जस्ट स्वीट

अगर आप किसी भी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं और आप टेस्ट देना चाहते है तो आप हमारे साइट पर टेस्ट दे सकते हैं यदि आप WhatsApp 8354099127 पर मैसेज कर के टेस्ट प्राप्त कर सकते हैं
Up लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Up लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

06/02/23

उत्तर प्रदेश के मेले

 उत्तर प्रदेश के मेले
कुम्भ मेला – प्रयाग 
वाराणसी पर्यटन उत्सव – वाराणसी 
गंगा महोत्सव – वाराणसी 
त्रिवेणी महोत्सव – इलाहबाद 
होलिकोत्सव – मथुरा 
कबीर मेला – मगहर (सन्त कबीर नगर)
परिक्रमा मेला – अयोध्या 
रामायण मेला – चित्रकूट 
कैलाश मेला – आगरा 
सोरों मेला – कासगंज 
आयुर्वेद महोत्सव – झाँसी 
बिठुर गंगा महोत्सव – कानपुर 
कजली महोत्सव – महोबा 
रामनगरिया मेला – फर्रुखाबाद 
श्रावणी मेला – फर्रुखाबाद 
शाकम्भरी देवी मेला – सहारनपुर 
खिचड़ी मेला – गोरखपुर 
गोविन्द सागर मेला – अम्बेडकर नगर 
राम बारात – आगरा 
रामनवमी मेला – अयोध्या 
बटेश्वर मेला – आगरा 
गढ़ मुक्तेश्वर मेला – हापुड़ 
नौचंदी मेला – मेरठ 
देवा मेला – बाराबंकी 
मकनपुर मेला – फर्रुखाबाद 
ढाई घाट मेला – शाहजहाँ पुर 
गोला गोकर्ण नाथ मेला – लखीमपुर खीरी 
बल सुन्दरी देवी मेला – अनूपशहर 
कालिंजर मेला – बांदा 
देवीपाटन मेला – बलरामपुर 
लखनऊ महोत्सव – लखनऊ 
नककटैया मेला - बनारस
देवछठ मेला-  मथुरा
झूला मेला -मथुरा

देश के अन्य राज्य के कुछ महत्वपूर्ण मेले

पुष्कर मेला - राजस्थान 
सूरजकुंड  मेला  -हरियाणा   
सोनपुर का पशु मेला - बिहार 
नंदा देवी मेला  - उत्तराखंड 
नैना देवी मेला  - हिमाचल प्रदेश 
अंबाजी मेला  - गुजरात 
चंद्रभागा मेला  - उड़ीसा
 गंगासागर मेला -  पश्चिम बंगाल 
चंडी देवी मेला -  मध्य प्रदेश


15/07/21

 सिंधु घाटी सभ्यता-

इस सभ्यता को 3 नामों से जाना जाता है सिंधु सभ्यता, सिंधु घाटी की सभ्यता, हड़प्पा सभ्यता। भारत में पश्चिम पंजाब की हड़प्पा एवं तत्पश्चात मोहनजो डरो की खोज हुई तबीयत सोचा गया था यह सभ्यता केवल सिंधु घाटी की सभ्यता तक सीमित थी अतः इसे सिंधु घाटी की सभ्यता नाम दिया गया लेकिन कुछ समय बाद हड़प्पा हड़प्पा में भी इस सभ्यता का प्राप्त हुई जिससे इसका नाम हड़प्पा सभ्यता कहां गया यह सभ्यता विशेष नगर  नियोजन और जल निकासी व्यवस्था के लिए प्रसिद्ध थी। सन 1921 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक सर जॉन मार्शल के निर्देश पर राय बहादुर साहनी ने पंजाब (वर्तमान पाकिस्तान) के रावी नदी के तट पर खुदाई की जिसके बाद जॉन मार्शल ने सर्वप्रथम से सिंधु घाटी की सभ्यता का नाम दिया। विभाजन के बाद  अधिकांश हिस्सा पाकिस्तान में चलेंगे अपवाद स्वरूप केवल दो स्थल कोटला निहंग खां (रोपड़) सतलज नदी पर तथा रंगपुर ( मादर) नदी पर शेष बचे हैं

हड़प्पा-पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित मोंटगोमरी जिले में रावी नदी के बाएं तट पर पुरास्थल स्थित है हड़प्पा के टीले की जानकारी सर्वप्रथम चार्लस मेसन ने  दी सिंधु घाटी में सर्वाधिक मोहरे हड़प्पा में ही मिली थी यहां पर वृत्ताकार चबूतर, पीतल का बना इक्का, गेहूं तथा जौ के दाने भी मिले थे

मोहनजोदड़ो-सिंधी में इसका शाब्दिक अर्थ है मृतकों का टीला , यह सिंध के लरकाना जिले में सिंध नदी के तट पर स्थित है जिसकी खोज राखल दास जी ने 1922 में की थी यहां पर विशाल अन्नागार मिला है जोकि सबसे बड़ी इमारत है यहां  पर स्नानागार भी मिले हैं पशुपतिनाथ की मूर्ति यहा मिली है

चन्हूदरो-इसकी खोज एमजी मजूमदार ने 1935 में की यहां के निवासी कुशल कारीगर थे मनके तथा मुद्रा बनाने का केंद्र था यह एक महत्वपूर्ण स्थल था जहां पर वक्राकार ईटे मिले।




27/01/21

उत्तर प्रदेश की कुछ जानकारी

 उत्तर प्रदेश का कुल क्षेत्रफल लगभग कितना है

240928 वर्ग किलोमीटर

उत्तर प्रदेश का प्रथम राजकीय भाषा हिंदी 

 दूसरी राज्यकीय भाषा 

उर्दू उत्तर प्रदेश की सीमा कितने राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश के साथ लगती है

-9

 उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल की दृष्टि से कौन सा स्थान है

-4 

उत्तर प्रदेश का  जनसंख्या के अनुसार कौन सा स्थान है

-1 

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा वर्षा कहां होता है

-गोरखपुर 

सुरहा ताल झील कहां स्थित है

-बलिया 

पीलीभीत जिले में कौन सा झील स्थित है

-फुलहर झील 

उत्तर प्रदेश में किस मिट्टी की अधिकता पाई जाती है

-जलोढ़ मिट्टी

उत्तर प्रदेश की मिट्टी को कितने भागों में विभाजित किया गया है

-3 

उत्तर प्रदेश राज का कौन सा जिला संघन वन वाला जिला है

-सोनभद्र 

उत्तर प्रदेश में वन निगम की स्थापना की गई

-वर्ष 1974 

पटना पक्षी विहार कहां है-एटा 

ओखला पक्षी विहार किस जिले में है

-गौतम बुध नगर 

उत्तर प्रदेश के किस जिले में लायन सफारी पार्क विकसित किया गया है-इटावा में 

उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग

-nh-2 

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी कहां स्थित है-रायबरेली में 

राष्ट्रीय जलमार्ग एक कहां से कहां तक  है

-प्रयागराज से हल्दिया तक

उत्तर प्रदेश में दूरदर्शन का रंगीन प्रसारण कब शुरू हुआ-15 अगस्त 1981

24/01/20

उत्तर प्रदेश का इतिहास

💟👉उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं, आइए आज आपको उत्तर प्रदेश के इतिहास से परिचय कराएं.. 📚📚📚❣️🇮🇳


💟👉#उत्तर_प्रदेश 


स्थापना दिवस: 24 जनवरी 1950

राजधानी : लखनऊ

राज्यपाल : आनंदीबेन पटेल

मुख्यमंत्री : महंत योगी आदित्यनाथ जी

लोकसभा सीटें : 80

न्यायपालिका : इलाहाबाद उच्च न्यायालय

जिलों की संख्या : 75

भाषा : हिंदी

राजकीय भाषा : हिंदी, उर्दू

क्षेत्रफल : 2,40,928 वर्ग किलोमीटर

जनसंख्या : 19,95,81,477

स्त्री : 9,49,85,062

पुरुष : 10,45,96,415

साक्षरता दर : 72 प्रतिशत

राजकीय पक्षी : सारस

राजकीय पशु : बारहसिंगा

राजकीय फूल : पलास

राजकीय पेड़ : अशोक

अन्तर्राष्ट्रीय सीमाएं : नेपाल.

राष्ट्रीय सीमाएं : उत्तराखंड, हिमाचल

प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश,

छत्तीसगढ़, बिहार, झारखण्ड.

