जस्ट स्वीट

अगर आप किसी भी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं और आप टेस्ट देना चाहते है तो आप हमारे साइट पर टेस्ट दे सकते हैं यदि आप WhatsApp 8354099127 पर मैसेज कर के टेस्ट प्राप्त कर सकते हैं

18/11/22

Vikram s

👉 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) देश का पहला प्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-एस’ को 18 नवंबर 2022 के दिन लॉन्च किया गया 

👉  इस रॉकेट (विक्रम-एस) को हैदराबाद में स्थित स्काईरूट एयरोस्पेस (Skyroot Aerospace) कंपनी ने बनाया है

👉  ‘विक्रम-एस’ की लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से हुई

👉  इस मिशन को ‘प्रारंभ’ नाम दिया गया 

👉 अब भारत में भी ELON MUSK की कम्पनी  तरह निजी राकेट उड़ान भरेगा

👉 महान वैज्ञानिक   और इसरो के  संस्थापक डॉ विक्रम साराभाई  के नाम पर रखा गया 

14/11/22

भारत

भारत एक विशाल देश है इसलिए प्रशासन की सुविधा के लिए इसे कई  प्रदेशों में बांटा गया है देश के राज्य बनाने में भाषा संस्कृत और भूगोल का भी ध्यान रखा गया है अब हमारे देश में 2 8 राज्य तथा 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं भारत में लोग अनेक वेशभूषा पहनते हैं तथा अनेक भाषा बोलते हैं अनेक भाषा बोलने के बावजूद भी सभी भारतीय हैं 

15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ 

भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ इसे बनाने में 2 साल 11 महीना 18 दिन तथा लगभग 6400000 रुपए लगे

 1 नवंबर 1956 को भारतीय राज्यों का पुनर्गठन किया गया 1 मई 1960 को मुंबई राज का विभाजन करके गुजरात और महाराष्ट्र बनाया गया 1963 में नागालैंड 16 राज बना 

