दिए गए तारीख का दिन ज्ञात करना -
सूत्र - (वर्षो की संख्या + ( वर्षो की संख्या /4 ) + महीने का कोड + तारीख )/ 7
इस सूत्र को लगाने के लिए हमे निम्न बाते ज्ञात करनी होंगी -
1.वर्षो की संख्या -
1999 तक के वर्षों के लिए वर्ष में से केवल इकाई और दहाई का अंक लेते हैं ।
1999 में वर्षो की संख्या = 99
2000 के बाद के वर्षों के लिए सैकड़ों तक कि संख्या लेते हैं
2001 में वर्षो की संख्या = 101
2002 में ' ' ' = 102
वर्षो की संख्या/ 4 - वर्ष की संख्या में 4 से भाग देने के बाद केवल भागफल लिखते हैं
99 / 4 = 24 लिखते हैं
महीने का कोड -
जनवरी - 0
फ़रवरी - 3
मार्च - 3
अप्रैल - 6
मई - 1
जून - 4
जुलाई - 6
अगस्त - 2
सितम्बर - 5
अक्टूबर - 0
नवम्बर - 3
दिसम्बर - 5
लीप वर्ष में जनवरी का कोड - 6
फरवरी - 2
अब इस सूूत्र से प्राप्त संखया में केवल शेषफल को ही लेते हैं वो शेषफल विषम सँख्या होगी ।
दिन - विषम सँख्या
रविवार - 0
सोमवार - 1
मंगलवार - 2
बुधवार - 3
गुरुवार - 4
सुक्रवार - 5
शनिवार - 6
उदहारण - 26 /09/ 2018 को कौन सा दिन होगा ?
हल - वर्षो की संख्या = 118
वर्षो की संख्या/ 4 = 29
महीने का कोड = सितम्बर - 5
तारीख = 26
सूत्र से - ( 118 + 29 + 5 +26 )/ 7
= 178 / 7
शेषफल = 3
3 विषम संख्या बुधवार को होती है ।
जब दो अलग अलग वर्षो की एक ही तारीख दी गयी हो तो उसके आधार पर दिन ज्ञात करना ।
सूत्र = ( ( अंतिम वर्ष - पहला वर्ष ) + उनमे कुल लीप वर्ष )/ 7
लीप वर्ष ज्ञात करना - दिए गए वर्ष में 4 से भाग देने पर जितनी बार भाग जाता है वही लीप वर्ष है।
उदहारण - यदि 1 जनवरी 1911 को बुधवार था तो 1 जनवरी 1971 को कौन सा दिन होगा
हल -
सूत्र से - ( 1971 - 1911 ) + 15 ) /7
10 भाग फल 5 शेषफल
5 = शुक्रवार
किसी तारीख का दिन ज्ञात करना ।
किसी तारीख का दिन ज्ञात करने के लिए हम दी हुई तारीख में विषम दिनों की संख्या ज्ञात करते हैं।
विषम दिन - दिनों की संख्या में 7 से भाग देने पर जो शेष बचता है उसे विषम दिन कहते हैं । विषम दिनों की संख्या 6 से अधिक नही हो सकती ।
साधाण वर्ष = 52 सप्ताह 1 विषम दिन
अधिवर्ष/लीपवर्ष में = 52 सप्ताह 2 विषम दिन
100 वर्ष में विषम दिन =
पहले हम ज्ञात करते हैं कि 100 वर्षो में कितने साधारण वर्ष है और कितने अधिवर्ष। ( इसके लिए हम 4 से भाग देते हैं जितनी बार भाग जाता है उतने अधिवर्ष और जितने अधिवर्ष होते हैं उनको कुल वर्ष से घटा कर साधारण वर्ष प्राप्त करते हैं)
100 में 24 अधिवर्ष + ( 100 - 24 = 76 ) साधारण वर्ष
साधारण वर्ष में 1 विषम दिन तथा अधिवर्ष में 2 विषम दिन होते हैं तब
100 वर्ष में = 24 × 2 + 76 × 1 = 124 दिन
124 दिन = 17 सप्ताह 5 विषम दिन
200 वर्ष में विषम दिन =
5 × 2 = 10 विषम दिन ( चूंकि 100 वर्ष में 5 विषम दिन )
10 विषम दिन = 1 सप्ताह 3 विषम दिन
इसी प्रकार
100 वर्ष में - 5 विषम दिन
200 वर्ष में - 3 विषम दिन
300 वर्ष में - 1 विषम दिन
400 वर्ष में - 0 विषम दिन
800 वर्ष में - 0
1600 वर्ष में - 0
2000 वर्ष में - 0
महीने में विषम दिन ज्ञात करना -
महीनों में 30 दिन और 31 दिन होते हैं।
30 दिन वाले महीनों में = 4 सप्ताह और 2 विषम दिन होते हैं।
31 दिन वाले महीनों में = 4 सप्ताह 3 विषम दिन
साधारण वर्ष के फरवरी में 0 विषम दिन और अधिवर्ष के फरवरी में 1 विषम दिन ।
प्रश्न - 26 जनवरी 1950 को कौन सा दिन था?
हल - सबसे पहले हम देखते हैंं कि 26 जनवरी 1950में , 1949 बीत चुुका हैै और 1950 का पहला महीना चल रहा है । जिसमे 26 दिन बीता है।
हम 1949 को 1600 + 300 + 49 लिख सकते हैं ।
( हम ऐसे लिखते हैं क्योंकि हमें 1600 और 300 वर्षो का विषम दिन ज्ञात है )
1600 में 0 विषम दिन
300 में 1 विषम दिन
49 वर्षो में लीप वर्ष की संख्या = 49/4 = 12 ( भाग देने पर जितनी बार भाग जाता है उसे लीप वर्ष कहते हैं 1 लीपवर्ष में 2 विषम दिन होते हैं)
49 में 12 लीपवर्ष और 37 साधारण वर्ष
49 वर्ष में विषम दिन = 12 × 2 + 37 = 61
61/7 = शेष 5 = विषम दिन
1949 = 1600 ( 0) + 300 (1) + 49 (5) = 6 विषम दिन
अब 26 जनवरी में कितने विषम दिन होंगे -
26 / 7 = शेष 5 = विषम दिन
कुल विषम दिन = 6 + 5 = 11
विषम दिन 6 से अधिक नही होना चाहिए इसलिए 7 से भाग देंगे ।
11/7 = 4 शेष = 4 विषम दिन
प्रश्न - 1 जनवरी 2017 को रविवार था तो 31 दिसम्बर 2017 को कौन सा दिन होगा ?
हल - रविवार ही होगा।
विस्तृत विधि - दोनो के वर्ष समान है अतः हम वर्ष के विषम दिन ज्ञात नही करेंगे।
1 जनवरी से 31 दिसम्बर के वीच के विषम दिन ज्ञात करेंगे।
सबसे पहले 2017 में 4 से भाग देंगे यह 4 से पूर्णतया विभाजित नही होता है अतः फरवरी 28 दिन की होगी ।
अब हम पूरे दिन निकाल कर 7 से भाग दे कर शेष निकाल सकते हैं ।
अथवा हर महीने के विषम दिनों को भी जोड़ कर 7 से भाग दे कर विषम दिन ज्ञात कर सकते हैं।
जनवरी = 31
फरवरी = 28
मार्च = 31
अप्रैल = 30
मई = 31
जून = 30
जुलाई = 31
अगस्त = 31
सितम्बर = 30
अक्टूबर = 31
नवम्बर = 30
दिसम्बर = 30 ( 31 दिसम्बर का दिन ज्ञात करना है अतः उसे नही जोड़ेंगे)
= 364/ 7 = 52 भागफल शेष 0
अब हम 1जनवरी को रविवार था उसमें 0 जोड़ देते हैं इस प्रकार हमें पुनः रविवार ही प्राप्त होता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें