जस्ट स्वीट

अगर आप किसी भी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं और आप टेस्ट देना चाहते है तो आप हमारे साइट पर टेस्ट दे सकते हैं यदि आप WhatsApp 8354099127 पर मैसेज कर के टेस्ट प्राप्त कर सकते हैं

05/10/19

पीसीएस 2019 सिलेबस

#यूपीपीसीएस_प्रारंभिक_परीक्षा_2019_परीक्षा_ #प्रारंभिक_परीक्षा【वस्तुनिष्ट/बहुविकल्पीय】 【#प्रारंभिक_परीक्षा_में_दो_अनिवार्य_प्रश्नपत्र】 👍 प्रत्येक 200 अंक का होता हैं और संपूर्ण परीक्षा को हल करने के लिए 2 घंटे का समय होता है। 👍अनिवार्य प्रश्नपत्र अंक 👍सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र - 1 200 👍सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र - 2 200 👍प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्नपत्र- 2, न्यूनतम निर्धारित 33% क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा। 👍सभी साथियों के लिए यह आवश्यक है कि वे प्रारंभिक परीक्षा के दोनों प्रश्नपत्रों में, मूल्यांकन के उद्देश्य से, उपस्थित रहे। 👍सभी aspirant की मेरिट सूची, प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्नपत्र-1 में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जायेगी। 👍सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र - 1 और प्रश्नपत्र - 2 में क्रमश: 150 और 100 प्रश्न होंगे। प्रश्नपत्र - 1 का समय सुबह 9:30 से 11:30 तक होगा और प्रश्नपत्र - 2 का समय दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगा। 【#सामान्य_अध्ययन_प्रश्नप्रत्र_1_रणनीति】 👍यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता समसामयिकी को देना चाहिए, क्योंकि हमेशा समसामयिकी से ही लगभग 30 - 40 प्रश्न पूछे जाते हैं। 👍इसके बाद भारतीय इतिहास की तैयारी करना चाहिए है क्योंकि केवल इतिहास से 25 - 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। 👍तीसरे नम्बर पर भूगोल का स्थान होना चाहिए क्योंकि हमेशा ही लगभग 20 - 30 प्रश्न इससे पूछे जाते हैं। 👍चौथे स्थान पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को होना चाहिए, क्योंकि इस सेक्शन से ही लगभग 20 प्रश्न पूछे जाते हैं। 👍पांचवे स्थान पर भारतीय संविधान के प्रश्न पूछे जाते हैं (लगभग 15 - 20 प्रश्न) । 👍छठें स्थान पर अर्थव्यवस्था और जनसंख्या एवं नगरीकरण के प्रश्न आते हैं (15 - 18)। 👍अंत में, उत्तर प्रदेश, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण, कृषि और सामन्य ज्ञान पर आधारित प्रश्नों की तैयारी ज़रूर करें, हाल ही में प्रारंभिक परीक्षा में उत्तर प्रदेश पर आधारित प्रश्नों की संख्या में कमी आयी है। परन्तु इसकी संख्या ज्यादा भी हो सकती है। अतः इस भाग को नज़र अंदाज़ नही किया जा सकता है। #सामान्य_अध्ययन_प्रश्नपत्र_1_के_लिए_सामग्री 👍 #समसामयिकी #राष्ट्रीय_घटनाओं_के_लिए प्रमुख समाचार पत्र और मैगज़ीन नियमित पढ़ें। क्रोनिकल या प्रतियोगिता दर्पण कोई एक मैगजीन। 👍#भारतीय_इतिहास_और_भारतीय_राष्ट्रीय_आंदोलन NCERT की इतिहास की पुस्तकें। वाणी प्रकाशन की आधुनिक भारत का इतिहास एक अच्छा संस्करण है जिसे आप अपनी आगामी परीक्षा की तैयारी के लिए देख सकते हैं, साथ ही घटनाचक्र पुनरावलोकन ज़रूर पढ़ें। 👍#भारत_और_विश्व_के_भूगोल_के_लिए - भूगोल की NCERT की पुस्तकें (पुराना संस्करण)। - महेश बरनवाल (भूगोल) - घटनाचक्र पुनरावलोकन मानचित्र आधारित प्रश्नों के लिए, एक अच्छी एटलस, मुख्य रूप से ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल एटलस या ओरिएंट लॉन्गमैन में से एक अच्छी सहायता मिल सकती है। 👍 #भारतीय_राजनीति_और_प्रशासन - NCERT बुक्स (भारतीय राजनीति) - लक्ष्मीकांत (संविधान) - घटनाचक्र पुनरावलोकन 👍#आर्थिक_और_सामाजिक_विकास - NCERT की पुस्तकें। - प्रतियोगिता दर्पण अतिरिकतांक (इकॉनमी) - घटनाचक्र समसामयिकी (आर्थिकी) - वाणी प्रकाशन (भारतीय अर्थव्यवस्था) 👍#सामान्य_विज्ञान 【 प्रश्न, विज्ञान के प्रतिदिन के सामान्य अनुप्रयोगों और समझ पर आधारित होंगे】 - NCERT की पुस्तकें अतिमहत्वपूर्ण - यूनिक पब्लिकेशन (सामान्य विज्ञान) - घटनाचक्र पुनरावलोकन (सामान्य विज्ञान) - लुसेंट (साइंस) 👍#पर्यावरण_और_पारिस्थितिकी - दृष्टि आईएस (पर्यावरण) - घटनाचक्र पुनरावलोकन - वाणी प्रकाशन #उत्तर_प्रदेश_का_सामान्य_ज्ञान 【 पहाड़ों, नदियों, जलवायु, वनस्पतियों और जीवों के विकास, उत्तर प्रदेश के भूगोल में खनिज परिवहन से संबंधित प्रश्न होंगे। इसमें उत्तर प्रदेश के इतिहास और संस्कृति में महत्वपूर्ण राजवंशों के योगदान से संबंधित प्रश्न भी शामिल होंगे】 - वाणी प्रकाशन (उत्तर प्रदेश विशेष) - घटनाचक्र पब्लिकेशन (उत्तर प्रदेश) 👍#भारतीय_कृषि - वाणी प्रकाशन

कोई टिप्पणी नहीं: