जस्ट स्वीट
03/09/20
02/09/20
#speak for railway ssc student
नमस्कार दोस्तों जैसा कि फेसबुक तथा यूट्यूब पर #speak for railway ssc student मुहिम चल रही है इस मुहिम में आप भी जुड़ सकते हैं क्योंकि अगर आप अभी नहीं जागे तो कभी नहीं जागे। हमारा देश युवाओं का देश है ये युवा घर से बाहर रहकर पढ़ते हैं उनके ऊपर घरवालों की आशा रहती है जिसे पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं और त्योहारों में भी घर नहीं जाते हैं एग्जाम देने के लिए दूर-दूर तक चले जाते हैं रातो रात सफर भी कर लेते हैं कभी-कभी प्लेटफार्म पर भी सो जाते हैं लेकिन वह पेपर देते हैं लेकिन सरकार द्वारा जब यह एग्जाम या परिणाम नहीं दिया जाता है तो बच्चे बहुत दुखी होते हैं काश दिमाग का प्रेशर नापने वाला कोई मशीन होता तो पता चलता कि बच्चे के ऊपर कितना प्रेशर हैं
यह मुहिम चलाने की आवश्यकता इस लिए पड़ी क्योंकि ssc railway तथा अन्य exam ना तो कराया जा रहा है न तो कोई रिजल्ट पूरी तरह दिया जा रहा है और जो रिज्लट भी जा रहा है उसमें भ्रष्टाचार हो जाने के कारण सुप्रिम कोर्ट रोक लगा दी जा रही है इस तरह की घटनाओं से बच्चे अन्दर से टूट जाते हैं
हमारी मीडिया जो पूरी तरह भ्रष्ट हो चुकी है यह बच्चों की बात न करके अन्य मुद्दों पर चर्चा कर रही है अब हमें खुद के लिए लड़ना होगा और सरकार को जगाना होगा
हमारी मांग-
हमारी माँगे :-
1) हर भर्ती को पूरा करने की समय सीमा अधिकतम एक वर्ष हो।
2) परीक्षा लोकपाल की नियुक्ति हो।
3) हर परीक्षा की फीस नियत हो। व फीस में आरक्षण जाति आधारित नहीं आर्थिक आधारित हो।
4) पेपर आउट करने व अन्य अनुचित साधन उपयोग करने पर आजीवन कारावास का प्रावधान हो।
5) प्रत्येक सरकारी विभाग में रिक्तियों का विवरण वेबसाइट पर डाल जाए।
#speak for ssc railway students
x
30/08/20
Landlocked country
एशिया में landlocked देश को याद करने का तरीका यह है कि जितना तान/कान आएगा वह देश होगा सिर्फ पाकिस्तान को छोड़कर
👉 जैसे- अफगानिस्तान, कजाकिस्तान, तजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, उज़्बेकिस्तान, भूटान
👉 दूसरा ट्रिक-(अमन )को (लाओ)( पाल )को ( गोली) मारकर (जान )निकालो
अमन-अर्मीनिया
लाओ- लाओस
पाल-नेपाल
गोली- मंगोलिया
जान-अज़रबैजान
25/08/20
टंकी भरने में लगा समय
एक नल किसी टंकी को 10 घंटे में भर देता है जबकि दूसरी टंकी को 8 घंटे में भर देगा यदि दोनों टंकी एक साथ खोली जाए तो कितने घंटे में भरेगा
Trick -(पहली टंकी - दूसरी टंकी)/पहली टंकी *दूसरी टंकी
Note -इसमें समय नेगेटिव नहीं आएगा
हल-(10-8)/10*8=2/80=1/40
उत्तर-40 होगा
3 के प्रथम 5 गुणोजो का औसत
प्रश्न 4. 3 के प्रथम पांच गुणजो का औसत होगा ?
1. 15
2. 12
3. 9
4. 6
हल - 3 के प्रथम पाँच गुणज 6, 9, 12, 15, 18
औसत = कुल योग / 5
6 + 9 + 12 + 15 + 18 = 45
45/ 5 = 9 उत्तर
लाइट एक साथ कब जलेगी वाले क्वेश्चन
प्रश्न - चार अलग अलग सड़क क्रॉसिंग पर ट्रैफिक साइट पर क्रमशः प्रत्येक 10 सेकेण्ड, 15 सेकेण्ड, 20सेकेण्ड, और 60 सेकेण्ड पर जलती है। यदि वह सभी 6:10:00 पर एक साथ जली थी तो अब वह पुनः एक साथ कब जलेगी ??
हल - सभी लाइट एक साथ एक ऐसे समय पर जलेगी, जो सभी मे कॉमन हो अर्थात सभी मे गुणक के रूप में उपस्थित हो,
हम जानते हैं कि ऐसा गुणक ज्ञात करने के लिए हम संख्याओं का ल.स. ( LCM ) ज्ञात करते हैं।
अतः हम 10 , 15 , 20 और 60 का ल.स. ज्ञात करेंगे
ल.स. = 60
यह 60 सेकेण्ड है ,
अतः 60 सेकेण्ड बाद सभी लाइट एक साथ जलेगी,
अब सेकेण्ड को मिनट में बदल लेते हैं।
मिनट में बदलने के लिए 60 से भाग देंगे , भागफल मिनट और शेष सेकेण्ड होगा।
60/60 = 1 मिनट
अब यह समय उस समय में जोड़ लेंगे अतः लाइट
6:10+1=6:11 मिनट पर जलेगा
23/08/20
History and geography question
*बहुत आराम से पढ़िएगा,मज़ा अंत में आएगा। प्रश्नों का संकलन बहुत ही सुन्दर ढंग से किया गया है !!*
*1.* क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का देश में कौन सा स्थान है ?