भारत की सीमा पाकिस्तान चीन नेपाल बांग्लादेश भूटान तथा दूसरे देशों से लगते हैं 

भारत में सबसे ज्यादा वर्षा मासिनराम मैं होता है 

उत्तर प्रदेश जनसंख्या में सबसे बड़ा राज्य तथा राजस्थान क्षेत्रफल में सबसे बड़ा है 2 जून 2014 को तेलंगाना मंदसोर आज जिसमें 31 जिला है भारत की सबसे मीठी झील वुलर झील जम्मू कश्मीर में है भारत का सबसे बड़ा प्लेटफार्म गोरखपुर यूपी में है सबसे बड़ा नदी द्वीप माजुली द्वीप असम ब्रह्मपुत्र नदी पर है सबसे बड़ी नहर इंदिरा गांधी नहर 682 किलोमीटर राजस्थान में है सबसे गम स्थल बीकानेर तथा सबसे बड़ा मरुस्थल थार मरुस्थल राजस्थान में है सबसे बड़ा जिला कच्छ का रण है सबसे लंबी तटरेखा गुजरात  में है सबसे छोटा राज्य गोवा सबसे ऊंचा जलप्रपात कुची कल है तथा सबसे छोटा जिला माहे पांडुचेरी मैं है सबसे बड़ा बीच मरीना बीच मुंबई में है सबसे बड़ा प्रायद्वीप दक्कन का पठार है सबसे लंबा बांध हीराकुंड बांध है सबसे लंबी नदी गंगा सबसे बड़ी खारे पानी की झील चिल्का झील है बाद में केवल एक ज्वालामुखी अंडमान में बैरन द्वीप है भारत का राष्ट्रीय प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम राष्ट्रीय खेल हॉकी राष्ट्रीय गान जन गण मन राष्ट्रीय पुष्प कमल राष्ट्रीय पशु बाघ राष्ट्रीय जलीय जीव डॉल्फिन राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ राष्ट्रीय नदी गंगा राष्ट्रीय मुद्रा रुपया राष्ट्रीय पक्षी मोर राष्ट्रीय वृक्ष बरगद राष्ट्रीय भाषा हिंदी राष्ट्रीय फल आम राष्ट्रीय पंचांग शक संवत है वास्कोडिगामा ने भारत की खोज 17 मई 1498 में की उत्तर से दक्षिण भारत की लंबाई 3214 किलोमीटर तथा तथा दक्षिणतम बिंदु 2933किलोमीटर है भारत का क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल का 2.4% है स्थलीय सीमा 15200 किलोमीटर है भारतीय तटीय सीमा 7516 किलोमीटर है भारत का जनसंख्या विश्व की जनसंख्या का 17% है भारत के 17 राज्य की सीमा की दूसरे देश से लगती हैभारत की भोगोलिक अवस्थिति और विस्तार” ———————————————- भारत का क्षेत्रफल 32 लाख 87 हज़ार वर्ग किलोमीटर (सुविधा की दृष्टि से) है। भारत उत्तरी और पूर्वी गोलार्ध का देश है| उत्तरी गोलार्ध-भारत विषुवत रेखा के उत्तर में स्थित है । पूर्वी गोलार्ध-भारत ग्रीनविच देशांतर के पूर्व में स्थित है । भारत की मुख्य भूमि (द्वीपों को छोड़कर) का अक्षांशीय विस्तार- 8.4 डिग्री उत्तरी अक्षांश से 37.6 डिग्री उत्तरी अक्षांश तक है , जबकि देशंतारीय विस्तार 68.7 पूर्वी से 97.25 पूर्वी देशांतर तक है। इसप्रकार भारत के पूर्वी छोर (अरुणांचल प्रदेश) और पश्चिमी छोर (गुजरात) के मध्य लगभग 30 देशांतर रेखाओ का अंतर है। पृथ्वी की संपूर्ण गोलाई 360 डिग्री है। पृथ्वी को 360 डिग्री घूमने में 24 घंटे ( अर्थात 1440मिनट) का समय लगता है। अतः पृथ्वी को 1 डिग्री देशांतर घुमने में 4 मिनट का समय लगता है। अतः पृथ्वी को 30 डिग्री देशांतर ( अरुणांचल प्रदेश से गुजरात तक) घूमने में 30 × 4 = 120 मिनट अर्थात 2 घंटे का समय लगता है। यही कारण है की अरुणांचल प्रदेश और गुजरात के समय में 2 घंटे का अंतर होता है। इसका अर्थ ये है कि यदि अरुणांचल प्रदेश में सुबह के पांच बजे सूर्योदय होगा तो गुजरात में सुबह लगभग 7 बजे सूर्योदय होगा क्योकि गुजरात पश्चिम में स्थित है और पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की और घूम रही है। इसलिए अरुणांचल प्रदेश में सूर्योदय पहले होगा और गुजरात में सूर्योदय 2 घंटे बाद होगा। मानक समय एक ही देश के पूर्वी और पश्चिमी छोर के मध्य अगर 2 घंटे का अंतराल होगा तो देश में कामकाज संबंधी अनेक समस्याएं पैदा हो जाएंगी इसलिए 82.5डिग्री पूर्वी देशांतर रेखा को भारत की मानक समय रखा गया है जो की उत्तर प्रदेश के इलाहबाद जिले के नैनी से हाकर गुजरती है। इसका अर्थ ये हुआ कि जो समय 82.50 डिग्री पूर्वी देशांतर पर होगा वही पूरे देश का समय स्वीकर किया जाएगा। अब सवाल है कि 82.50 डिग्री पूर्वी देशांतर को ही भारत की मानक समय रेखा क्यों स्वीकार किया गया? तो इसका जवाब ये है कि 68 डिग्री देशांतर (भारत का पश्चिमी छोर) और 97 डिग्री देशांतर (पूर्वी छोर) के बिलकुल मध्य में 82.50 डिग्री देशांतर आता है, इस कारण 82.50 डिग्री देशांतर देश के बिलकुल मध्य से गुजरता है। यही कारण है कि 82.50 डिग्री पूर्वी देशांतर को भारत की मानक समय रेखा के रूप में स्वीकार किया गया है। 82.5 डिग्री पूर्वी देशांतर अर्थात ‘भारतीय मानक समय रेखा’ भारत के 5 राज्यों (उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़, उड़ीसा और और आंध्र प्रदेश ) से होकर गुजरती है। भारत का समय इंग्लैंड के समय से 5 घंटे 30मिनट आगे है। आइये इसे समझते हैं कि कैसे आगे हैं। 0 डिग्री देशांतर लंदन के ग्रीनविच से गुजरता है जबकि 82.50 डिग्री पूर्वी देशांतर भारत से गुजरता है। पृथ्वी को 1 डिग्री देशांतर घूमने में 4 मिनट का समय लगता है। इसलिए 82.50 डिग्री घूमने में 82.5 × 4 = 330 मिनट अर्थात 5 घण्टे 30 मिनट का समय लगेगा। ध्यान दीजिए पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की तरफ घूमती है। यही कारण है कि दिल्ली का समय लंदन के समय से साढ़े पांच घंटे आगे है। अक्षांश रेखा:- अक्षांश रेखा भारत के 8 राज्यों से होकर गुजरती है जो पश्चिम से पूर्व की और इस प्रकार है– गुजरात – राजस्थान- मध्यप्रदेश – छत्तीसगढ़ – झारखण्ड – पश्चिम बंगाल -त्रिपुरा और मिजोरम। अक्षांश रेखा की सबसे ज्यादा लम्बाई किस राज्य में है – मध्य प्रदेश। झारखण्ड की राजधानी रांची अक्षांश रेखा पर स्थित है। रांची के बाद गुजरात की राजधानी गांधीनगर और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल अक्षांश रेखा के बिलकुल समीप है। भारत की सीमा– भारत की स्थलीय सीमा की लम्बाई 15200किमी है। मुख्य भूमि की तटीय सीमा की लम्बाई 6100किमी है द्वीपों समेत भारत की तटीय सीमा की लम्बाई 7516 किमी है। इस प्रकार भारत की कुल सीमा की लम्बाई– 15200 + 7516= 22716 किमी है। भारत के 9 राज्य तट पर स्थित हैं जो इस प्रकार हैं– 1. गुजरात, 2. महाराष्ट्र, 3. गोवा, 4. कर्नाटक, 5. केरला, 6. तमिलनाडु, 7. आन्ध्र प्रदेश, 8. उड़ीसा, 9. पश्चिम बंगाल। तटीय सीमा–  भारत की कुल तटीय सीमा की लंबाई 7516किमी है। सबसे लम्बी तट रेखा वाला राज्य- गुजरात है।  दूसरा सबसे लंबा तट रेखा वाला राज्य-आन्ध्र प्रदेश है।  तीसरी सबसे बड़ा तट रेखा वाला राज्य- तमिलनाडु है। सबसे छोटा तट रेखा वाला राज्य – गोवा है। भारत की स्थलीय सीमा– स्थलीय सीमा की लंबाई 15200 किमी है। 


भारत के साथ 7 देश स्थलीय सीमा बनाते है:- 1. पाकिस्तान, 2. अफगानिस्तान, 3. चाइना, 4. नेपाल, 5. भूटान, 6. म्यांमार, 7. बांग्लादेश।  

पाकिस्तान के साथ सीमा बनाने वाले भारतीय राज्य /केंद्र शासित प्रदेश है- 1. गुजरात 2. राजस्थान 3. पंजाब 4. जम्मू कश्मीर सीमा ,5. लद्दाख

 बांग्लादेश के साथ सीमा बनाने वाले भारतीय राज्य हैं– 1. पश्चिमबंगाल, 2. मेघालय, 3. असम, 4. त्रिपुरा 5. मिजोरम। 

त्रिपुरा एक ऐसा राज्य है जो बांग्लादेश से 3तरफ से घिरा हुआ है। 

 भारत के 4 राज्य ऐसे हैं जो 3 देशो के साथ सीमा बनाते हैं, ये हैं– 1. जम्मू और कश्मीर- यह पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान और चीन के साथ सीमा बनाता है।

2. सिक्किम- यह नेपाल, चाइना और भूटान के साथ सीमा बनाता है। 

3. पश्चिम बंगाल- जो कि नेपाल,भूटान और बांग्लादेश के साथ सीना बनाता है

। 4. अरुणांचल प्रदेश – जो भूटान, म्यांमार और चीन के साथ सीमा बनाता है। भारत का दक्षिणतम बिंदु- बंगाल की खाड़ी में ग्रेट निकोबार द्वीप पर स्थित “इंदिरा पॉइंट” है जो कि 6.4 उत्तरी अक्षांश पर स्थित है।

यद्यपि भारत के मुख्य भूमि पर दक्षिणतम बिंदु- कन्याकुमारी(तमिलनाडु) है जो कि 8.4 उत्तरी अक्षांश पर स्थित है। भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के नाम–

 1. डूरंड रेखा- पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच स्थित है। ( 1947 के पहले भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच) 

2. मैकमोहन रेखा- चीन और अरुणांचल प्रदेश के बीच। 

3. रेडक्लिफ रेखा- भारत और पाकिस्तान की सीमा को रेडक्लिफ रेखा कहते हैं। यह रेखा 15अगस्त-1947 को अस्तित्व में आयी।  भारत में 2 8 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं।

 भारत का 29 वां राज्य तेलंगाना 2 जून 2014को अस्तित्व में आया।

 क्षेत्रफल के अनुसार भारत के सबसे बड़ा राज्य क्रमशः- राजस्थान >मध्य प्रदेश>महाराष्ट्र>उत्तर प्रदेश नोट– आँध्रप्रदेश के विभाजन से पहले क्षेत्रफल में चौथा सबसे बड़ा राज्य आंध्रप्रदेश था लेकिन 2 जून, 2014 के बाद चौथा सबसे बड़ा राज्य उत्तरप्रदेश हो गया। 

 क्षेत्रफल के अनुसार सबसे छोटा राज्य- गोवा है। 2011 की जनगणना में जनसँख्या के आधार पर सबसे बड़ा राज्य- उत्तर प्रदेश(19 करोड़ 95लाख ) है। जबकि जनसँख्या के अनुसार सबसे छोटा राज्य- सिक्किम है।

 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशो में क्षेत्रफल के अनुसार सबसे छोटा राज्य- लक्ष्यद्वीप है।

 सबसे ज्यादा राज्यों के साथ सीमा बनाने वाला भारतीय राज्य कौन सा है – उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश 8 राज्यों और 1केंद्रशासित प्रदेश के साथ सीमा बनाता है .जो इस प्रकार हैं– उत्तराखंड,हिमांचल प्रदेश, हरयाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़,झारखण्ड,बिहार और दिल्ली (केंद्रशासित प्रदेश) 


