जस्ट स्वीट
01/08/21
30/07/21
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम
वंदे मातरम मूल रूप से बांग्ला भाषा में लिखी गई थी। जिसकी रचना बंकिमचंद्र चटर्जी ने की। यह आनंद से लिया गया है। इस समय वंदे मातरम की रचना संस्कृत भाषा में जो राष्ट्रीय गीत के रूप में स्वीकार किया गया है। इसे पहली बार 1896 में भारतीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था। इसे 65 सेकंड में गाना चाहिए। इसकी धुन पन्नालाल घोष ने तैयार की। वंदे मातरम का अंग्रेजी अनुवाद अरविंद घोष तथा उर्दू अनुवाद आरिफ मोहम्मद खान ने किया था। 1949 में मास्टर कृष्णदेव राय ने राष्ट्रीय गीत को बैंड पर बजाने की धुन बनाई तथा जिनके निर्देशक में मास्टर गणपत सिंह ने इसे बजाया था
27/07/21
test-3
जीएस के 21 प्रश्न
1-अभ्रक का सबसे बड़ा भंडार कहां है
a भारत
b-ऑस्ट्रेलिया
c-अमेरिका
d-दक्षिण अफ्रीका
2 पश्चिम बंगाल में रानीगंज का संबंध किससे है
a-लोह अयस्क
b-मैग्नीज
c-पेट्रोलियम
d-कोयला
3-अर्थशास्त्र के लेखक किसके समकालीन थे
a-औरंगजेब
b-समुद्रगुप्त
c-चंद्रगुप्त मौर्य
d-विक्रमादित्य
4-मेलघाट टाइगर रिजर्व किस राज्य में है
a-असम
b- बिहार
c-महाराष्ट्र
d-तमिल नाडु
5-कुगती अभ्यारण किस राज्य में है a-हिमाचल प्रदेश
b-जम्मू कश्मीर
c-तमिलनाडु
d-चेन्नई
6-तरबूज किस मौसम का फसल है
a-रवि
b- खरीफ
c-जायद
d-सभी
7-सतपुरा और विध्य के बीच कौन सी नदी बहती है
a-गोदावरी
b-गंडक
c-ताप्ती
d-नर्मदा
8--राजा जनता के लिए बने है जनता राजा के लिए नहीं यह कथन किसने कहा
a-सी आर दास
b-दादाभाई नरोजी
c-आरसी दत्त
d-महात्मा गांधी
9-नाथपा झाकड़ी विद्युत परियोजना कहां है
a-उत्तराखंड
b-अरुणाचल प्रदेश
c-हिमाचल प्रदेश
d-आंध्र प्रदेश
10-भारत के पहले रक्षा मंत्री
a- केएम करिअप्पा
b-बलदेव सिंह
c-सरदार पटेल
d- के एम मुंशी
11-सुभाष चंद्र बोस को देशनायक किसने कहा
a-महात्मा गांधी
b-रविंद्र नाथ टैगोर
c-राम मनोहर लोहिया
d-इनमें से कोई नहीं
12-डॉक्टर पवन के नाम से किसे जाना जाता है
a-सिरोको
b-हरमटट्न
c- लू
d-इनमें से कोई नहीं
13-वह पर्वत श्रृंखला जो उत्तर- दक्षिण भारत को विभाजित करती है
a-हिमालय
b-पश्चिमी घाट
c-विंध्य
d-सतपुडा
14-गोदावरी नदी लंबी नदी के आधार पर भारत की कौन सी नदी है
a-पहली
b- दूसरी
c-तीसरी
d-चौथी
15-प्रायद्वीप भारत की दूसरी सबसे बड़ी नदी
a-गोदावरी
b-नर्मदा
c-कृष्णा नदी
d-कावेरी
16-दिल्ली में मोती मस्जिद का निर्माण किसने करवाया
a-शाहजहां
b-औरंगजेब
c-अकबर
d-बाबर
17-मूला मुथा नदी किस शहर में बहती है
a-नागपुर
b-पूणे
c-देहरादून
d-बंगलुरु
18-मानव शरीर की सबसे पतली हड्डी कौन सी है
a-पीना
b- फेमुर
c-फाइबुला
d- फीमर
19-राज्य के नीति निदेशक तत्व किस भाग में है
a-1
b-2
c-3
d-4
20-भारतीय संविधान में कितनी अनुसूचियां हैं
a-10
b-11
c- 12
d-14
21-सरकारिया आयोग का संबंध
a-केंद्र राज्य संबंध से
b-केंद्र संबंध से
c-राज्य संबंध से
d-इनमें से कोई नहीं
1-a भारत
2-d-कोयला
3- c-चंद्रगुप्त मौर्य
4 c-महाराष्ट्र
5 a-हिमाचल प्रदेश
6 c-जायद
7d- नर्मदा
8b- दादाभाई नरोजी
9c-हिमाचल प्रदेश
10b-बलदेव सिंह
11b-रविंद्र नाथ टैगोर
12b-हरमट्टन
13c- विंध्य
14b-दूसरी
15c- कृष्णा नदी
16b-औरंगजेब
17b-पूणे
18c-फाइबुला
19d-4 भाग
20c-12
21a- केंद्र राज संबंध
25/07/21
कारगिल दिवस
👉कारगिल विजय दिवस प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है।
👉भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ
👉 इसमें भारत विजय हुआ
👉 कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु यह दिवस मनाया जाता है।
वह प्रधानमंत्री जो भारतरत्न पाये हैं
वह प्रधानमंत्री जो भारतरत्न पाये हैं
TRICK- jalim राजीव
j- जवाहरलाल नेहरू
a- अटल बिहारी वाजपेई
l- लाल बहादुर शास्त्री
i-इदिरा गांधी
m- मोरारजी देसाई
राजीव- राजीव गांधी
24/07/21
मीराबाई चानू
भारतीय वेटलिफ़्टर मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला मेडल दिला दिया है. चानू ओलंपिक में वेटलिफ़्टिंग में सिल्वर मेडल लाने वाली पहली भारतीय एथलीट हैं.
आपको याद होगा कि 2016 ओलंपिक में डिड नॉट फ़िनिश मैं अपना खेल पूरा नहीं कर पायी तो यह किसी भी खिलाड़ी के मनोबल को तोड़ने वाली घटना हो सकती है. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और रजत पदक दिलाकर यह साबित कर दिया कि अगर आप में हौसला हो तो आप कुछ भी कर सकते हैं
बाँस से ही की वेटलिफ्टिंग की प्रैक्टिस शुरू में करती थे
8 अगस्त 1994 को जन्मी और मणिपुर के एक छोटे से गाँव में पली बढ़ी। मीराबाई बचपन से ही काफ़ी हुनरमंद थीं. मणिपुर की राजधानी इनके गांव से बहुत दूर था फिर इनकी लगन के आगे फीका पड़ गया
मणिपुर की ही महिला वेटलिफ़्टर कुंजुरानी देवी स्टार थीं और एथेंस ओलंपिक में खेलने गई उन्ही को देखकर वह वेटलिफ्टिंग चालू की। उनके कुल मिलाकर 6 भाई बहन थी उसमें यह सबसे छोटी थी। उनके जुनून के आगे उनके माता-पिता को भी हार माननी पड़ी और 2007 में वह वेटलिफ्टिंग का अभ्यास चालू की ।घर की आर्थिक हालत ज्यादा अच्छी नहीं थी फिर भी उनके परिवार ने उनका साथ दिया वह अपने घर से 50 किलोमीटर जाकर ट्रेनिंग लेटी थी
11 साल में वो अंडर-15 चैंपियन बन गई थीं और 17 साल में जूनियर चैंपियन. जिस कुंजुरानी को देखकर मीरा के मन में चैंपियन बनने का सपना जागा था, अपनी उसी आइडल के 12 साल पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को मीरा ने 2016 में तोड़ा- 192 किलोग्राम वज़न उठा कर रिकॉर्ड तोड़ा
22/07/21
राष्ट्रीय गान के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी
1-राष्ट्रीय गान जन गण मन की रचना रविंद्रनाथ टैगोर ने मूल रूप से बांग्ला भाषा में किया
2-भारतीय संविधान द्वारा इसे राष्ट्रीय गान के रूप में 24 जनवरी 1950 को अपनाया गया
3-इसे सर्वप्रथम 27 दिसंबर 1911 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में गाया गया
4-इसे 52 सेकंड में गाना चाहिए
5- यह गान प्रथमबार 1912 में तत्वबोधिनी नामक पत्रिका में भारत भाग्य विधाता नामक शीर्षक से प्रकाशित हुआ
6-रविंद्र नाथ टैगोर ने राष्ट्रीय गान का अंग्रेजी अनुवाद 1919 में morning song of India नामक शीर्षक से प्रकाशित किया
7- 15 दिसंबर 2010 को दूरसंचार विभाग ने अपनी एक विज्ञप्ति के द्वारा राष्ट्रीय गान को कॉलर ट्यून नहीं बनाने का निर्देश दिया
17/07/21
जरूरत महासभा में हिंदी में संबोधित करने वाली कितने नेता है
प्रश्न-संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिंदी में संशोधित करने वाले कितने भारतीय नेता है?
a-अटल बिहारी बाजपेई
b-पीवी नरसिम्हा राव
c-नरेंद्र मोदी
d-विजय लक्ष्मी पंडित
1-a,b
2-a,b,c
3-a,c
4- a,b,c,d
answer-2
व्याख्या-1977 में तत्कालीन विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेई, 1988 में पीवी नरसिम्हा राव तत्कालीन विदेश मंत्री, 2014 में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
16/07/21
सभी बौद्ध संगीतियां
बौद्ध संगीतियांः स्थान, अध्यक्ष, शासनकाल
══━━━━━━━✧❂✧━━━━━━━══
╭─❀⊰╯“प्रथम बौद्ध संगीति”
╨──────────────━❥
स्थान ➛ राजगृह (सप्तपर्णी गुफा)
समय ➛ 483 ई.पू.
अध्यक्ष ➛ महाकस्सप
शासनकाल ➛ अजातशत्रु (हर्यक वंश) के काल में ।
उद्देश्य ➛ बुद्ध के उपदेशों को दो पिटकों विनय पिटक तथा सुत्त पिटक में संकलित किया गया।
╭─❀⊰╯“द्वितीय बौद्ध संगीति”
╨──────────────━❥
स्थान ➛ वैशाली
समय ➛ 383 ई.पू.
अध्यक्ष ➛ साबकमीर (सर्वकामनी)
शासनकाल ➛ कालाशोक (शिशुनाग वंश) के शासनकाल में।
उद्देश्य ➛ अनुशासन को लेकर मतभेद के समाधान के लिए बौद्ध धर्म स्थापित एवं महासांघिक दो भागों में बँट गया।
╭─❀⊰╯ “तृतीय बौद्ध संगीति”
╨──────────────━❥
स्थान ➛ पाटलिपुत्र
समय ➛ 251 ई.पू.
अध्यक्ष ➛ मोग्गलिपुत्ततिस्स
शासनकाल ➛ अशोक (मौर्यवंश) के काल में।
उद्देश्य ➛ संघ भेद के विरुद्ध कठोर नियमों का प्रतिपादन करके बौद्ध धर्म को स्थायित्व प्रदान करने का प्रयत्न किया गया। धर्म ग्रन्थों का अंतिम रूप से सम्पादन किया गया तथा तीसरा पिटक अभिधम्मपिटक जोङा गया।
╭─❀⊰╯ “चतुर्थ बौद्ध संगीति”
╨──────────────━❥
स्थान ➛ कश्मीर के कुण्डलवन
समय ➛ प्रथम शता. ई.
अध्यक्ष ➛ वसुमित्र
उपाध्यक्ष ➛ अश्वघोष
शासनकाल ➛ कनिष्क (कुषाण वंश) के काल में।
उद्देश्य ➛ बौद्ध धर्म का दो सम्प्रदायों हीनयान एवं महायान में विभाजन।
15/07/21
सिंधु घाटी सभ्यता-
इस सभ्यता को 3 नामों से जाना जाता है सिंधु सभ्यता, सिंधु घाटी की सभ्यता, हड़प्पा सभ्यता। भारत में पश्चिम पंजाब की हड़प्पा एवं तत्पश्चात मोहनजो डरो की खोज हुई तबीयत सोचा गया था यह सभ्यता केवल सिंधु घाटी की सभ्यता तक सीमित थी अतः इसे सिंधु घाटी की सभ्यता नाम दिया गया लेकिन कुछ समय बाद हड़प्पा हड़प्पा में भी इस सभ्यता का प्राप्त हुई जिससे इसका नाम हड़प्पा सभ्यता कहां गया यह सभ्यता विशेष नगर नियोजन और जल निकासी व्यवस्था के लिए प्रसिद्ध थी। सन 1921 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक सर जॉन मार्शल के निर्देश पर राय बहादुर साहनी ने पंजाब (वर्तमान पाकिस्तान) के रावी नदी के तट पर खुदाई की जिसके बाद जॉन मार्शल ने सर्वप्रथम से सिंधु घाटी की सभ्यता का नाम दिया। विभाजन के बाद अधिकांश हिस्सा पाकिस्तान में चलेंगे अपवाद स्वरूप केवल दो स्थल कोटला निहंग खां (रोपड़) सतलज नदी पर तथा रंगपुर ( मादर) नदी पर शेष बचे हैं
हड़प्पा-पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित मोंटगोमरी जिले में रावी नदी के बाएं तट पर पुरास्थल स्थित है हड़प्पा के टीले की जानकारी सर्वप्रथम चार्लस मेसन ने दी सिंधु घाटी में सर्वाधिक मोहरे हड़प्पा में ही मिली थी यहां पर वृत्ताकार चबूतर, पीतल का बना इक्का, गेहूं तथा जौ के दाने भी मिले थे
मोहनजोदड़ो-सिंधी में इसका शाब्दिक अर्थ है मृतकों का टीला , यह सिंध के लरकाना जिले में सिंध नदी के तट पर स्थित है जिसकी खोज राखल दास जी ने 1922 में की थी यहां पर विशाल अन्नागार मिला है जोकि सबसे बड़ी इमारत है यहां पर स्नानागार भी मिले हैं पशुपतिनाथ की मूर्ति यहा मिली है
चन्हूदरो-इसकी खोज एमजी मजूमदार ने 1935 में की यहां के निवासी कुशल कारीगर थे मनके तथा मुद्रा बनाने का केंद्र था यह एक महत्वपूर्ण स्थल था जहां पर वक्राकार ईटे मिले।
13/07/21
अंतरिक्ष यात्रा करने वाली भारतीय मूल की महिलासिरीशा बांदला (Sirisha Bandla
कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स के बाद अंतरिक्ष यात्रा करने वाली भारतीय मूल की महिला सिरीशा बांदला (Sirisha Bandla). है।11 जुलाई को भारतीय मूल की ये बेटी आकाश की ऊंचाइयों से भी आगे जाएगी
11/07/21
विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का उद्देश्य क्या है?जनसंख्या नियंत्रण कानून भारत के लिए आवश्यक क्यों है ?
विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का उद्देश्य क्या है?जनसंख्या नियंत्रण कानून भारत के लिए आवश्यक क्यों है ?
जनसंख्या दिवस-जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है इसे पहली बार 1989 में मनाया गया था
उद्देश-विश्व में बढ़ रही जनसंख्या को नियंत्रित करना जिससे सभी को मूलभूत आवश्यकता पूरी की जा सके
जनसंख्या कानून भारत के लिए आवश्यक -भारत का क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल का 2.4 % स्थित है जिस पर 17% निवास करती है भारत देश संसाधन से भरपूर होने के बावजूद भी जनसंख्या के कारण सभी को मूलभूत अधिकार नहीं मिल पा रहा है भारत में प्रत्येक मिनट 51 बच्चे जन्म लेते हैं 1 जनवरी 2020 को भारत में 67385 जबकि चीन में 46299 बच्चे जन्म लिए। संयुक्त परिषद ने कहा कि 2024 तक भारत की जनसंख्या विश्व में पहले स्थान पर आ जाएगी जोकि अब तक दूसरे स्थान पर है कोरोना के दौरान हमने देखा कि सरकार को स्वास्थ्य सुविधाओं को पूरा करने में किस प्रकार से दिक्कत हुई 42 संविधान संशोधन 1976 जनसंख्या नियम कानून समवर्ती सूची का विषय है जिसे केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार उस पर कानून बना सकती है जनसंख्या नियंत्रण कानून को लागू करने से कुछ हद तक जनसंख्या विस्फोट को रोका जा सकता है जिससे गरीबी उन्मूलन स्वास्थ्य सुविधाएं शिक्षा, बेरोजगारी संबंधित चुनौतियों को दूर किया जा सकता है जिससे भी भारत विकास हो सके और वह भी विकसित देशों में शामिल हो सके
09/07/21
ग्रीन हाउस प्रभाव पर निबंध
हरितगृह या ग्रीनहाउस (ग्लासहाउस भी कहा जाता है) एक इमारत है, जहां छोटे पौधे उगाये जाते हैं। इसमें सूर्य की रोशनी ग्लास हाउस के अंदर चली आती है तथा पृथ्वी के तापमान को गर्म करते हैं जिससे पृथ्वी का तापमान गर्म हो जाता है और ग्लास हाउस के अंदर का तापमान पृथ्वी के दौरा छोड़े गए विकरण के द्वारा गर्म हो जााता है जिससे ग्रीन हाउस के अंदर तापमान वृद्धि हो जाती है जिससे फसल उगाया जा सकता हैै यह उस प्रदेश में लगाया जाताा है यहां का तापमान निम्न हों जैसे -रूस
वैसे तो देखा जाए ग्रीन हाउस प्रभाव हमारे लिए लाभदायक है क्योंकि इससे पृथ्वी का तापमान बना रहता है
ग्रीन हाउस प्रभाव-
ग्रीनहाउस प्रभाव या हरितगृह प्रभाव (greenhouse effect) एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसके द्वारा किसी ग्रह या उपग्रह के वातावरण में मौजूद कुछ गैसें वातावरण के तापमान को अपेक्षाकृत अधिक बनाने में मदद करतीं हैं।
