जस्ट स्वीट

अगर आप किसी भी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं और आप टेस्ट देना चाहते है तो आप हमारे साइट पर टेस्ट दे सकते हैं यदि आप WhatsApp 8354099127 पर मैसेज कर के टेस्ट प्राप्त कर सकते हैं

05/09/21

सिद्धांत क्लासेज अयोध्या


 अगर आप सरकारी नौकरी चाहते हैं और आप तैयारी कर रहे हैं तो आप कहीं नहीं जाइए ।  सिद्धांत क्लासेज आपके साथ है करोना काल में जहां सभी कोचिंग बंद हो गई थी लेकिन सिद्धांत क्लासेज ऑनलाइन टेस्ट सभी बच्चों को पहुंचाकर यह साबित कर दिया कि बच्चों के उज्जवल भविष्य के  लिए हमेशा प्रयास  करता रहा है और आगे करते रहेगा।

अगर आप भी ऑफलाइन क्लास ज्वाइन करना चाहते हैं या सिर्फ आनलाइन टेस्ट / नोट प्राप्त करना चाहते हैं तो आप फोटो  में दिये हुए नंबर से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं 

आगामी परीक्षा-लेखपाल, आर ओ/ ए आर ओ, हाई कोर्ट, समीक्षा अधिकारी की क्लास 1 सितंबर से चालू हो जाएगा


हैप्पी टीचर डे

शिक्षक एक ऐसा मार्गदर्शक है जिसके अनुसार चलने पर जिंदगी  स्वर्ग बन जाता है वैसे तो हम जब किसी से कुछ सीखते हैं तो हमारे लिए शिक्षक की भूमिका में होता है

हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।5 सितंबर 1888 को देश के पहले उप-राष्‍ट्रपति डॉ राधाकृष्‍णन का जन्म हुआ था। 1962 से हर साल देश के पहले उप-राष्‍ट्रपति डॉ राधाकृष्‍णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।उन्होंने अपने छात्रों से जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की इच्छा जताई थी। वह एकमात्र व्यक्ति थे जो दो बार उपराष्ट्रपति बने तथा दूसरे राष्ट्रपति बने। हर व्यक्ति के जीवन में उसके शिक्षक का सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है। इतना महत्वपूर्ण कि उसे भगवान का दर्जा दिया जाता है। 

गुरू गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय।

बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो बताय।।

ऋषि गौतम

शिक्षक समाज के ऐसे शिल्पकार होते हैं जो बिना किसी मोह के इस समाज को तराशते हैं। शिक्षक का काम सिर्फ किताबी ज्ञान देना ही नहीं बल्कि सामाजिक परिस्थितियों से छात्रों को परिचित कराना भी होता है। शिक्षकों की इसी महत्ता को सही स्थान दिलाने के लिए ही हमारे देश में सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने पुरजोर कोशिशें की, जो खुद एक बेहतरीन शिक्षक थे।

शिक्षक एक ऐसा वृक्ष है जो शिक्षा रूपी मीठे फल देता है 

आज मैं उन सभी का अध्यापकों को दिल से धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मेरा मार्गदर्शन किया और मुझे यह बताया कि मेरे लिए क्या सही है और क्या गलत अभी भी मैं उनके आशीर्वाद की आकांक्षा रखता हूं 



02/09/21

ऑप्शन वाले क्वेश्चन

1-निम्नलिखित में से किस महाद्वीप में उष्ण कटिबंधीय  पर्णपाती  वनों का विस्तार सबसे अधिक है
a अफ्रीका
 b एशिया
c-आस्ट्रेलिया
 d-दक्षिण अमेरिका
उत्तर-एशिया
2-निम्नलिखित में से किस महाद्वीप में उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वनों का विस्तार सबसे अधिक है
a अफ्रीका
 b एशिया
c-आस्ट्रेलिया
 d-दक्षिण अमेरिका
ans-b
3--घाव भरने में सहायक विटामिन
A-विटामिन ए 
B-विटामिन बी 
C-विटामिन सी 
D-विटामिन डी
उत्तर-विटामिन सी
4- अमीर खुसरो का जन्म हुआ था 
A-आगरा में 
B-बाराबंकी में 
C-एटा में
 D-इटावा में
उत्तर-एटा में
5-विश्व कछुआ दिवस कब मनाया जाता है
23 मई 
23 जून
 23 अप्रैल
 30 अगस्त
उत्तर-23 मई

A-भारत का सबसे पहला समाचार पत्र कौन सा है

1- मुंबई गजल 
2-बंगाल गजट
3 -मुंबई टाइम्स
4- हिंदुस्तान टाइम्स

B-राज्यसभा में केंद्र शासित प्रदेश से कितने सदस्य चुने जाते हैं
1-1
2-2
3-4
4-6
C-ओखला पक्षी अभ्यारण किस राज्य में है
1-राजस्थान 
2-गुजरात 
3-आंध्र प्रदेश
 4-उत्तर प्रदेश
D-साधु का बहुवचन
1-साधुओं
2-साधुऐ
3-साधू
4-साधु
E-अनाथ का स्त्रीलिंग
1-अनाथी
2-अनाथिन
3-अनाथा
4-अनाथीनी
F-कौन सा शब्द हमेशा एकवचन में प्रयोग होता है
1-हस्ताक्षर
2-दर्शन
 3-होश
4-माल
G-श्रीमती शब्द का बहुवचन बताइए
1- श्रीमतिनी
2-श्रीमतीया‌ँ
3-श्रीमतियाँ
4-श्रीमतीएँ
A-2-बंगाल गजट
B-3-4
C 4-उत्तर प्रदेश
D4-साधु

E3-अनाथा
F-4-माल
G-3-श्रीमतियाँ

मोटिवेशन








 प्रयास करते रहिए क्योंकि कभी ना कभी तो असफलता में अ उपसर्ग हट ही जाएगा

राज्यसभा

 राज्यसभा-

राज सभा के बारे में-

राज्यसभा अनुच्छेद 80 में बताया गया है राज सभा का पहला सत्र 13 मई 1952 को हुआ था इसमें अधिकतम 250 सदस्य होते हैं जिसमें से 12 राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत तथा निर्वाचित होते हैं
राज सभा में वर्तमान में 245 सीट है इसमें से 12 मनोनीत को हटाने के बाद 233 बचते हैं। 233 में से 4 केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली और पुडुचेरी से आते हैं । 3 दिल्ली से 1 पुडुचेरी से
जो 12 सदस्य मनोनीत होते हैं वह साहित्य, विज्ञान, कला ,समाज सेवा या विशेष अनुभव के आधार पर मनोनीत होते हैं।
योग्यता-वह भारत का नागरिक हूं 
 उसकी उम्र 30 वर्ष हो
 पागल और दिवालिया ना हो
चुनाव-राज्यसभा के सदस्य का चुनाव उस राज्य की जनसंख्या के आधार पर किया जाता है जिस राज की जनसंख्या जितनी ज्यादा होगी उसका राज सभा मे प्रतिनिधि उतना ही ज्यादा होगा। राज्यसभा के सदस्य का निर्वाचन अनुपातिक प्रतिनिधि पद्धति के अनुसार एकल संक्रमणीय मत के अनुसार होता है। विधानसभा के साथ द्वारा किया जाता है
राज सभा का सभापति उपराष्ट्रपति होता है उपराष्ट्रपति बनने की योग्यता  35 साल होता है जबकि राज सभा का सदस्य बनने की योग्यता 30 साल होती है। अगर कोई पूछे की राज सभा का सभापति बनने की योग्यता न्यूनतम कितने उम्र की होती है-तो आप 35 साल कहेंगे और उपसभापति बनने की योग्यता-30 होती है
कार्यकाल-राज सभा को उच्च सदन कहते हैं तथा यह स्थाई सदन होता है क्योंकि इसे कभी भंग नहीं कर सकते हैं इनके सदस्यों का कार्यकाल 6 साल होता है जिसमें से हर 2 वर्ष में 1/3 सदस्य जिनका कार्यकाल 6 साल पूरा हो चुका हो उन्हें सेवानिवृत्त कर देते हैं।
उपसभापति अपना त्यागपत्र सभापति को देता है राज्यसभा में राज्यों का प्रतिनिधि जनप्रतिनिधि अधिनियम 1951 के संशोधन के अनुसार 2003 में यह व्यवस्था की गई है। कोई भी व्यक्ति राज्यसभा के सदस्य के लिए कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है चाहे वह उस राज्य का निवासी ना हो लेकिन उसे भारत का निवासी होना चाहिए । चौथी अनुसूची में राज सभा के लिए राज वा संघ क्षेत्र मैं सीटों का प्रावधान का उल्लेख है। अनुच्छेद 249 के अनुसार राज सभा अपने उपस्थित और मत देने वाले सदस्यों में 2/3 बहुमत से संकल्प पारित कर दे और कहे कि राज सूची का किसी विधि पर कानून बनाना राष्ट्र के हित में आवश्यक है तो संसद उस विषय पर कानून बना सकती है।
राज सभा कि कुछ अन्य शक्ति-
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 312 के तहत एक नई अखिल भारतीय सेवा के सृजन हेतु संस्तुति करना राज सभा का अनन्य अधिकार है जिसके अंतर्गत अखिल भारतीय न्यायिक सेवा है
2-उपराष्ट्रपति को हटाने के लिए सर्वप्रथम राज्यसभा से बिल पास होना चाहिए उसके बाद लोकसभा में जाएगा
3-साधारण विधेयक पर जितना अधिकार लोकसभा को हो उतना ही अधिकार राज सभा को है अगर कोई बिल लोकसभा से पास हो जाता है और 6 महीने के अंदर राज्यसभा से पास नहीं होता है तो वह बिल अपने आप ही समाप्त हो जाएगा

कितने प्रधानमंत्री राज सभा से बने हैं
इंदिरा गांधी, एच डी देवगौड़ा ,इंद्र कुमार गुजराल, डॉ मनमोहन सिंह।
नोट-पहले जम्मू कश्मीर से 4 राज्यसभा सदस्य चुने जाते थे लेकिन केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद अब कोई सदस्य नहीं चुने जाते हैं।
राज्यसभा में नामांकित होने वाली प्रथम अभिनेत्री नरगिस दत्त थी
राज सभा में मनोनीत होने वाली पहले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर है। 


01/09/21

आपातकाल

अपातकाल

आपातकाल तीन प्रकार का होता है
नोट- जब कोई विदेशी आक्रमण करता है सबसे अधिक सैनिक देश की रक्षा करेंगे फिर बच्चे सैनिक राज्य की रक्षा करेंगे उसके बाद बच्चे सैनिक धन की रक्षा करेंगे 352,356,360

  1. राष्ट्रीय आपातकाल 352- इसकी घोषणा राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर की जाती है यह जब घोषणा की जाती है तब अनुच्छेद 19 समाप्त हो जाता है लेकिन अनुच्छेद 20 ,21 बने रहते हैं
  2. राज में आपातकाल अथवा राष्ट्रपति शासन- 356
 जब राज में संवैधानिक व्यवस्था सही से चल नहीं चल रही हो तब केंद्र सरकार द्वारा राज में राष्ट्रपति से अनुरोध करके यह आपातकाल लगाया जाता है
  1. वित्तीय आपात काल 360
- जब देश आर्थिक तंगी से जूझ रहा हो तब यह आपातकाल लगाया जाता है इस आपात काल में लोगों का जमा हुआ पैसा पर सरकार का हक हो जाता है तथा कर्मचारियों का वेतन कम हो जाता है  
  1. आपातकाल किस देश से लिया गया है- जर्मनी से
  2. अभी तक भारत में कौनसा आपातकाल नहीं लगा है-360
  3. सर्वप्रथम आपातकाल किस राज्य में लगा था- केरल
  4. भारत में अब तक कितनी बार राष्ट्रीय आपातकाल लगा है-3
  5. देश में पहली बार आपातकाल कब लगा- 26 अक्टूबर 1962
  6. दूसरी बार भारत में राष्ट्रीय आपातकाल कब लगा-1971
  7. तीसरी बारआपातकाल कब लगा-1975
  8. राष्ट्रपति शासन होने पर राज्य पर शासन किसका होता है-राज्यपाल
  9. अभी तक कितनी बार 356 लगा है-126
  10. किस राज्य में अनुच्छेद 356 सबसे ज्यादा लगा है- मणिपुर
  11. सबसे लंबा राज्यपाल शासन किस राज्य में लगा है जम्मू कश्मीर तथा उसके बाद पंजाब
  12.  उत्तर प्रदेश में आपातकाल कितनी बार लगा है-9
  13.  आन्धपदेश में आपातकाल कितनी बार लगा है-4   राष्ट्रीय आपातकाल (आर्टिकल 352 )लगने के बाद उसे लोकसभा और राज्यसभा से 1 महीने के भीतर पास कारना होता है

  1. राष्ट्रपति शासन (आर्टिकल 356) तथा वित्तीय आपातकाल (आर्टिकल 360) लगने के बाद उसे 2 महीने के अंदर लोकसभा और राज्यसभा से पास कराना होता है

30/08/21

राजपाल

 राजपाल

भारतीय राज्यों में सरकार की व्यवस्था उसी प्रकार की है जैसे कि केंद्र स्तर पर संविधान में भाग 6 के अंतर्गत अनुच्छेद 153 से 167 तक राज कार्यपालिका के संबंध में उल्लेख है राज्यपाल राज्य का कार्यकारी प्रमुख होता है
किसी भी राज का राजपाल उस राज्य के राज्यपाल के साथ-सथ अन्य कोई राज का राजपाल हो सकता है (7 वां संविधान संशोधन 1956 के अनुसार)।
राजपाल की नियुक्ति अनुच्छेद 155 के तहत राष्ट्रपति करता है अनुच्छेद 156 (1) के तहत राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यंत राज्यपाल काम करता है राष्ट्रपति जब चाहे उसे हटा सकता है ।156(2) के तहत राजपाल राष्ट्रपति को संबोधित करके अपना पद त्याग कर सकता है
अनुच्छेद 157 के अनुसार राज्यपाल की योग्यता-
वह भारत का नागरिक हूं 
वह 35 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका हूं 
नोट-केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति करता है।
राज्यपाल का काम-
अनुच्छेद 164 (1) के तहत मुख्यमंत्री की नियुक्ति राजपाल  द्वारा की जाती है जबकि मंत्रियों की नियुक्ति राजपाल के द्वारा मुख्यमंत्री कि सलाह पर की जाती है

वह विधानसभा के सत्र को बुलाने या सत्रावसान तथा विघटित करने का शक्ति रखता है
राजपाल विधान परिषद के 1 / 6 सदस्यों को नियुक्त करता है
कुछ समय पहले वह विधानसभा में आंग्ल भारतीय समुदाय में से एक सदस्य को नियुक्त करता था लेकिन अब वह हटा दिया गया है
अनुच्छेद 165 के तहत वह महाधिवक्ता को नियुक्त करता है
वह विधेयक को राष्ट्रपति विचार विमर्श के लिए अनुच्छेद 200 के अनुसार आरक्षित रख सकता है
राज्यपाल द्वारा विधानमंडल से पारित किसी विधेयक को रोक सकता है यह स्वीकृत दे सकता है यह विचार विमर्श के लिए वापस भेज सकता है लेकिन अगर वह विधेयक राजपाल के पास आता है तो राजपाल को उस पर हस्ताक्षर करने होंगे
नोट-धन विधेयक को वह रोक नहीं सकता
अनुच्छेद 201 के अनुसार जब कोई विधायक राजपाल जा जा सकती कि विचार आरक्षित रख दिया गया हो तब उस विधेयक को राष्ट्रपति को घोषित करना होगा कि उस विधेयक पर राष्ट्रपति अनुमति देता है कि नहीं देता है
अनुच्छेद 213 के अनुसार अगर विधानमंडल का सत्र नहीं चल रहा है तो तो राज्यपाल अध्यादेश की घोषणा कर सकता है
राजपाल क्षमादान का सकता है तथा विराम या परिहार प्रविलंवन, निलंबन कर सकता है
नोट-वह मृत्युदंड को छमा नहीं कर सकता
वैसे तो किसी भी राज्य का निवासी उस राज्य का राजपाल बन सकता है लेकिन ऐसा बहुत या ना के बराबर देखा गया है की किसी राज्य का निवासी उस राज्य का राज्यपाल बना हो

29/08/21

आरंभ और प्रारंभ में अंतर बताइए

आरंभ और प्रारंभ में अंतर बताइए

आरंभ-अगर किसी काम को पहली बार शुरू की जाए तो आरंभ का उपयोग करते हैं
प्रारंभ-अगर किसी काम को शुरू करने के बाद बंद कर दिया जाए फिर कुछ समय बाद शुरू किया जाए तो 
प्रारंभ का उपयोग करते हैं

 

बहुभुज में भुजाओं की संख्या

बहुभुज में भुजाओं की संख्या

प्रश्न-एक बहुभुज में 54  विकर्ण हैं तो भुजाओं की संख्या ज्ञात करो

सूत्र-
विकर्ण=n(n-3)/2
n=भुजाओं की संख्या
दिए गए मान को रखने पर
54=n(n-3)/2
128=n(n-3)
128=n^2-3n
n^2-3n-128=0
गुणनखंड करने पर
n^2-12n+9n-108=0
n(n-12)+9(n-12)=0
(n+9)(n-12)=0
n=12,n=-9
भुजाओं की संख्या धनात्मक होगी इसीलिए 12 जो है भुजाओं की संख्या होगी
इस तरह आप लगाएंगे तो आपको बहुत समय लगेगा
इसीलिए ऑप्शन से लगाइए
मान लेते हैं ऑप्शन में दिया है कि
12
15
16
18
n=ऑप्शन रखेंगे और फिर हल करें
54=12(12-3)/2
54=12*9/2
54=54
12 रखने पर उत्तर आ जा रहा है इसीलिए 12
 उत्तर होगा
इसी प्रकार अब कोई भी सवाल लगा सकते हैं

फॉर्मूला वन ग्रैंड प्रिक्स 2021 की सूची

फॉर्मूला वन ग्रैंड प्रिक्स 2021 की सूची


ऑस्ट्रियन ग्रां प्री 2021

🔷 मैक्स वेरस्टैपेन

रेड बुल- नीदरलैंड


स्टायरियन ग्रांड प्रिक्स 2021

🔷 मैक्स वेरस्टैपेन

रेड बुल- नीदरलैंड


फ्रेंच ग्रांड प्रिक्स 2021

🔷 मैक्स वेरस्टैपेन

रेड बुल- नीदरलैंड


मोनाको ग्रांड प्रिक्स 2021

🔷 मैक्स वेरस्टैपेन

🔶 रेड बुल - नीदरलैंड


🏆 एमिलिया रोमाग्ना ग्रांड प्रिक्स 2021

🔷 मैक्स वेरस्टैपेन

🔶 रेड बुल - नीदरलैंड


स्पेनिश ग्रां प्री 2021

लुईस हैमिल्टन

मर्सिडीज-ग्रेट ब्रिटेन


🏆 पुर्तगाली ग्रांड प्रिक्स 2021

लुईस हैमिल्टन

मर्सिडीज-ग्रेट ब्रिटेन


🏆 बहरीन ग्रांड प्रिक्स 2021

लुईस हैमिल्टन

मर्सिडीज-ग्रेट ब्रिटेन


अज़रबैजान ग्रां प्री 2021

सर्जियो पेरेज़

रेड बुल- मेक्सिको 

28/08/21

भगवान विष्णु के अवतार

 भगवान विष्णु के अवतार का क्रम

1-मत्स्य

2- कूर्म

3- वराह

4- नरसिंह

5-वामन

6-परशुराम

7- भगवान राम

8-भगवान कृष्ण 

9-महात्मा बुद्ध

10-कलि्क

भाजको की संख्या ज्ञात करना

भाजको की संख्या ज्ञात करना
1-360 के भाजको  की संख्या ज्ञात करो

गुणनखंड निकालने के बाद उसको चित्र के अनुसार लिखें फिर जो घात दिया है सभी में 1जोड़कर गुणा कर ले

 

विषम संख्याओं के वर्गों का योग



इस प्रकार के सवाल को हल करने के लिए हम सबसे पहले देखेंगे कि वह संख्या सम से शुरू हो रहा है या विषम से इसमें विषम से शुरू हो रहा है तो आइए आपको ट्रिक बताते हैं
{लास्ट संख्या*(लास्ट संख्या+1) (लास्ट संख्या+2)}÷6
=(25*26*27)/6=2925