क्षेत्रफल में भारत का सबसे बड़ा जिला गुजरात का कच्छ है। 

क्षेत्रफल में भारत का सबसे छोटा जिला पांडिचेरी का ‘माहे जिला’ है जोकि केरल राज्य के भीतर है।

 भारत में 6 लाख 41 हजार गाँव हैं। भारत के 7 केंद्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानियां इस प्रकार हैं– 1. चंडीगढ़ :- पंजाब और हरयाणा की राजधानी भी है। 2. दिल्ली :- राजधानी- नई दिल्ली 3. दादरा और नगर हवेली :- महाराष्ट्र और गुजरात की सीमा पर स्थित है, इसकी राजधानी – सिलवासा है। 4. पुद्दुचेरी:- पुडुचेरी 4 जिलों से बना है। ये चारो जिले 3 राज्यों में स्थित हैं– A. माहे- केरल में स्थित है B. पांडिचेरी- तमिलनाडु में स्थित है C. कराईकल – तमिलनाडु में स्थित है D. यनम -आंध्र प्रदेश में स्थित है.

  क्षेत्रफल की दृष्टि पहला पहला स्थान रूस है  दूसरा स्थान कनाडा है तीसरा स्थान अमेरिका है चौथा स्थान चीन  पांचवा स्थान ब्राजील  छठा स्थान ऑस्ट्रेलिया सातवां भारत है

 जनसंख्या के अनुसार भारत दूसरा वाला देश है पहले चीन अमेरिका तीसरे स्थान पर है

 भारत में सबसे पढ़ा-लिखा केरल है तथा सबसे कम पढ़ा लिखा बिहार है

सबसे ज्यादा अनुसूचित जाति उत्तर प्रदेश तथा अनुसूचित जन जन जाति मध्य प्रदेश है

 सबसे महंगा शहर बंगलुरु है सर्वाधिक संपन्न राज्य पंजाब है सर्वप्रथम आपातकाल पंजाब में लगा

प्रमुख परियोजना

सिद्धांत क्लासेज अयोध्या +91 94159 41977 नोट टेस्ट किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए call करें

 भारत के प्रमुख बांध एवं नद इडुक्की परियोजना - पेरियार नदी -केरल  

उकाई परियोजना -ताप्ती नदी -गुुजरात 

काकड़ापारा परियोजना  -ताप्ती नदी -गुुजरात  कोलडैम परियोजना  🔻सतलुज नदी 🔻हिमाचल प्रदेश  ✳️गंगासागर परियोजना (Ganga Sagar project) 🔻चम्बल नदी (Chambal River) 🔻मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) ✳️जवाहर सागर परियोजना (Jawahar Sagar Project) 🔻चम्बल नदी (Chambal River) 🔻राजस्थान (Rajasthan) ✳️जायकवाड़ी परियोजना (Jayakwadi project) 🔻गोदावरी नदी (Godavari river) 🔻महाराष्ट्र (Maharashtra) ✳️टिहरी बाँध परियोजना (Tehri Dam Project) 🔻भागीरथी नदी (Bhagirathi River) 🔻उत्तराखण्ड (Uttarakhand) ✳️तिलैया परियोजना (Tilaiya Project) 🔻बराकर नदी (Barakar River) 🔻झारखंड (Jharkhand) ✳️तुलबुल परियोजना (Tulbul Project) 🔻झेलम नदी (Jhelum River) 🔻जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) ✳️दुर्गापुर बैराज परियोजना (Durgapur Barrage Project) 🔻दामोदर नदी (Damodar River) 🔻पश्चिम बंगाल (West Bengal) ✳️दुलहस्ती परियोजना (Dul Hasti Project) 🔻चिनाब नदी (Chenab River) 🔻जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) ✳️नागपुर शक्ति गृह परियोजना (Nagpur Power Station Project) 🔻कोराडी नदी (Koradi River) 🔻महाराष्ट्र (Maharashtra ✳️नागार्जुनसागर परियोजना (Nagarjuna Sagar Project) 🔻कृष्णा नदी (Krishna River) 🔻आन्ध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) ✳️नाथपा झाकरी परियोजना (Nathpa Jhakri project) 🔻सतलज नदी (Sutlej River) 🔻हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) ✳️पंचेत बांध (Panchet Dam) 🔻दामोदर नदी (Damodar River) 🔻झारखंड (Jharkhand) ✳️पोचम्पाद परियोजना (Pochampad project) 🔻महानदी (Mahanadi) 🔻कर्नाटक (Karnataka) ✳️फरक्का परियोजना (Farakka project) 🔻गंगा नदी (Ganges River ) 🔻पश्चिम बंगाल (West Bengal) ✳️बाणसागर परियोजना (Bansagar project) 🔻सोन नदी (Son River) 🔻मध्य प्रदेश (Madya Pradesh) ✳️भाखड़ा नांगल परियोजना (Bhakra Nangal Project) 🔻सतलज नदी (Sutlej River) 🔻हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) ✳️भीमा परियोजना (Bhima Project) 🔻पवना नदी (Pavana River) 🔻तेलंगाना (Telangana) ✳️माताटीला परियोजना (Matatila project) 🔻बेतवा नदी (Betwa River) 🔻उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) ✳️रंजीत सागर बांध परियोजना (Ranjit Sagar Dam Project) 🔻रावी नदी (Ravi River) 🔻जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) ✳️राणा प्रताप सागर परियोजना (Rana Pratap Sagar Project) 🔻चम्बल नदी (Chambal River) 🔻राजस्थान (Rajasthan) ✳️सतलज परियोजना (Sutlej Project) 🔻चिनाब नदी (Chenab River) 🔻जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) ✳️सरदार सरोवर परियोजना (Sardar Sarovar Project) 🔻नर्मदा नदी (Narmada River) 🔻गुुजरात (Gujarat) ✳️हिडकल परियोजना (Hidkal project) 🔻घाटप्रभा नदी (Ghataprabha River) 🔻कर्नाटक (Karnataka) ━━━━━━━━━━