पूरे विश्व के औसत तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की गयी है। ऐसा माना जा रहा है कि मानव द्वारा उत्पादित अतिरिक्त ग्रीनहाउस गैसों के कारण ऐसा हो रहा है। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि यदि वृक्षों का बचाना है तो इन गैसों पर नियंत्रण करना होगा क्योंकि सूरज तीव्र रौशनी और वातावरण में ऑक्सीजन की कमी से पहले ही वृक्षों के बने रहने की सम्भावनाएँ कम होंगी।
ग्रीन हाउस गैस-कार्बन डाइऑक्साइड नाइट्रस ऑक्साइड मेथेन जलवाष्प
होने वाली परेशानी-जिस तरह पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है उससे ग्लेशियर की मात्रा दिन प्रतिदिन पिघल रहा है जिससे समुद्र में पानी की मात्रा बढ़ रही है जिससे समुद्र के पास शहद डूबने की चांस बढ़ गए हैं बहुत से ऐसे जीव है जोकि कम तापमान पर ही जीवित रह सकते हैं वह भी ग्रीन हाउस प्रभाव के कारण समाप्त हो रहे हैं जैसे गौरैया डायनासोर आदि
ग्रीन हाउस प्रभाव के कारण बरसात का सही समय बिगड़ गया है जिससे बहुत कम मात्रा में बरसात होती है
जीवाश्म ईंधन के दहन, कृषि, वनोन्मूल और अन्य मानवीय गतिविधियों जैसे कार्यो द्वारा उत्सर्जित ग्रीन हाउस गैसें ही पिछले कुछ दशक में ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ती समस्या का मुख्य कारण है। इसी कारण से ही बर्फ की चादरे और ग्लेशियर पिघलते जा रहे है, जिसके कारणवश महासागर के स्तर में वृद्धि हुई है। गर्म जलवायु के वजह से वर्षा और वाष्पीकरण की घटनाओं में बढ़ोत्तरी होती है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण मौसम की स्थिति भी बदल गयी है, जिससे कुछ स्थान गर्म और कुछ स्थान नम होते जा रहे है।
इन कारणो से सूखा, बांढ़ और तूफान जैसी कई प्राकृतिक आपदाएं उत्पन्न होती है। जलवायु परिवर्तन प्रकृति और मानव जीवन को काफी बुरे तरीके से प्रभावित करता है और यदि ग्रीन हाउस गैसो का उत्सर्जन इसी प्रकार से बढ़ता रहा तो भविष्य में इसके परिणाम और ज्यादे भयावह होंगे। तटीय क्षेत्रो में ग्लोबल वार्मिंग के परिणाम और भी ज्यादे विनाशकारी होंगे। जब बढ़ते तापमान के कारण ध्रुवी क्षेत्र पिघलने लगेंगे तब इससे समुद्र स्तर में भीषण वृद्धि हो जायेगी जिसके कारण तटीय क्षेत्र डूब जायेंगे।
निष्कर्ष
इस संसार में ऐसा कोई देश नही है जो ग्लोबल वार्मिंग के इस भीषण समस्या से प्रभावित ना हुआ हो। ग्रीन हाउस गैसो के उत्सर्जन के मात्रा में कमी लाकर ही ग्लोबल वार्मिंग जैसे इस भीषण समस्या को रोका जा सकता है। इसके लिए सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओ द्वारा वायुमंडल में ग्रीन हाउस गैसो के उत्सर्जन को रोकने के लिए सामूहिक रुप से कड़े फैसले लेने की आवश्यकता है। इसके लिए हमें नवकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने और वनोन्मूलन की जगह और ज्यादे मात्रा में वृक्षारोपण करने की आवश्यकता है
08/07/21
गन्ना उत्पादन संबंधित जानकारी
गन्ना उत्पादन संबंधित जानकारी
देश में चीनी उत्पादन में महाराष्ट्र का प्रथम स्थान है और चीनी मिलों की संख्या महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा है
लेकिन गन्ना उत्पादन में उत्तर प्रदेश का प्रथम स्थान है
सदस्यता लें
संदेश (Atom)








