जस्ट स्वीट
25/06/22
20/06/22
राष्ट्रपति
भारतीय संविधान में भारत के राष्ट्रपति
अनुच्छेद 52 – भारत का एक राष्ट्रपति होगा।
अनुच्छेद 53 – संघ की कार्यपालिका शक्ति: संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित होगी और वह इसका उपयोग स्वयं प्रत्यक्ष रूप से अथवा अपने किसी अधीनस्थ अधिकारी के माध्यम से करेगा।
वह भारत में रक्षा बलों का सर्वोच्च सेनापति होता है।
हालांकि राष्ट्रपति केवल एकमात्र संवैधानिक प्रधान या टिटुलर प्रमुख, डे जूर प्रमुख या नोमिनल कार्यपालिका प्रधान अथवा प्रतीकात्मक प्रधान होता है।
राष्ट्रपति का चुनाव
राष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचक मंडल के सदस्यों द्वारा किया जायेगा जिसमें निम्न शामिल होंगे:
चयनित सांसद
राज्यों के चयनित विधायक
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (70वें संविधान संशोधन द्वारा जोड़ा गया और 1.06.1995 से प्रभावी) और संघशासित क्षेत्र पुड़ुचेरी के चयनित विधायक।
इस प्रकार, संसद और विधानसभाओं तथा विधान परिषदों के मनोनीत सदस्य राष्ट्रपति चुनाव में भाग नहीं लेते हैं।
अनुच्छेद 55 में चुनाव के तौर-तरीके के बारे में बताया गया है और इसमें संविधान के अनुसार एकरूपता एवं राष्ट्रभर से प्रतिनिधित्व होना चाहिए। अत: सांसद और विधायक अपने प्रतिनिधित्व के आधार पर मत देते हैं।
चुनाव का आयोजन एकल संक्रमणीय पद्धति द्वारा समानुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार होता है और यह मतदान गुप्त बैलेट द्वारा किया जाता है।
राष्ट्रपति के निर्वाचन से संबंधित सभी संदेहों और विवादों की जांच और निपटारे का निर्णय उच्चतम न्यायालय द्वारा किया जाता है जिसका निर्णय अंतिम होता है।
चुनाव प्रक्रिया पर निगरानी एवं संचालन भारतीय चुनाव आयोग द्वारा किया जाता है।
अभी तक केवल एक राष्ट्रपति श्री नीलम संजीव रेड्डी र्निविरोध निर्वाचित हुई हैं।
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद एकमात्र राष्ट्रपति हैं जिन्हें दो बार राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है।
दो राष्ट्रपति – डॉ. जाकिर हुसैन और फखरुद्दीन अली अहमद की उनके कार्यकाल के दौरान मृत्यु हुई है।
कार्यकाल (अनुच्छेद 56) और पुर्ननिर्वाचन (अनुच्छेद 57)
कार्यकाल – 5 वर्ष।
त्यागपत्र उप-राष्ट्रपति को संबोधित किया जाता है।
राष्ट्रपति कईं कार्यकाल के लिए पुर्ननिर्वाचन के लिए पात्र होता है।
योग्यता (अनुच्छेद 58), शर्तें (अनुच्छेद 59) एवं शपथ (अनुच्छेद 60)
पात्रता-
भारत का नागरिक हो,
35 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो,
लोकसभा का सांसद चुने जाने की पात्रता रखता हो
किसी लाभ के पद पर नहीं होना चाहिए।
राष्ट्रपति संसद अथवा किसी विधानमंडल के सदन का सदस्य नहीं होगा। यदि ऐसा कोई सदस्य निर्वाचित होता है, तो उसकी सीट को रिक्त मान लिया जाता है।
चुनाव हेतु किसी उम्मीदवार के नामांकन के लिए निर्वाचक मंडल के कम से कम 50 सदस्य प्रस्तावक और 50 सदस्य अनुमोदक अवश्य होने चाहिए।
शपथ भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा दिलाई जाती है यदि वह अनुपस्थित है, तो उच्चतम न्यायालय के उपलब्ध किसी वरिष्ठतम न्यायाधीश द्वारा दिलाई जाती है।
सामग्री, भत्ते और विशेषाधिकार आदि संसद द्वारा निर्धारित किए जाएगें और उसके कार्यकाल में इनमें कोई कमी नहीं की जाएगी।
राष्ट्रपति को अपने कार्यकाल के दौरान किसी भी आपराधिक कार्यवाही से छूट मिलती है। उसे गिरफ्तार अथवा जेल में बंद नहीं किया जा सकता है। हांलाकि, दो महीनों के नोटिस के बाद, उसके कार्यकाल में उसके खिलाफ उसके व्यक्तिगत कार्य के सबंध में दीवानी मामले चलाये जा सकते हैं।
राष्ट्रपति पर महाभियोग (अनुच्छेद 61)
संवैधानिक उपबंध द्वारा राष्ट्रपति को उसके पद से औपचारिक रूप से हटाया जा सकता है।
यह ‘संविधान के उल्लंघन करने पर’ महाभियोग का प्रावधान है। हांलाकि, संविधान में कहीं भी इस शब्द का स्पष्टीकरण नहीं किया गया है।
यह आरोप संसद के किसी भी सदन द्वारा लगाया जा सकता है। हांलाकि, इस प्रकार के किसी प्रस्ताव को लाने से पूर्व राष्ट्रपति को 14 दिन पहले इसकी सूचना दी जाती है।
साथ ही, नोटिस पर उस सदन जिसमें यह प्रस्ताव लाया गया होता है, के कुल सदस्यों के कम से कम एक चौथाई सदस्यों के हस्ताक्षर अवश्य होने चाहिए।
उस सदन में विधेयक के स्वीकृत होने के बाद, महाभियोग विधेयक को उस सदन के कुल सदस्यों के 2/3 से अधिक बहुमत में अवश्य ही पारित कराया जाना चाहिए।
इसके बाद विधेयक दूसरे सदन में जायेगा जो आरोपो की जांच करेगा तथा राष्ट्रपति के पास ऐसी जांच में उपस्थित होने और प्रतिनिधित्व कराने का अधिकार होगा।
यदि दूसरा सदन आरोप बनाये रखता है और राष्ट्रपति को उल्लंघन का दोषी पाता है, तथा उस संकल्प को उस सदन के कुल सदस्यों के 2/3 से अधिक बहुमत से पारित करता है, तो राष्ट्रपति का पद संकल्प पारित होने की दिनांक से रिक्त माना जाता है।
अत: महाभियोग एक अर्ध-न्यायिक प्रक्रिया है तथा जबकि संसद के मनोनीत सदस्य राष्ट्रपति के निर्वाचन में भाग नहीं लेते हैं, परंतु वे महाभियोग प्रक्रिया में पूर्ण हिस्सा लेते हैं। साथ ही, राज्य विधायकों की महाभियोग की प्रक्रिया में कोई भूमिका नहीं होती है।
राष्ट्रपति की शक्तियाँ
A) कार्यपालिका शक्तियाँ
उसके नाम से सभी कार्यपालिका कार्य किए जाते हैं। वह भारत सरकार का औपचारिक, टिटुलर प्रमुख या डे जूर प्रमुख होता है।
वह प्रधानमंत्री और उसकी सलाह पर अन्य मंत्रियों की नियुक्ति करता है।
भारत के महान्यायवादी, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक, मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य आयुक्तों, संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों, राज्यों के राज्यपालों, वित्त आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों आदि की नियुक्ति करता है।
वह अंतर्राज्यीय परिषद की नियुक्ति करता है और वह किसी भी क्षेत्र को अनुसूचित क्षेत्र और किसी जाति को अनुसूचित जाति घोषित करने का निर्णय कर सकता है।
B) विधायी शक्तियाँ
संसद सत्र को आहूत करने, सत्रावसान करने और लोकसभा भंग करने की शक्ति।
संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को आहूत करने की शक्ति (जिसकी अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष द्वारा की जायेगी)
कला, साहित्य, विज्ञान और समाज सेवाओं से ख्याति प्राप्त लोगों से 12 सदस्यों को राज्य सभा के लिए और एंग्लो भारतीय समुदाय से 2 लोगों को लोकसभा के लिए नामांकित कर सकता है।
विशेष प्रकार के विधेयकों जैसे धन विधेयक, भारत की संचित निधि से व्यय करने की मांग करने वाले विधेयक आदि को प्रस्तुत करने के मामले में राष्ट्रपति की पूर्व अनुमति आवश्यक है।
वह विधेयक पर अपनी राय को रोक सकता है, विधेयक को विधायिका में लौटा सकता है, या फिर पॉकेट में रख सकता है।
वह संसद के सत्र में न होने पर अध्यादेश पारित कर सकता है।
वह वित्त आयोग, कैग और लोक सेवा आयोग आदि की रिपोर्ट को संसद के समक्ष रखता है।
बिना राष्ट्रपति की अनुमति के किसी अनुदान का आवंटन नहीं किया जा सकता है। साथ ही, वह केन्द्र और राज्यों के मध्य आय के बंटवारे के लिए प्रत्येक पांच वर्ष में एक वित्त आयोग का गठन करता है।
C) न्यायिक शक्तियाँ
मुख्य न्यायाधीश तथा उच्चतम एवं उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति करता है।
विधि के किसी भी प्रश्न पर उच्चतम न्यायालय से सलाह लेता है।
वह क्षमादान इत्यादि दे सकता है।
D) आपातकालीन शक्तियाँ
राष्ट्रीय आपातकाल (अनुच्छेद 352)
राष्ट्रपति शासन (अनुच्छेद 356)
वित्तीय आपातकाल (अनुच्छेद 360)
E) वीटो शक्ति: भारत के राष्ट्रपति के पास निम्न तीन वीटो शक्तियाँ होती हैं:
पूर्ण वीटो – विधेयक पर अपनी अनुमति को रोके रखना। इसके बाद विधेयक समाप्त हो जाता है और एक अधिनियम नहीं बन पाता है। उदाहरण – 1954 में, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने पेप्सू विनियोग विधेयक पर अपनी मंजूरी रोके रखी थी। तथा, 1991 में, श्री आर. वेंकटरमन ने सांसदों के वेतन, भत्ते विधेयक पर अपनी मंजूरी रोक दी थी।
निलंबित वीटो – विधेयक को पुर्नविचार के लिये भेजना। 2006 में, राष्ट्रपति डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने लाभ के पद विधेयक पर निलंबित वीटो का प्रयोग किया था। हांलाकि, राष्ट्रपति विधेयक पर विधायिका के पुर्नविचार के लिये केवल एक बार ही विधेयक लौटा सकताहै।
पॉकेट वीटो – राष्ट्रपति को भेजे गए किसी विधेयक पर कोई कार्रवाई नहीं करना। संविधान में ऐसी कोई समय-सीमा निर्धारित नहीं की गई है जिसके अंदर राष्ट्रपति को विधेयक पर अपनी अनुमति अथवा हस्ताक्षर करना अनिवार्य है। अत: उसके पास अमेरिकी राष्ट्रपति की तुलना में ‘बिग्गर पॉकेट’ है। 1986 में, राष्ट्रपति ज्ञानी जेल सिंह ने भारतीय डाकघर संशोधन विधेयक पर पॉकेट वीटो लगाया था।
ध्यान दें: राष्ट्रपति के पास संविधान संशोधन विधेयक के संबंध में कोई वीटो शक्ति नहीं है। वह ऐसे विधेयकों को अनुमोदित करने के लिये बाध्य है।
अध्यादेश बनाने की शक्ति (अनुच्छेद 123)
संसद के दोनों सदनों अथवा किसी एक सदन के सत्र में नहीं होने पर राष्ट्रपति द्वारा अध्यादेश जारी किया जा सकता है।
अध्यादेश का संसद की पुर्नबैठक के छह सप्ताह के भीतर अनुमोदन प्राप्त करना अनिवार्य होता है।
अत: अध्यादेश का अधिकतम जीवनकाल – छह माह + छह सप्ताह है।
वह केवल प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली मंत्री परिषद की सलाह पर अध्यादेश जारी कर सकता है।
राष्ट्रपति की क्षमादान शक्ति (अनुच्छेद 72)
राष्ट्रपति के पास संघीय कानून, अथवा किसी कोर्ट मार्शल या मृत्यु दंड के मामले में दण्डित किसी व्यक्ति के दण्ड को माफ करने, रोक लगाने, बदलने, लघुकरण करने और विराम देने की शक्ति होती है।
यह एक कार्यपालिका शक्ति है और राज्यपाल के पास अनुच्छेद 161 के अंतर्गत ऐसी शक्तियाँ हैं, हांलाकि राज्यपाल मृत्युदंड और कोर्ट मार्शल के मामलों में दखल नहीं दे सकता है।
राष्ट्रपति इस शक्ति का उपयोग केन्द्रीय कैबिनेट के परामर्श पर करता है।
राष्ट्रपति की विवेकाधीन शक्तियाँ
प्रधानमंत्री की नियुक्ति: जब लोकसभा में किसी भी पार्टी को कोई स्पष्ट बहुमत प्राप्त न हो अथवा प्रधानमंत्री के कार्यकाल में मृत्यु होने पर तथा कोई उचित उत्तराधिकरी न होने पर।
लोकसभा का विश्वास मत हासिल न कर पाने पर केन्द्रीय कैबिनेट को निलंबित करने की शक्ति।
मंत्रीपरिषद द्वारा लोकसभा में बहुमत खोने पर लोकसभा भंग करने की शक्ति।
विधेयकों के संबंध में निलंबन वीटो शक्ति का प्रयोग।
वरीयता के आधार पर मतदान-जा सकती कि चुनाव में रहता के आधार पर मतदान किया जाता है जैसे कि मान लेते हैं राष्ट्रपति के चुनाव में 5 लोग खड़े हैं तो हम किसी उम्मीदवार को पहला तथा दूसरे उम्मीदवार को दूसरा इसी प्रकार से वरीयता देते हैं अगर पहली वरीयता के आधार पर निर्णय नहीं हो सकता है तो दूसरे वरीयता के मतों को गिनते हैं
कुछ रोचक जानकारी-
पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद थे
निर्विरोध चुने जाने वाले राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी थे
वीवी गिरी पहले निर्दलीय पार्टी के रूप में चुने जाने वाले पहले राष्ट्रपति थे
कार्यकाल के दौरान जाकिर हुसैन की मृत्यु हो गई थी
पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल थी
कौन वोट नहीं दे सकता-
19/06/22
05/06/22
22/05/22
ओलंपिक कहां होगा
ओलंपिक 2020-टोक्यो जापान
ओलंपिक 2024 - पेरिस फ्रांस
ओलंपिक 2028 - लाॅस एलएंजेस
ओलंपिक 2032- ब्रिस्बेन
17/04/22
अगर आप किसी भी प्रकार के नोट पाना चाहते हैं तो पेमेंट कीजिए और हमारे व्हाट्सएप नंबर 8354099127 पर स्क्रीनशॉट भेजिए। आपको पीडीएफ मिल जाएगा
👉 पर्यावरण के 500 क्वेश्चन का पीडीएफ चार्ज केवल ₹20
यह आप 8354099127 पर पेटीएम भी कर सकते हैं।
26/03/22
24/03/22
03/03/22
भगवान सूर्य और पवन देवता के बीच शर्त
भगवान सूर्य और पवन देवता के बीच शर्त-
एक बार भगवान सूर्य और पवन देवता के बीच शर्त लगी कि कौन सबसे ज्यादा शक्तिशाली है तभी वहां से एक राही जा रहा था तो दोनों ने यह शर्त रखी कि कौन उस राही का कपड़ा उतरवा देगा वह सबसे शक्तिशाली होगा। सूर्य भगवान ने सर्वप्रथम कोशिश की उन्होंने गर्मी खूब कर दी जिससे राही ने कपड़े उतार दिए सूर्य भगवान को लगा वह जीत चुके हैं तभी पवन देवता ने कहा कि अब मेरी बारी उन्होंने उस क्षेत्र का हवा सोख लिया जिससे राही सांस लेने की दिक्कतें कारण अपने कपड़े उतार दिए इस तरह दोनों अपने आप को शक्तिशाली मान लिए और घर चले गए
02/03/22
27/02/22
test-7
टेस्ट 7 में 15 क्वेश्चन दिए गए हैं शुरू में 15 क्वेश्चन दिए गए हैं जिसको आपको करना है उसके बाद नीचे उसका आंसर दिया गया है जिससे आप उसे चेक कर सकते हैं
1- मेघालय का पठार किस भाग में है
a- हिमालय श्रेणी में
b- प्रायद्वीपीय खंड
c- पूर्वी पर्वत का
d- सतपुड़ा का
2- किसने कहा था संविधान सभा कांग्रेस थी और कांग्रेस भारत
a- ऑस्टिन
b- लॉर्ड माउंटबेटन
c- भगत सिंह
d- लाल बहादुर शास्त्री
3- मृगतृष्णा उदाहरण है
a- अपवर्तन का