अर्थव्यवस्था एवं कृषि:

*उत्तर प्रदेश में लगभग 66 प्रतिशत जनसंख्या का मुख्य व्यवसाय कृषि है।

*राज्य में लगभग 167.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में कृषि

होती है।

* 1999 से 2008 के बीच अर्थव्यवस्था में केवल

4.4 प्रतिशत की ही वृद्वि हुई है।

* गन्ना राज्य की प्रमुख नगदी फसल है।

* उत्तर प्रदेश आलू, तिलहन का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है।

* राज्य में वस्त्रोद्योग और चीनी उद्योग दो

महत्वपूर्ण उद्योग हैं। इसके अलावा राज्य में चमड़े का काम

सर्वाधिक मात्रा में होता है। आगरा व कानपुर चमड़े के कारखानों के मुख्य केन्द्र हैं।

 उत्तर प्रदेश भारत का पांचवां सबसे बड़ा राज्य है।

भारत में महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश दूसरी सबसे

बड़ी अर्थव्यवस्था है।

* उत्तरप्रदेश का जनसंख्या में भारत में पहला स्थान है।

* उत्तर प्रदेश का भारत के राज्यों में साक्षरता दर में 22 वां स्थान है।

* कानपुर, नोएडा, मेरठ, मुरादाबाद, अलीगढ़, मिर्जापुर तथा

भदोही राज्य के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र हैं।

जीएसडीपी: 147 बिलियन

अमेरिकी डॉलर (2013-14 अनु.).

 प्रमुख फसलें : गन्ना, गेंहू, चावल, कपास, चना, मटर, तम्बाकू,तेल के बीज

 प्रमुख नदियां : गंगा, यमुना, गंडक, गोमती, सरयू,

रामगंगा, घाघरा

 प्रमुख खनिज : लाइमस्टोन, डेलोमाइट

प्रशासन

उत्तर प्रदेश में द्विसदनात्मक विधान मण्डल है। विधानसभा में 403+01 (आंग्ल भारतीय) कुल 404 सदस्य हैं।

* राज्य में लोकसभा की 80 तथा राज्य सभा की 31 सीटें हैं।

राज्य में समाजवादी पार्टी,

भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज

पार्टी,भारतीय कम्युनिस्ट

पार्टी,भारतीय राष्ट्रीय

कांग्रेस,राष्ट्रीय लोकदल, जनता दल (यूनाइटेड), पीस पार्टी , अपना

दल,    आदि प्रमुख

राजनीतिक दल हैं।


#लोक_संस्कृति


उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक दृष्टिकोण से काफी समृद्ध

राज्य है।

* भारत की प्राचीन सिन्धु घाटी

सभ्यता से लेकर ब्रिटिश काल तक की सभ्यता इस

प्रदेश में देखने को मिलती

है।

* साहित्य के क्षेत्र में प्रदेश में संस्कृत,

हिंदी,पाली व उर्दू साहित्य का बहुत विकास

हुआ।

* कबीर, सूरदास, तुलसीदास, प्रेमचंद,भारतेन्दु हरिशचन्द्र, महादेवी वर्मा,मैथलीशरण

गुप्त, जयशंकर प्रसाद, निराला और हरिवंश राय बच्चन ने साहित्य में अमूल्य योगदान दिया।

* कला की दृष्टि से प्रदेश में कंदरा शैली,बृज या मथुरा शैली,

बुंदेली शैली, मुगल शैली तथा

आधुनिक मिश्रित

शैलियां प्रचलित हैं।

* कत्थक शैली का नृत्य यहाँ सर्वाधिक लोकप्रिय है।

यहां भारतीय संगीत में फारसी

तर्जों का समावेश अधिक मात्रा में हुआ है।

प्रसिद्ध सूफी कवि,संगीताचार्य और

प्रशासक अमीर खुसरो ने सितार और तबले का

आविष्कार किया।

* कुमायूँ, नौटंकी,रासलीला,

झूला, छपेली,दीवाली,

कजरी और करीना उत्तर प्रदेश के

विभिन्न प्रसिद्ध लोकनृत्य हैं।

° यहाँ हस्तशिल्प में चिकन का काम, ज़री का काम,

लकड़ी के खिलौने व फर्नीचर,

मिट्टी के खिलौने, कालीन आदि विशेषत:

प्रसिद्ध हैं।

√ हिन्दी  व उर्दू प्रदेश  की मुख्य भाषा हैं परन्तु

इसके अलावा यहाँ बृज, बुंदेली,

अवधी,भोजपुरी, खड़ी बोली व पंचाली आदि कई बोलियाँ बोली जाती हैं।


#परिवहन


राज्य में सड़कों की कुल लम्बाई 131969

किमी. है। राष्ट्रीय राजमार्ग

की कुल लम्बाई 3794 किमी. है।

रेलवे लाइन की कुल लम्बाई 8,900 किमी.

है।

प्रदेश उत्तरी रेलवे क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

रेलवे के उत्तरी क्षेत्र का मुख्य जंक्शन लखनऊ

है। अन्य महत्वपूर्ण जंक्शन हैं- आगरा, कानपुर,

इलाहाबाद,मुगलसराय, झांसी, वाराणसी,मुरादाबाद, 

टूंडला, गोरखपुर, गोंडा, फैजाबाद, बरेली और

सीतापुर।

प्रदेश में लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, आगरा,

झांसी, वाराणसी, गोरखपुर,बरेली,

हिंडन, सहारनपुर और रायबरेली में हवाई अड्डे हैं।


#शिक्षा


शिक्षा के क्षेत्र में राज्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पिछले

कुछ सालों से राज्य ने शिक्षा के सभी स्तरों पर निवेश

किया है तथा सफलता भी अर्जित की है।

एक प्राइमरी विद्यालय 1.5 किमी. तथा

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय 3 किमी. की

दूरी पर प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्र में स्थित

हैं। यहां पर बहुत से पॉलीटेकनिक तथा

इंजीनियरिंग कॉलेज भी हैं।

दुनिया भर में अपनी शिक्षा की गुणवत्ता

तथा संबंधित क्षेत्र में शोध के लिए प्रसिद्घ

आई.आई.टी. कानपुर तथा आई. आई.एम. लखनऊ

इसी राज्य में हैं।


 #प्रमुख_शिक्षण_संस्थान


प्रदेश के कुछ प्रमुख शिक्षण संस्थान निम्नलिखित हैं-

इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद;

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय,वाराणसी;

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय,अलीगढ़;

बाबा साहेब बी0आर0अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ; 

मौलाना मुहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर;

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर;

चन्द्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी

विश्वविद्यालय, कानपुर;

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय,

झांसी;

पूर्वांचल विश्वविद्यालय,

गोरखपुर; इण्डियन इंस्टीट्यूट ऑफ

टेक्नोलॉजी, कानपुर;

सम्पूर्णानन्द संस्कृति विश्वविद्यालय, वाराणसी;

गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कालेज, कानपुर;

संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट

ऑफ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ। विश्व प्रसिद्ध 

दारुल उलूम देवबंद शिक्षण संस्थान, सहारनपुर 

रज़ा पुस्तकालय, रामपुर विश्व में अपने साहित्य व इतिहास के लिऐ प्रसिद्ध है।


#पर्यटन


उत्तर प्रदेश में धार्मिक महत्व के कई दर्शनीय

स्थल हैं। वाराणसी, इलाहाबाद, अयोध्या, मथुरा,चित्रकूट,

नैमिषारण्य, श्रावस्ती,

कुशीनगर,कौशांबी आदि प्रसिद्ध

तीर्थ स्थान हैं।

आगरा में ताज महल विश्व के सात आश्चर्यों में एक है, जिसे

देखने के लिए घरेलू और विदेशी पर्यटकों

की भीड़ रहती है।

सारनाथ,लखनऊ, झांसी, फतेहपुर

सीकरी, देवगढ़,

भीतरगांव,बिठूर, कन्नौज, महोबा, गोरखपुर आदि में हिंदू

व मुस्लिम वास्तुशिल्प और संस्कृति की महत्वपूर्ण

धरोहरें हैं।


#राष्ट्रीय_उद्यान


लखीमपुर खीरी स्थित दुधवा

नेशनल पार्क उत्तर प्रदेश का एक मात्र राष्ट्रीय

उद्यान है। यह 490 वर्ग किमी. में फैला हुआ है।


#प्रमुख_पर्व_और_मेले


उत्तर प्रदेश में ढेरों पर्व और मेले आयोजित होते हैं।

शिवरात्रि,मकर संक्रांति, रामनवमी,

जन्माष्टमी,नवरात्रि, दशहरा,

होली,दीपावली, कार्तिक

पूर्णिमा, रक्षा-बन्धन,

बसन्त पंचमी, नागपंचमी, शब-ए-

रात,बारावफात, बकरीद, मुहर्रम, ईद-उल-फितर,

क्रिसमस,ईस्टर आदि कई धर्मों के त्यौहार यहाँ मनाए जाते हैं।


वहीं राज्य में लगभग 2250 मेलों का आयोजन होता

है। ये मेले सर्वाधिक संख्या में कानपुर, मथुरा, आगरा,

झांसी और फतेहपुर में लगते हैं। इलाहाबाद में 12 व

6 वर्ष के अन्तराल पर क्रमश: कुंभ व अर्ध्द कुंभ के मेले लगते है|


● उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य है। लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी है।

● उत्तर प्रदेश मे कुल जिलो की संख्या 75 तथा मंडल 18 है।

● उत्तर प्रदेश का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 2,40,928 वर्ग किमी है, जोकि भारत के कुल क्षेत्रफल (32,87,263 वर्ग किमी) के लगभग 7.33% के बराबर है।

● उत्तर प्रदेश का अक्षांशीय विस्तार 30°52' से 30°24' उत्तरी अक्षांश के मध्य है।

● उत्तर प्रदेश का देशान्तरीय विस्तार 77°5' पूर्व से 84°38' पूर्वी देशान्तर के मध्य है।

● उत्तर प्रदेश की सीमाएँ केन्द्र शासित प्रदेश दिल्ली सहित कुल 9 राज्यों से लगी हुई हैं।

● उत्तर प्रदेश की सीमा को स्पर्श करने वाले राज्य निम्न हैं - हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, बिहार एवं उत्तराखण्ड।

● उत्तर प्रदेश की सीमा को स्पर्श करने वाले एकमात्र केन्द्र शासित प्रदेश दिल्ली है। इसकी सीमाएँ प्रदेश के गाजियाबाद एवं  नोयडा नगर से लगी हुई हैं।

● उत्तर प्रदेश की सबसे लम्बी सीमा मध्य प्रदेश से और न्यूनतम सीमा रेखा हिमाचल प्रदेश से स्पर्श करती है।

● सर्वाधिक प्रदेशों को स्पर्श करने वाला उत्तर प्रदेश का एकमात्र जिला सोनभद्र है। यह मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ झारखण्ड एवं बिहार को स्पर्श करता है।

● सबसे कम जिलों को स्पर्श करने वाला जिला ललितपुर है।

● उत्‍तर प्रदेश में स्थित इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय एशिया का सबसे बड़ा उच्‍च न्‍यायालय है।

● उत्‍तर प्रदेश से सर्वाधिक लोक सभा व राज्य सभा के सदस्‍य चुने जाते हैं।

● उत्तर प्रदेश को वर्तमान में मुख्यत: तीन प्राकृतिक प्रदेशों में विभाजित किया गया है– (i) भाबर एवं तराई का प्रदेश, (ii) गंगा-यमुना का मैदान एवं (iii) दक्षिण का पठारी प्रदेश।

● उत्तर प्रदेश में मुख्यत: तीन ऋतुएं-(i) शीत ऋतु, (ii) ग्रीष्म ऋतु और (iii) वर्षा ऋतु होती हैं।

● उत्तर प्रदेश में शीत ऋतु अक्टूबर से फरवरी और ग्रीष्म ऋतु मार्च से मध्य जून तक रहती है।

● उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा जुलाई एवं अगस्त महीनों में होती है।

● उत्तर प्रदेश की अधिकांश मानसूनी वर्षा बंगाल की खाड़ी की मानसून शाखा से प्राप्त होती है इससे प्रदेश की कुल वर्षा का लगभग 75%-80% भाग प्राप्त होता है।

● उत्तर प्रदेश के मैदानी क्षेत्र में सर्वाधिक वर्षा गोरखपुर (औसम 184.7 सेमी) में तथा सबसे कम वर्षा मथुरा (औसम 54.4 सेमी) में होती है।

● राज्य की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार कृषि है। जिसमें चावल, गेहूँ, ज्वार, बाजरा, जौ और गन्ना राज्य की मुख्य फ़सलें हैं।

● उत्तर प्रदेश में दोमट एवं बलुई मिट्टी को क्षेत्रीय भाषा में सिक्टा, करियाल एवं धनका भी कहते हैं।

● उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, गोमती नदी के किनारे ही स्थित है।

● उत्तर प्रदेश में खनिज मुख्यत: दक्षिण के पठारी क्षेत्रों में पाए जाते हैं।

● उत्तर प्रदेश में चूना पत्थर का उत्पादन मिर्जापुर जिले के गुरूमा-कनाच-बापुहारी एवं सोनभद्र जिले के कजरहट में किया जाता है।

● उत्तर प्रदेश का फिरोज़ाबाद नगर चूड़ियाँ बनाने हेतु विश्वविख्यात है।

● उत्तर प्रदेश में एल्यूमीनियम उद्योग का प्रमुख केन्द्र रेनूकूट (सोनभद्र) है।

● उत्तर प्रदेश का मैनचेस्टर कानपुर को कहा जाता है।

● रेशम वस्त्र उद्योग प्रदेश के वाराणसी, इटावा, मोदीनगर, मिर्जापुर, प्रतापगढ़ एवं शाहजहाँपुर ज़िलों में स्थित है।

● उत्तर प्रदेश में चमड़ा उद्योग का प्रमुख केन्द्र कानपुर है।

● उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक सिटी की स्थापना नोएडा में की गई है।

● उत्तर प्रदेश राज्य का पहला 'निर्यात संवर्द्धन औद्योगिक पार्क' ग्रेटर नोएडा में स्थापित किया गया है।

● उत्तर प्रदेश के प्रथम फिल्म सेंटर का शिलान्यास ओखला औद्योगिक क्षेत्र में किया गया है।

● उत्तर प्रदेश के लघु उद्यो​ग विकास निगम' द्वारा हापुड़, बाराबंकी, वाराणसी तथा सहारनपुर में 'एग्रोपार्क' विकसित किए गए हैं।

● उत्तर प्रदेश वित्तीय ​निगम की स्थापना 1 नवम्बर, 1954 को कानपुर में की गई है।

● उत्तर प्रदेश में एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान दुधवा (टाइगर रिजर्व) है।

● उत्तर प्रदेश वन निगम की स्थापना 25 नवम्बर, 1974 को की गई थी।

● उत्तर प्रदेश से होकर गुजरने वाला सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 है, जो दिल्ली से कोलकाता तक जाता है।

● यमुना एक्सप्रेस-वे (पूर्व नाम 'ताज एक्सप्रेस-वे) उत्तर प्रदेश के नोयडा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस एवं आगरा जिलों से होकर गुजरता है।

● उत्तर प्रदेश में रेलमार्गों की कुल लम्बाई 8,763 किमी (31 मार्च, 2011) है। यह भारत में सबसे अधिक है। वर्ष 2003 में इलाहाबाद को उत्तर-मध्य क्षेत्र का मुख्यालय बनाया गया है|

27/09/18

Up jansankhya

सर्वाधिक दशकीय वृद्धि दर वाले 5 जिले

गौतम बुद्ध नगर गाजियाबाद श्रावस्ती बहराइच बलरामपुर

न्यूनतम नगरीय जनसंख्या वाले 5 जिले श्रावस्ती कुशीनगर महाराजगंज सुल्तानपुर प्रतापगढ़

सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या वाले 5 जिले गाजियाबाद लखनऊ कानपुर नगर गौतम बुद्ध नगर मेरठ

न्यूनतम अनुसूचित जनजाति वाले 5 जिले बागपत कन्नौज बदायूं बुलंदशहर मुज़फ्फरनगर . उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति वाले 5 जिले सोनभद्र ललितपुर देवरिया बलिया कुशीनगर





04/09/18

उत्तर प्रदेश की सीमा कितने राज्यों से लगती है

उत्तर प्रदेश की सीमा कितने राज्यों से लगती है-9


1-उत्तराखंड
2- हरियाणा
3- मध्य प्रदेश
4- दिल्ली
5-छत्तीसगढ़
6-राजस्थान
7- मध्य प्रदेश
8-बिहार
9-हिमाचल प्रदेश