मोस्ट इंपोर्टेंट क्वेश्चन भूगोल

महत्वपूर्ण प्रश्न:- 🙏🙏🇮🇳🇮🇳🙏🙏

 1. विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप - एशिया ( विश्व के क्षेत्रफल का 30%) 

2. विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप - आस्ट्रेलिया 

3. विश्व का सबसे बड़ा महासागर - प्रशांत महासागर 

4. विश्व का सबसे छोटा महासागर - आर्कटिक महासागर 


5. विश्व का सबसे गहरा महासागर - प्रशांत महासागर 

6. विश्व का सबसे बड़ा सागर - दक्षिणी चीन सागर 

7. विश्व की सबसे बड़ी खाड़ी - मेक्सिको की खाड़ी

 8. विश्व का सबसे बड़ा द्वीप - ग्रीनलैण्ड 

9. विश्व का सबसे बड़ा द्वीप समूह - इण्डोनेशिया 

10. विश्व की सबसे लम्बी नदी - नील नदी ल. 6650 किमी 

11. विश्व की सबसे बड़ी अपवाह क्षेत्र वाली नदी - अमेजन नदी 


12. विश्व की सबसे बड़ी सहायक नदी - मेडिरा ( अमेजन की ) 

13. विश्व की सबसे व्यस्त व्यापारिक नदी - राइन नदी 14. विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप - माजुली, भारत 

15. विश्व का सबसे बड़ा देश - रूस 

16. विश्व का सबसे छोटा देश - वेटिकन सिटी ( 44 हेक्टेयर) 

17. विश्व में सर्वाधिक मतदाताओं वाला देश - भारत 


18. विश्व में सबसे लंबी सीमा रेखा वाला देश - कनाडा

 19. विश्व में सबसे ज्यादा सीमा रेखा वाला देश - चीन ( 13 देश )

 20. विश्व का सबसे बड़ा रेगिस्तान - सहारा ( आफ्रीका )

 21. एशिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान - गोबी 

22. विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी - माउण्ट एवरेस्ट ( 8848 मी. )

 23. विश्व की सबसे लम्बी पर्वतमाला - एणडीज ( दक्षिण अमेरिका ) 

24. विश्व का सबसे गर्म प्रदेश - अल्जीरिया ( लीबिया ) 

25. विश्व का सबसे ठंडा स्थान - वोस्तोक अंटार्कटिका 

26. विश्व की सबसे बड़ी खारे पानी की झील - केस्पियन सागर 

27. विश्व की सबसे बड़ी ताजा पानी की झील - लेक सुपीरियर 

28. विश्व की सबसे गहरी झील - बैकाल झील 35. विश्व सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित झील - टिटिकाका

 29. विश्व की सबसे बड़ी कृत्रिम झील - वोल्गा झील 

30. विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा - सुन्दरवन डेल्टा 

31. विश्व का सबसे बड़ा महाकाव्य - महाभारत 

32. विश्व का सबसे बड़ा अजायबघर - अमेरिकन म्यूजियम आँफ नेचुरल हिस्ट्री

 33. विश्व का सबसे बड़ा चिड़ियाघर - क्रूजर नेशनल पार्क ( द. आफ्रीका ) 

34. विश्व का सबसे बड़ा पक्षी - आस्ट्रिच ( शुतुरमुर्ग )

 35. विश्व का सबसे छोटा पक्षी - हमिंग बर्ड

 36. विश्व का सबसे बड़ा स्तनधारी - नीली व्हेल 

37. विश्व का सबसे विशाल मंदिर - अंकोरवाट का मंदिर

 38. विश्व की सबसे ऊंची मीनार - कुतुबमीनार

 39. विश्व का सबसे बड़ा घंटाघर - द ग्रेट बेल आँफ मास्को

 40. विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति - स्टैच्यू आँफ यूनिटी

 41. विश्व का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर परिसर - अक्षरधाम मंदिर दिल्ली 


42. विश्व की सबसे बड़ी मस्जिद -अल हयात,रियाध, सऊदी अरब 


43. विश्व की सबसे ऊंची मस्जिद - सुल्तान हसन मस्जिद,कहिरा 


44. विश्व की सबसे ऊँची ईमारत -बुर्ज खलीफा, दुबई(यूनाइटेड अरब एमिरेट्स)

 45. विश्व का सबसे बड़ा चर्च - वेसिलिका आँफ सेंट पीटर ( वेटिकन सिटी ) 


46. दनिया की सबसे बड़ी हिन्दू आबादी-भारत

 47. दनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी -इंडोनिशिया

 48. दनिया की सबसे बड़ी ख्रिस्ती (ईसाई)आबादी -नेकोटिना वालाकिसी

 49. दनिया की सबसे बड़ी यहूदी आबादी - इजराइल 

50. दनिया की सबसे बड़ी बुद्धिस्ट अबादी-चाइना


 51. विश्व का सबसे बड़ा आतंकी संगठन-आईएसआईएस,इराक-सीरिया 


52. दनिया का सबसे मोस्ट वॉन्टेड -अबु-बक्र अल-बगदादी(आईएस का सरगना)

 53. दनिया का सबसे बड़ा डोनर-बिल गेट्स 

54. दनिया की सबसे शक्तिशाली व्यक्ति -बराक ओबामा

 55. विश्व का सबसे लम्बा रेलवे प्लेटफार्म - कज़ाख़िस्तान 

56. विश्व का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन - ग्रांड सेंट्रल टर्मिनल न्यूयॉर्क 

57. विश्व में सबसे व्यस्त हवाई अड्डा - शिकागो - इंटरनेशनल एयरपोर्ट 


58. विश्व का सबसे बड़ा हवाई अड्डा - किंग खालिद हवाई अड्डा रियाद, सऊदी अरब 

59. विश्व का सबसे बड़ा बंदरगाह - उज़्बेकिस्तान

 60. विश्व का सबसे लंबा बांध - हीराकुण्ड बांध उड़ीसा 

61. विश्व का सबसे ऊंचा बांध - रेगुनस्की ( ताजिकिस्तान ) 

62. विश्व की सबसे ऊंची सड़क - लेह मनाली मार्ग

 63. विश्व का सबसे बड़ा सड़क पुल - महात्मा गांधी सेतु पटना

 64. विश्व का सबसे ऊंचा ज्वालामुखी - माउंट कॅाटोपैक्सी

 65. विश्व में सबसे अधिक कर्मचारियों वाला विभाग - भारतीय रेलवे

 66. विश्व में सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान - चैल हिमाचल प्रदेश 

67. विश्व का सबसे बड़ा पुस्तकालय - कांग्रेस पुस्तकालय लंदन 

68. विश्व का सबसे बड़ा संग्रहालय - ब्रिटिश संग्रहालय लंदन

 69. विश्व की सबसे बड़ी कार्यलयी इमारत - पेट 

🙏🙏🇮🇳🇮🇳🙏🙏Jai Hind

13/11/22

कार्य और समय

नमस्कार दोस्तों अगर आप सभी को कार्य और समय का टेस्ट देना है जो give test नीचे दिया गया है उस पर क्लिक करके आप टेस्ट दे सकते हैं

give test  

07/11/22

बौद्ध धर्म

 बौद्ध धर्म की स्थापना गौतम बुद्ध ने की ।गौतम बुद्ध की बचपन का नाम सिद्वाथ था ।उसका जन्म लुंबिनी नेपाल में हुआ 563 ई. पूर्व मे हुआ।

उनकी माता  महामाया तथा पिता शुद्वोधन थे । उनकी मौसी  गौतमी ने  उनका पालन किया  पहला उपदेश अपनी मौसी को दिया इनकी पत्नी का नाम यशोधरा था। उनके बेटे का नाम राहुल  था। 29 साल की उम्र में घर त्याग दिया ।7 साल इधर उधर घूमने के बाद  अलार कलाम तथा  उदक रामपुत्र से शिक्षा ग्रहण की 6 साल की तपस्या के बाद उन्हें बोधगया में ज्ञान प्राप्त हुआ( फल्गु नदी के किनारे   ) ।  बुद्धि का अर्थ होता है ज्ञान प्राप्त करना । बुद्ध ने सर्वप्रथम उपदेश सारनाथ मैं दिया तथा सर्वाधिक उपदेश श्रावस्ती में दिया उनके पहले उपदेश को धर्म चक्र परिवर्तन कहते हैं बुद्ध ने पहला उपदेश प्राकृति भाषा में दिया बुद्ध के 5 मुख्य शिष्य थे आनंद के कहने पर महिलाओं को बौद्ध धर्म में शामिल किया बुद्धं के त्रिरत्न- बुद्धं धम्म, संघ। सुजाता के   द्वारा दी गई खीर बुद्ध ने खाया । सुभच्छ को अंतिम उपदेश दिया ।देवदत्त उसका चेहरा भाई थे। बौद्ध धर्म का प्रचार सर्वाधिक बिंबिसार तथा उदयन के शासनकाल में हुआ बौद्ध धर्म की मृत 483 ईसवी पूर्व कुशीनगर में हुआ चुन्नी सुनार के द्वारा दिया गया मास ,बुद्ध के खाने के बाद वह बीमार पड़ गए और मर गए यह घटना कुशीनगर में हुआ