*2.* मोदी सरकार का यह कौनसा कार्यकाल है ?
*3.* कितने चम्मच से एक टेबल स्पून बनता है ?
*4.* हिन्दू पुराणों में कितने वेद होते हैं ?
*5.* राष्ट्रपति का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है ?
*6.* भारत की तुलना में और कितने देशों का क्षेत्रफल बड़ा है ?
*7.* पानी का Ph. मान क्या होता है ?
*8.* सौर मण्डल में कुल कितने ग्रह हैं ?
*9.* संविधान की कौन सी अनुसूची प्रथम संशोधन द्वारा शामिल की गई ?
*10.* कितने मिलीमीटर का एक सेंटीमीटर बनता है ?
*11.* एक फुटबॉल टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं ?
*12.* कितने इंच का एक फीट होता है ?
*13.* उद्देश्य प्रस्ताव दिसम्बर की किस तारीख को प्रस्तुत किया गया था ?
*14.* लोकसभा में पारित बजट को राज्यसभा कितने दिनों तक रोक सकती है ?
*15.* एक समय का वाहन कर कितने वर्षों के लिए वैध होता है ?
*16.* शटल कॉक में कितने पंख होते हैं ?
*17.* भारतीय मुद्रा में कितनी भाषाएँ छपी होती हैं ?
*18.* महाभारत में कुल कितने अध्याय हैं ?
*19.* वाक् एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार संविधान के किस अनुच्छेद में है ?
*20.* टी -20 क्रिकेट में प्रति टीम कितने ओवर होते हैं ?
*21.* महात्मा गाँधी ने दक्षिण अफ्रीका में कुल कितने वर्ष गुजारे थे ?
*22.* भारत के संविधान में मूलतः कितने भाग हैं ?
*23.* मानव शरीर में कुल कितने जोड़ी गुणसूत्र (क्रोमोजोम) होते हैं ?
*24.* एक अशोक चक्र में कुल कितनी लाइन्स होती हैं ?
*25.* M.L.A. बनने के लिए कम से कम कितने वर्ष आयु की अनिवार्यता होती है ?
*.....उत्तर....*
सभी प्रश्नों के उत्तर उनके *"क्रमांक"* ही हैं।
🙏
22/08/20
18/08/20
करेंट अफेयर्स
💥 💥 Hindi Current Affairs..... हाल ही में COVID टेस्ट कराने में कौनसा राज्य नंबर वन बन गया है ?
√ उत्तर प्रदेश
हाल ही में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण केन्द्रो के संचालन में कौनसा राज्य शीर्ष पर रहा है ?
√ पंजाब
हाल ही में 'SRIJAN' पोर्टल किसने लांच किया है ?
√ राजनाथ सिंह
हाल ही में शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी रैंकिंग में कौनसा विश्वविद्यालय शीर्ष पर रहा है ?
√ जामिया मिलिया विश्वविद्यालय
हाल ही में महानिदेशक नौसेना संचालन के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया है ?
√ दिनेश के त्रिपाठी हा
ही में 'गोय्यर' ने अपना नया CEO किसे नियुक्त किया है ?
√ कौशिक खोना
हाल ही में प्रोजेक्ट डॉल्फिन की घोषणा किसने की है ?
√ नरेंद्र मोदी
हाल ही में किस शहर में कोरोना की सबसे सस्ती दवा 'फेविलो' लांच की गयी है ?
√ हैदराबाद
हाल ही में अंतरिक्ष सहयोग पर भारत ने किस देश के साथ समजौता किया है ?
√ नाइजीरिया
हाल ही में किस IIT ने 'कमरा कीटाणुनाशक उपकरण' विकसित किया है ?
√ IIT रोपड़
हाल ही में 'विक्रम दुरईस्वामी' को किस देश में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है ?
√ बांग्लादेश
हाल ही में ATL AI स्टेप अप मॉड्यूल किसने लांच किया है ?
√ निति आयोग हाल ही में किस भारतीय खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है ?
√ महेंद्र सिंह धोनी √ सुरेश रैना
हाल ही में किसने इलेक्ट्रॉनिक मास्क बनाए है ?
√ जादवपुर विश्वविद्यालय
हाल ही में किस राज्य के परिवहन विभाग ने ब्लूमबर्ग फिलेथ्रोपिज के साथ समजौता किया है ?
√ दिल्ली
14/08/20
स्वतंत्रता दिवस
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए हमारे कई वीर शहीद हो गए और उन्होंने अपना सब कुछ देश के लिए निछावर कर दिया स्वतंत्रता करने के लिए कई घर के लाल शहीद हो गए स्वतंत्र ऐसे नहीं मिली इसके लिए देखा जाए तो 16 ईस्वी में भारत में आ चुके थे उन्होंने देश इस तरह आर्थिक हानि पहुंचाई कि उसका परेशानी अभी तक हम भोग रहे हैं भारत जो पहले सोने की चिड़िया थी वह नहीं रही फिर भी हम अभी भी सांप्रदायिक दंगों से उलझ रहे हैं हम देश के विकास चाहते हैं हम आपस में लड़ रहे हैं हम या भूल गए इस देश को आजाद करने के लिए कई वीरो सुभाष चंद्र बोस भगत सिंह महात्मा गांधी खुदीराम बोस ऐसे हजारों वीर हुए हैं जिन्होंने देश को आजाद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई अब समय आ गया है हमें सब कुछ छोड़ कर देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना होगा आज इस दिवस के उपलक्ष पर प्रतिज्ञा लेनी होगी कि हम देश के विकास के लिए सब कुछ निछावर कर देंगे
सदस्यता लें
संदेश (Atom)















