जस्ट स्वीट

अगर आप किसी भी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं और आप टेस्ट देना चाहते है तो आप हमारे साइट पर टेस्ट दे सकते हैं यदि आप WhatsApp 8354099127 पर मैसेज कर के टेस्ट प्राप्त कर सकते हैं

09/09/20

कुछ अलग संधि

 -हिंदी विशेषज्ञ: हिन्दी भाषा की अन्य संधियाँ

हिन्दी की कुछ विशेष सन्धियाँ भी हैँ। इनमेँ स्वरोँ का दीर्घ का हृस्व होना और हृस्व का दीर्घ हो जाना, स्वर का आगम या लोप हो जाना आदि मुख्य हैँ। इसमेँ व्यंजनोँ का परिवर्तन प्रायः अत्यल्प होता है। उपसर्ग या प्रत्ययोँ से भी इस तरह की संधियाँ हो जाती हैँ। ये अन्य संधियाँ निम्न प्रकार हैँ–

1. हृस्वीकरण–

(क) आदि हृस्व– इसमेँ संधि के कारण पहला दीर्घ स्वर हृस्व हो जाता है। जैसे –

घोड़ा+सवार = घुड़सवार

घोड़ा+चढ़ी = घुड़चढ़ी

दूध+मुँहा = दुधमुँहा

कान+कटा = कनकटा

काठ+फोड़ा = कठफोड़ा

काठ+पुतली = कठपुतली

मोटा+पा = मुटापा

छोटा+भैया = छुटभैया

लोटा+इया = लुटिया

मूँछ+कटा = मुँछकटा

आधा+खिला = अधखिला

काला+मुँहा = कलमुँहा

ठाकुर+आइन = ठकुराइन

लकड़ी+हारा = लकड़हारा

(ख) उभयपद हृस्व– दोनोँ पदोँ के दीर्घ स्वर हृस्व हो जाता है। जैसे –

एक+साठ = इकसठ

काट+खाना = कटखाना

पानी+घाट = पनघट

ऊँचा+नीचा = ऊँचनीच

लेना+देना = लेनदेन


2. दीर्घीकरण–

इसमेँ संधि के कारण हृस्व स्वर दीर्घ हो जाता है और पद का कोई अंश लुप्त भी हो जाता है। जैसे–

दीन+नाथ = दीनानाथ

ताल+मिलाना = तालमेल

मूसल+धार = मूसलाधार

आना+जाना = आवाजाही

व्यवहार+इक = व्यावहारिक

उत्तर+खंड = उत्तराखंड

लिखना+पढ़ना = लिखापढ़ी

हिलना+मिलना = हेलमेल

मिलना+जुलना = मेलजोल

प्रयोग+इक = प्रायोगिक

स्वस्थ+य = स्वास्थ्य

वेद+इक = वैदिक

नीति+इक = नैतिक

योग+इक = यौगिक

भूत+इक = भौतिक

कुंती+एय = कौँतेय

वसुदेव+अ = वासुदेव

दिति+य = दैत्य

देव+इक = दैविक

सुंदर+य = सौँदर्य

पृथक+य = पार्थक्य


3. स्वरलोप–

इसमेँ संधि के कारण कोई स्वर लुप्त हो जाता है। जैसे–

बकरा+ईद = बकरीद।


4. व्यंजन लोप–

इसमेँ कोई व्यंजन सन्धि के कारण लुप्त हो जाता है।

(क) ‘स’ या ‘ह’ के बाद ‘ह्’ होने पर ‘ह्’ का लोप हो जाता है। जैसे–

इस+ही = इसी

उस+ही = उसी

यह+ही = यही

वह+ही = वही

(ख) ‘हाँ’ के बाद ‘ह’ होने पर ‘हाँ’ का लोप हो जाता है तथा बने हुए शब्द के अन्त मेँ अनुस्वार लगता है। जैसे–

यहाँ+ही = यहीँ

वहाँ+ही = वहीँ

कहाँ+ही = कहीँ

(ग) ‘ब’ के बाद ‘ह्’ होने पर ‘ब’ का ‘भ’ हो जाता है और ‘ह्’ का लोप हो जाता है। जैसे–

अब+ही = अभी

तब+ही = तभी

कब+ही = कभी

सब+ही = सभी


5. आगम संधि–

इसमेँ सन्धि के कारण कोई नया वर्ण बीच मेँ आ जुड़ता है। जैसे–

खा+आ = खाया

रो+आ = रोया

ले+आ = लिया

पी+ए = पीजिए

ले+ए = लीजिए

आ+ए = आइए।


कुछ विशिष्ट संधियोँ के उदाहरण:

नव+रात्रि = नवरात्र

प्राणिन्+विज्ञान = प्राणिविज्ञान

शशिन्+प्रभा = शशिप्रभा

अक्ष+ऊहिनी = अक्षौहिणी

सुहृद+अ = सौहार्द

अहन्+निश = अहर्निश

प्र+भू = प्रभु

अप+अंग = अपंग/अपांग

अधि+स्थान = अधिष्ठान

मनस्+ईष = मनीष

प्र+ऊढ़ = प्रौढ़

उपनिषद्+मीमांसा = उपनिषन्मीमांसा

गंगा+एय = गांगेय

राजन्+तिलक = राजतिलक

दायिन्+त्व = दायित्व

विश्व+मित्र = विश्वामित्र

मार्त+अण्ड = मार्तण्ड

दिवा+रात्रि = दिवारात्र

कुल+अटा = कुलटा

पतत्+अंजलि = पतंजलि

योगिन्+ईश्वर = योगीश्वर

अहन्+मुख = अहर्मुख

सीम+अंत = सीमंत/सीमांत

[7/18, 10:20] S.P. VYAS -हिंदी विशेषज्ञ: Hindi expert :-  S. 

भारतीय रेलवे का प्रथम 12000 एच पी इंजन का परीक्षण कहां किया गया


 C

प्रथम बौद्ध संगीति


 

चिनाब नदी पर बनी परियोजना


 

हिमायू द्वारा लड़े गए प्रमुख युद्ध


 

बाबरनामा


 

08/09/20

वायुमंडल की परतों के नाम अंग्रेजी में

 वायुमंडल की परतों के नाम अंग्रेजी में

TRICK- EIMST👈 START RIGHT SIDE

T- Troposphere

S- Stratosphere

M- Mesosphere

I- Ionosphere

E-- Exosphere


विलोम संबंधित ट्रिक

 कुछ विलोम का ट्रिक

अगर शब्द अ से शुरू है तो विलोम शब्द का पहला शब्द स, सु ,अन होगा जैसे-अनाथ-सनाथ अराग- सुराग अचर- चर अर्थ -अनर्थ अभिज्ञ-अनभिज्ञ

 अधिकारी-अनधिकारी

2-अगर शब्द अनु शुरू हो तो उस का विलोम का पहला अक्षर प्रति या  वि होगा जैसे- अनुलोम -प्रतिलोम अनुग्रह-विग्रह, अनुकूल- प्रतिकूल, अनुराग -विराग

3-अगर शब्द आ से शुरू हो पहला अक्षर दुर, निर, अव ,अना , वि, होगा जैसे-आग्रह-दुराग्रह, आदि -अनादि, आश्रित-अनाश्रित, आरोह-अवरोहा, आकर्षण- विकर्षण, आच्छादित -अनाच्छादित,

3-यदि शब्द अति से है तो वह शब्द अना मैं बदल जाता है जैसे अतिबिष्ट-अनाबिष्ट,

4-अल्प बहु मैं या लघु  मे बदल जाता है जैसे अल्पसंख्यक-बहुसंख्यक



2020 के सभी सूचकांक

 भारत का सबसे प्रदूषित शहर झरिया 

2020 के सभी सूचकांक

भारत कासबसे स्वच्छ शहर इंदौर फिर सूरत

 फीफा रैंकिंग 2020 में भारत का स्थान 108 

ग्लोबल क्लाइमेट रिक्स में भारत का स्थान पांचवा 

पासपोर्ट इंडेक्स में भारत का स्थान 84 

वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स में भारत का स्थान 144 

व्यापार सुगमता इंटेक्स में भारत का स्थान 63

 शिशु  विका सूचकांक में भारत का स्थान 131

 सोशल मोबिलिटी सूचकांक में भारत का स्थान 76 

वैश्विक प्रतिभा प्रतिस्पर्धा सूचकांक में भारत का स्थान 72 व 

बौद्धिक संपदा सूचकांक में भारत का स्थान 40 

ग्लोबल  जेंडर गैप में भारत का स्थान 112 

वैश्विक उर्जा सूचकांक में भारत का स्थान 74 

विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत का स्थान 142 

पर्यावरण निष्पादन सूचकांक में भारत का स्थान 168 

वैश्विक रियल स्टेट पारदर्शिता सूचक में भारत का स्थान 34  

वैश्विक प्रतिस्पर्धा सूचकांक में भारत का स्थान 43 वैश्विक विनिर्माण जोखिम सूचकांक में भारत का स्थान तीसरा

 सततविकास लक्ष्य सूचकांक में भारत का स्थान 117

 ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भारत का स्थान 48

सहायक संधि याद करने का ट्रिक


 

07/09/20

कुछ प्रमुख विद्रोह तथा उनका करम याद करने का ट्रिक

 आइए जितना विद्रोह तथा आंदोलन हुए हैं उनका कम याद करते हैं वह ट्रिक के माध्यम से आइए कहानी पढ़ते हैं पहले

(सन्यासी) और (फकीर ) (चुआर)गांव में (भील)जनजाति के साथ रहते थे एक दिन उसी गांव में (मौसी )आ गई जिनको (खासी)आने के बाद भी (कोल )फैक्ट्री में काम करती थे फिर उनका (मुंडा) घर आ गया और मौसी का शरीर (नीला)पड़गया उसके बाद (थाल) दान किया गया और खाना (बना)

नोट-इसमें आपको संन्यासी विद्रोह को याद करना है जो 1763 में है उसके बाद अपने आप आपको याद हो जाएगा अगर नहीं होगा विकल्प से सही हो जाएगा

सन्यासी-1763

फकीर-1776

(मौसी/-रामौसी-1820

होम-अहोम-1828

खासी-1830

कोल-1831

थाल-संथाल-1856

बना-पाबना-1873


जलिया ग्राम आंदोलन किससे संबंधित है


 मणिपुर

06/09/20

क्षेत्रफल के अनुसार देश का अवरोही क्रम

 Z


2 साल का चक्रवृद्धि ब्याज का अंतर

 एक निश्चित राशि 20% वार्षिक चक्रवर्ती ब्याज दर पर जमा किया जाता है यदि पहले और दूसरे वर्ष का चक्रवृद्धि ब्याज का अंतर 1200 हैं तो मूलधन ज्ञात की

TRICK- P(R/100)^2=चक्रवृद्ध ब्याज का अंतर
नोट-यह ट्रिक केवल 2 साल के अंतर के लिए लगेगा
P-मूलधन
R-दर
^-यह सिंबल स्क्वायर का है

आइए हल करते हैं-

P(20/100)^2=1200
P(400/10000)=1200
P=30000

भारत के पड़ोसी देश