बुद्ध के जीवन के कुछ प्रतीक-

  1. हाथी -बुद्ध के गर्भ में आने का प्रतीक
  2.  कमल- जन्म का प्रतीक
  3.  घोड़ा -घर त्यागने का प्रतीक
  4.   पीपल- ज्ञान का प्रतीक
  5.  शेर- समृद्धि का प्रतीक 
  6. स्तूप-मरने का प्रतीक 
  7.  पदचिन्ह- निवाण का प्रतीक 
  8.  साड(ox)-यौवन का प्रतीक
बौद्ध धर्म 3 पटक थे

 सूत्त  पटक- बुद्ध के धार्मिक विचार  बताया गया है 

विनय पटक-  विवेचना बताया  गया है 

अभिधम्म -बुद्ध के दार्शनिक विचार बताया गया है

स्वतंत्रता संग्राम के कुछ क्वेश्चन एंड आंसर

 🔰🔰 स्वतंत्रता संघर्ष प्रश्नोतर 🔰🔰


1. महात्मा गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष किस अधिवेशन में चुने गए ?

►-बेलगांव अधिवेशन (1924 ई.)


2. गदर पार्टी की स्थापना कब और कहां हुई ?

►-1 नवंबर 1913 ई. में सैनफ्रांसिस्को ( अमेरिका).


3. गदर पार्टी किसके नेतृत्व में बनी ?

►-लाला हरदयाल.


4. गदर पार्टी के पहले अध्यक्ष कौन बने ?

►-सोहन सिंह भक्खाना


5. महात्मा गांधी को कैसर-ए-हिंद की उपाधि से कब नावाजा गया ?

►-सन् 1915 में ।.


6. किस अधिवेशन में कांग्रेस के नरम दल और गरम दल में एकता हो गई?

►-लखनऊ अधिवेशन (1916 ई.)


7. मुस्लिम लीग और कांग्रेस ने मिलकर किस अधिवेशन में एक संयुक्त समिति की स्थापना की ?

►-लखनऊ अधिवेशन


8. स्वशासन के लिए बाल गंगाधर तिलक ने किस संस्था की स्थापना की ?

►-होमरूल लीग (मार्च 1916 ई. में पूना में)


9. ऐनी बेसेन्ट ने होमरूल लीग की स्थापना कब और कहां की ?

►-सितंबर 1916 ई. में मद्रास में ।


10. ऐनी बेसेंट के नेतृत्व में स्थापित होमरुल लीग के प्रथम सचिव कौन थे ?

►-जार्ज अरुण्डेल



11. भर्ती करने वाला सार्जेंट किसे कहा जाने लगा ?

►-महात्मा गांधी । क्योंकि प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान गांधीजी ने लोगों को सेना में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित किया था ।


12. साबरमती आश्रम की स्थापना किसने की ?

►-महात्मा गांधी


13. महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम की स्थापना कब और कहां की ?

►-1916 ई. में अहमदाबाद में ।


14. चंपारण आने के लिए गांधी को किसने प्रेरित किया था ?

►-बिहार के किसान नेता राजकुमार ने ।


15. सत्याग्रह का सर्वप्रथम प्रयोग गांधी जी ने कहां किया ?

►-दक्षिण अफ्रिका


16. भारत में सत्याग्रह का सबसे पहले प्रयोग गांधी ने कहां किया ?

►-चंपारण (बिहार)


17. चंपारण का आंदोलन कब हुआ था ?

►-सन् 1917 में ।


18. चंपारण विद्रोह के कारण अंग्रेजों को कौन सी प्रथा समाप्त करनी पड़ी ?

►-तीनकठिया प्रथा


19. महात्मा गांधी ने पहली बार भूख हड़ताल किसके समर्थन में किया था ?

►-1918 ई. में अहमदाबाद मिल मजदूरों के हड़ताल के समर्थन में ।


20. 1918 ई. में महात्मा गांधी ने गुजरात के खेड़ा जिले में कौन सा आंदोलन चलाया ?

►-कर नहीं आंदोलन



21. रौलट एक्ट कब लागू किया ?

►-19 मार्च 1919 ई.


22. रौलट एक्ट क्या था ?

►-ऐसा कानून जिसके तहत किसी भी संदेहास्पद व्यक्ति को बिना मुकदमा चलाए गिरफ्तार किया जा सकता था । उसके खिलाफ ने तो कोई अपील, न कोई दलील और न कोई वकील किया जा सकता था।


23. गांधी जी ने रौलेट एक्ट के विरोध में देश व्यापी हड़ताल कब शुरु की ?

►-6 अप्रैल 1919 ई.


24. जालियांवाला बाग हत्याकांड कब हुआ ?

►-13 अप्रैल 1919 ई.


25. जालियांवाला बाग हत्याकांड कहां हुआ ?

►-अमृतसर


26. जालियांवाला बाग हत्याकांड का नेतृत्व किसने किया ?

►-जनरल डायर

*

27. जालियांबाला बाग हत्याकांड के पीछे वजह क्या थी ?

►-डॉ सतपाल और सैफुद्दीन किचलू की गिरफ्तारी के विरोध में हो रही जनसभा पर जनरल डायर ने अंधाधुंध गोली चलाई ।


28. जालियांवाला बाग हत्याकांड में कितने लोगों की मौत हुई ?

►-सरकारी रिपोर्ट के अनुसार 379 और कांग्रेस समिति के अनुसार 1000 लोग मारे हुए ।


29. जालियांवाला बाग हत्याकांड में किस भारतीय ने जनरल डायर का सहयोग किया था ?

►-हंसराज


30. किसने जालियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में वायसराय की कार्यकारिणी परिषद् की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया ?

►-शंकरन नायर


31. किसकी अध्यक्षता में ब्रिटिश सरकार ने जालियांवाला बाग हत्याकांड की आठ सदस्यीय जांच समिति गठित की ?

►-लॉर्ड हंटर.


32. जिस जांच समिति का गठन ब्रिटश सरकार ने किया उसके सदस्यों में कितने भारतीय थे ?

►-तीन


33. कांग्रेस ने किसके नेतृत्व में जालियांवाला बाग हत्याकांड की जांच के लिए आयोग गठित की ?

►-मदन मोहन मालवीय । इस आयोग के अन्य सदस्यों में मोतीलाल नेहरू और गांधीजी भी थे ।


34. जालियांवाला बाग किस व्यक्ति की संपत्ति थी ?

►-जल्ली नाम के व्यक्ति ।


35. खिलाफत आंदोलन किसके खिलाफ शुरू किया किया ?

►-मित्र राष्ट्रों के खिलाफ । विशेषकर ब्रिटेन के खिलाफ


36. खिलाफत आंदोलन किसके समर्थन में किया गया था ?

►-टर्की के खलीफा के समर्थन में भारतीय मुसलमान ने आंदोलन शुरु किया।


37. पूरे देश में खिलाफत दिवस कब मनाया गया ?

►-19 अक्टूबर 1919 ई.


38. हिंदू और मुसलमानों की संयुक्त कांफ्रेंस की अध्यक्षता महात्मा गांधी ने कब की ?

►-23 नवंबर 1919 ई.


39. असहयोग आंदोलन कब शुरु हुआ ?

►-1 अगस्त, 1920 ई.

बक्सर का युद्ध

बक्सर का युद्ध 1764 में हुआ था इस युद्ध में एक और मुगल सम्राट शाह आलम द्वितीय अवध का नवाब सिराजुद्दौला तथा मीर कासिम थे तथा दूसरी और अंग्रेज थे जिसका नेतृत्व कैप्टन मुनरो कर रहे थे दोनों सेना बिहार के बक्सर नामक स्थान पर आमने-सामने हुई लगभग 3 घंटे युद्ध हुए इसमें बाजी अंग्रेज के हाथ में रही शाह आलम तुरंत अंग्रेजी से जा मिला और अंग्रेजों से संधि कर ली मीर कासिम भाग गया 1777 ईस्व में दिल्ली के समीप उसकी मृत्यु हो गई अब भारत में कोई शक्ति अंग्रेज से युद्ध के लिए नहीं बची 

19/09/22

जून 2022 करंट अफेयर टेस्ट

जून 2022 का करेंट अफेयर्स का टेस्ट देने के लिए 👉क्लिक कीजिए  👈  

अगर आपको टेस्ट अच्छा लगे कृपया कमेंट करे

और जिस प्रकार की सुधार चाहते हैं वह बताये

17/09/22

भारत में चीतो का पुनर्वास

 👉 भारत में चीते को 1952 से विलुप्त घोषित कर दिया गया था

👉 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से 8 चीते को लाया गया जिसमें 5 मादा तथा 3 नर चीते हैं

👉 चीते को बोइंग 747 विमान द्वारा लाया गया

👉 चीते को कुनो राष्ट्रीय उद्यान में लाया गया जोकि  मध्य प्रदेश में है यह उद्यान कुनो नदी के किनारे स्थित है

👉 कुनो वन्यजीव अभ्यारण

की स्थापना 1981 में तथा 2018 में इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया