जस्ट स्वीट

अगर आप किसी भी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं और आप टेस्ट देना चाहते है तो आप हमारे साइट पर टेस्ट दे सकते हैं यदि आप WhatsApp 8354099127 पर मैसेज कर के टेस्ट प्राप्त कर सकते हैं

07/11/19

भूगोल के 50 इंपोर्टेंट क्वेश्चन

Geography Questions👇 प्रश्‍न 1- पंजाब के निर्माण में सबसे महत्‍वपूर्ण नदी कौन सी है। उत्‍तर - सिंधु । प्रश्‍न 2- कौन सी नदी पश्चिम की ओर बहती है और अरब सागर में गिरती है। उत्‍तर - नर्मदा । प्रश्‍न 3- कौन सी दो नदियों की लम्‍बाई लगभग समान है। उत्‍तर - सिंधु (2880 किमी) व ब्रम्‍हपुत्र (2900 किमी) । प्रश्‍न 4- कावेरी जल विवाद किन राज्‍यों के बीच है। उत्‍तर - कर्नाटक और तमिलनाडु । प्रश्‍न 5- किस नदी को वृहद गंगा के नाम से भी जाना जाता है। उत्‍तर - गोदावरी को । प्रश्‍न 6- कौन सी नदी अपना मार्ग बदलने के लिए प्रसिद्ध है। उत्‍तर - कोसी । प्रश्‍न 7- कौन सी नदी कपिल जलधारा प्रपात का निर्माण करती है। उत्‍तर - नर्मदा । प्रश्‍न 8- कौन सी नदी ओडिशा का शोक कही जाती है। उत्‍तर - ब्राम्‍हणी । प्रश्‍न 9- वैन गंगा और पैन गंगा किस की सहायक नदी है। उत्‍तर - गोदावरी की । प्रश्‍न 10- किस नदी पर सबसे लम्‍बा सडक पुल बना है। उत्‍तर - गंगा । प्रश्‍न 11- कौन सी नदी विश्‍व का सबसे बड़ा नदी द्वीप मजुली बनाती है। उत्‍तर - ब्रम्‍हपुत्र । प्रश्‍न 12- नर्मदा नदी का अधिकांश भाग भारत के किस राज्‍य में बहता है। उत्‍तर - मध्‍यप्रदेश में । प्रश्‍न 13- कौन सी नदी रिफ्ट घाटी से होकर बहती है। उत्‍तर - ताप्‍ती नदी । प्रश्‍न 14- कौन सी नदी पर भारत व पाकिस्‍तान का जल समझौता हुआ है। उत्‍तर - सिन्‍धु । प्रश्‍न 15- सिन्‍धु समझौते के अनुसार भारत सिन्‍धु नदी के कितने प्रतिशत जल का प्रयोग कर सकता है। उत्‍तर - 20 प्रतिशत । प्रश्‍न 16- कौन सी नदी भारत के केवल जम्‍मू कश्‍मीर राज्‍य से होकर बहती है। उत्‍तर - सिन्‍धु नदी । प्रश्‍न 17- पंचगंगा तथा दूधगंगा किसकी सहायक नदियॉ है। उत्‍तर - कृष्‍णा नदी की । प्रश्‍न 18- दमोदर नदी कहा से निकलती है। उत्‍तर - छोटा नागपुर के पठार से । प्रश्‍न 19- शिप्रा नदी किसकी सहायक नदी है। उत्‍तर - चम्‍बल नदी । प्रश्‍न 20- भारत की कौन सी नदी का मुहाना एवं उद्गम स्‍थ्‍ल दोनों भारत में ही है। उत्‍तर - गोदवरी नदी । प्रश्‍न 21- विश्‍व में सबसे ऊंचा ज्‍वार कहां आता है। उत्‍तर - फंडी की खाड़ी । प्रश्‍न 22- वायुमंडल किसे कहते है। उत्‍तर - धरती के चारों ओर मौजूद गैसीय आवरण को वायुमंडल कहते है। वायुमंडल कई तरह के गैसों का मिश्रण है। गैसो के अलावा वायुमंडल में जलवाष्‍प तथा धूल कण भी मौजूद है। प्रश्‍न 23- वायुमंडल में कितने प्रतिशत ऑर्गन है। उत्‍तर - 0.93 प्रतिशत। प्रश्‍न 24- वायुमंडल में कार्बन डाई ऑक्‍साइड की मात्रा कितनी है। उत्‍तर - 0.03 प्रतिशत। प्रश्‍न 25- वायुमंडल की सबसे महत्‍वपूर्ण गैस कौन सी है। उत्‍तर - कर्बन डाई ऑक्‍साइड। प्रश्‍न 26- ऑक्‍सीजन गैस वायुमंडल में कितने किलोमीटर तक फैली है। उत्‍तर - 64 किलोमीटर। प्रश्‍न 27- कौन सी गैस के अभाव में हम ईधन नहीं जला सकते है। उत्‍तर - ऑक्‍सीजन। प्रश्‍न 28- वायुमंडल में नियॉन गैस की मात्रा क्‍या है। उत्‍तर - 0.0018 प्रतिशत। प्रश्‍न 29- हीलियम गैस की मात्रा कितनी है। उत्‍तर - 0.0005 प्रतिशत। प्रश्‍न 30- ओजोन गैस की मात्रा कितनी है। उत्‍तर - 0.000001 प्रतिशत। प्रश्‍न 31- वायु मंडल में सबसे कम मात्रा में पाई जाने वाली गैस कौन सी है। उत्‍तर - ओजोन। प्रश्‍न 32- सूर्य की पराबैंगनी किरणों को अवशोषित करने वाली गैस कौन सी है। उत्‍तर - ओजोन। प्रश्‍न 33- किन गैसों की वजह से ओजोन गैस की परत को क्षति पहुंच रही है। उत्‍तर - नाइट्रोजन ऑक्‍साइड और क्‍लोरोफ्लोरो कार्बन। प्रश्‍न 34- वायुमंडल की सबसे नीचली परत का क्‍या नाम है। उत्‍तर - क्षोभमंडल। प्रश्‍न 35- विषुवत रेखा पर क्षोभमंडल की ऊंचाई क्‍या है। उत्‍तर - 16 किमी। प्रश्‍न 36- ध्रुवों पर क्षोभमंडल कितनी ऊंचाई पर है। उत्‍तर - 8 किमी.। प्रश्‍न 37- क्षोभमंडल में कितने मीटर की ऊंचाई के बाद 10 डिग्री सेल्सियस की कमी हो जाती है। उत्‍तर - प्रत्‍येक 165 मीटर। प्रश्‍न 38- ऋतु तथा मौसम संबंधी घटनाएं किस मंडल में होती है। उत्‍तर - क्षोभमंडल। प्रश्‍न 39- क्षोभमंडल को और किस नाम से जाना जाता है। उत्‍तर - संवहनमंडल। प्रश्‍न 40- वायुमंडल की किस परत में हावाएं चला करती है। उत्‍तर - क्षोभमंडल। प्रश्‍न 41- वायुमंडल का 97 प्रतिशत भाग कितने किलोमीटर की ऊंचाई तक पाया जाता है। उत्‍तर - 29 किमी.। प्रश्‍न 42- वायुमंडल में क्षोभमंडल की सीमा खत्‍म होने के बाद किस परत की सीमा शुरू होती है। उत्‍तर - समतापमंडल। प्रश्‍न 43- समतापमंडल की परत कितने किलोमीटर तक फैली है। उत्‍तर - 18-32 किमी.। प्रश्‍न 44- समतापमंडल के कितने किलोमीटर भाग में तापमान में कोई परिवर्तन नही होता है। उत्‍तर - 20 किमी.। प्रश्‍न 45- वायुयान उड़ाने की आर्दश दशा वायुमंडल के किस परत में पाई जाती है। उत्‍तर - समतापमंडल। प्रश्‍न 46- ध्रवों पर वायुमंडल के किस परत की मोटाई सबसे अधिक होती है। उत्‍तर - समतापमंडल। प्रश्‍न 47- धरातल से 32 से 60 किलोमीटर के बीच वायुमंडल की कौन सी परत है। उत्‍तर - ओजोनमंडल। प्रश्‍न 48- पृथ्‍वी का सुरक्षा कवच किसे कहते है। उत्‍तर - ओजोनमंडल। प्रश्‍न 49- वायुमंडल में किसकी ऊंचाई 69 किमी. से 640 किमी. तक होती है। उत्‍तर - आयनमंडल। प्रश्‍न 50- रेडियो तरंगे किस परत में पाई जाती है। उत्‍तर - आयनमंडल में 

कोई टिप्पणी नहीं: