , विनोबा भावे , काका कालेलकर और आचार्य नरेन्द्रदेव ने लिपि में सुधार एवं संशोधन के प्रयास किए । 

काका_कालेलकर ने ‘ अ ’ की बारहखड़ी का सुझाव देकर स्वर ध्वनियों की संख्या कम कर दी । यथा — अ , आ , जि , अ , आ , ओ , ॐ , ओ , औ ।

 5 .  डा . श्यामसुन्दर दास का सुझाव था कि पंचम वर्ण के स्थान पर के अनुस्वार का प्रयोग किया जाए – पञ्च = पंच , कम्बल = हिन्दी = हिंदी , कण्ठ = कंठ , गङ्गा = गंगा ।

 6 . श्रीनिवास जी ने सुझाव दिया कि इस लिपि से महाप्राण । निकाल दी जाये और उनके स्थान पर अल्पप्राण ध्वनिया कोई चिह्न लगाकर काम चलाया जाय । 

7 . 5 अक्टूबर , 1941 ई . को हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग ने लिपि सुधार समिति की बैठक आयोजित की , जिसमें मात्राओं को उच्चारण क्रम में लगाने , छोटी ' इ ' की मात्रा को व्यंजन के आगे लगान । ‘ प्र ’ को , ' श्र ’ को श्र रूप में लिखने का सुझाव दिया गया ।

 8 . सन् 1947 ई . में उत्तर प्रदेश सरकार ने आचार्य_नरेन्द्रदेव का अध्यक्षता में लिपि सुधार समिति गठित की । इसके प्रमुख सुझाव निम्न थे :

 ( i ) ‘ अ ’ की बारहखड़ी भ्रामक है । 

( ii ) मात्राएं यथास्थान रहें , किन्तु उन्हें थोड़ा दाहिनी ओर लिखा जाय । ( iii ) अनुस्वार एवं पंचम वर्ण के स्थान पर सर्वत्र अनुस्वार ( ं ) से काम चलाया जाय । ।

 ( iv ) द्विविधि लिखे जाने वाले अक्षरों में से निम्न को स्वीकार किया जाए – अ , झ , ध , भ , ल । 

( v ) संयुक्त वर्णो क्ष , त्र , ज्ञ को वर्णमाला में स्थान दिया जाय । । इन सुझावों को थोड़े हेर - फेर से स्वीकार कर लिया गया ।


 9 . सन् 1953 ई . में डॉ. राधाकृष्णन की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई जिसमें सुझाव दिया गया कि ह्रस्व इ की मात्रा व्यंजन से पूर्व लगाई जाय , ख , ध , भ , छ को क्रमशः ख , ध , भ , के रूप में लिखा जाय ।


 10 . लिपि सुधार के लिए समय - समय पर अनेक प्रयास होते रहे हैं और यह प्रक्रिया अभी तक चल रही है ।


 11 . देवनागरी लिपि ने अंग्रेजी की ऑ ध्वनि को अंगीकार कर लिया है । तथा फारसी की क़ , ख़ , ग़ , ज़ , फ़  ध्वनियां भी यहां आ गई है ।

                                      

   

.                              'हिंदी भाषा का उद्भव'

1.  #संस्कृत  ➡समय - 1500ईसा पूर्व से 500 ईसा पूर्व तक ।

     🔻

2.    #पाली ➡ समय -  500 ईसा पूर्व से ईसा की पहली शताब्दी तक ।


      🔻

 #नोट :- इस भाषा मे बौद्ध साहित्य लिखा गया

                                 1. विनयपिटक 

                  ☆ भिक्षुओं हेतु नियमों का संग्रह ।

                                 2. सुतपिटक

                           ☆    बुद्ध की शिक्षाएँ

                              3. अभिधम्मपिटक

                   ☆ दर्शन वह सांसारिक ज्ञान के विषय

नोट:- ये  ग्रंथ पाली भाषा में लिखे गए हैं । त्रिपिटक तीन टोकरियों के नाम से जाने जाते हैं ।

 3.   #प्राकृत ➡ समय - ईसा की पहली शताब्दी से 500 ईसवी ।

                                     जैन ग्रंथ

            अंग, उपांग प्रकीर्ण,छेदा सूत्र तथा माला सूत्र ।

☆ ये सभी ग्रंथ प्राकृत भाषा में लिखे गए हैं ।

       🔻

4.    #अपभ्रंश 

        🔻

5.       #हिंदी

अपभ्रंश अर्थात् शौरसेनी अपभ्रंश की पाँच उपभाषाएँ और 18 बोलियां हैं :-

क्रम संख्या     उपभाषाएँ

    1.          पश्चिमी हिंदी 

    2.          पूर्वी हिंदी 

    3.          राजस्थानी 

    4.           पहाड़ी

    5.            बिहारी


                              1. #पश्चिमी हिंदी 

☆  खड़ी बोली [कौरवी] ,ब्रजभाषा, बुंदेली, हरियाणवी [बाँगरू], कन्नौजी ।


                              2. #पूर्वी हिंदी 

 ☆ अवधी, बघेली, छत्तीसगढ़ी ।

                              3. #राजस्थानी 

☆  मारवाड़ी [पश्चिमी राजस्थानी] जयपुरी [ढूंढाड़ी] मेवाती,मालवी ।


                              4. #पहाड़ी

☆ पश्चिमी पहाड़ी, मध्यवर्ती [पहाड़ी गढ़वाली, कुमाऊँनी]


                              5. #बिहारी

☆ मैथिली, मगही,भोजपुरी ।