b- पूर्ण आंतरिक परावर्तन
c- प्रकीर्णन
d- इनमें से कोई नहीं
4- गेहूं में रोटी बनाने के गुण को कौन प्रभावित करता है
a- ग्लाइसिन
b- ग्लोबुलीन
c- ग्लूटीन
d- लायसीन
5-राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंधन अकादमी अवस्थित है
a- बैंगलोर
b- हैदराबाद
c- कोलकाता
d- नई दिल्ली
6- भारतीय संविधान में किस संशोधन द्वारा मौलिक कर्तव्य जोड़ा गया
a- 42वां संविधान संशोधन 1972
b- 44 वा संविधान संशोधन 1976
c- 42वां संविधान संशोधन 1976
d- 44 वा संविधान संशोधन 1978
7- किसे प्लास्टिक मनी कहा जाता है
a- कागजी मुद्रा
b- क्रेडिट कार्ड
c- डिस्काउंट कूपन
d- शेयर
8- माउस है
a- मेमोरी
b- सीपीयू
c- इनपुट डिवाइस
d- आउटपुट डिवाइस
9- पोंगल किस राज्य का त्योहार है
a- आंध्र प्रदेश
b- तमिलनाडु
c- महाराष्ट्र
d- केरल
10- भारत के कौन से प्रधानमंत्री अपने शासनकाल में कभी भी संसद नहीं गए
a- चंद्रशेखर
b- बी प सिंह
c- चौधरी चरण सिंह
d- अटल बिहारी वाजपेई
11- विश्व जनसंख्या दिवस कब मनाया जाता है
a- 11 सितंबर
b- 11 अक्टूबर
c- 11 जुलाई
d- 11 अगस्त
12- कालागढ़ बांध किस नदी पर है
a- यमुना
b- शारदा
c- गंगा
d- रामगंगा
13- निम्नलिखित में से सबसे प्राचीन वाद्ययंत्र कौन सा है
a- सितार
b- वीणा
c- तबला
d- सरोद
14- 1857 के समय भारत के गवर्नर जनरल कौन थे
a - लॉर्ड हार्डिंग
b- लॉर्ड कैनिंग
c- लॉर्ड मेयो
d- लॉर्ड डफरिन
15- निम्नलिखित में से किस राज्य की जनसंख्या सबसे अधिक है
a- महाराष्ट्र
b - सिक्किम
c- गुजरात
d- बिहार
उत्तर-
मेघालय का पठार किस भाग में है
a- हिमालय श्रेणी में
b- प्रायद्वीपीय खंड✓
c- पूर्वी पर्वत का
d- सतपुड़ा का
2- किसने कहा था संविधान सभा कांग्रेस थी और कांग्रेस भारत
a- ऑस्टिन✓
b- लॉर्ड माउंटबेटन
c- भगत सिंह
d- लाल बहादुर शास्त्री
3- मृगतृष्णा उदाहरण है
a- अपवर्तन का
b- पूर्ण आंतरिक परावर्तन✓
c- प्रकीर्णन
d- इनमें से कोई नहीं
4- गेहूं में रोटी बनाने के गुण को कौन प्रभावित करता है
a- ग्लाइसिन
b- ग्लोबुलीन
c- ग्लूटीन ✓
d- लायसीन
5-राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंधन अकादमी अवस्थित है
a- बैंगलोर
b- हैदराबाद ✓
c- कोलकाता
d- नई दिल्ली
6- भारतीय संविधान में किस संशोधन द्वारा मौलिक कर्तव्य जोड़ा गया
a- 42वां संविधान संशोधन 1972
b- 44 वा संविधान संशोधन 1976
c- 42वां संविधान संशोधन 1976 ✓
d- 44 वा संविधान संशोधन 1978
7- किसे प्लास्टिक मनी कहा जाता है
a- कागजी मुद्रा
b- क्रेडिट कार्ड ✓
c- डिस्काउंट कूपन
d- शेयर
8- माउस है
a- मेमोरी
b- सीपीयू
c- इनपुट डिवाइस ✓
d- आउटपुट डिवाइस
9- पोंगल किस राज्य का त्योहार है
a- आंध्र प्रदेश
b- तमिलनाडु ✓
c- महाराष्ट्र
d- केरल
10- भारत के कौन से प्रधानमंत्री अपने शासनकाल में कभी भी संसद नहीं गए
a- चंद्रशेखर
b- बी प सिंह
c- चौधरी चरण सिंह ✓
d- अटल बिहारी वाजपेई
11- विश्व जनसंख्या दिवस कब मनाया जाता है
a- 11 सितंबर
b- 11 अक्टूबर
c- 11 जुलाई ✓
d- 11 अगस्त
12- कालागढ़ बांध किस नदी पर है
a- यमुना
b- शारदा
c- गंगा
d- रामगंगा ✓
13- निम्नलिखित में से सबसे प्राचीन वाद्ययंत्र कौन सा है
a- सितार
b- वीणा✓
c- तबला
d- सरोद
14- 1857 के समय भारत के गवर्नर जनरल कौन थे
a - लॉर्ड हार्डिंग
b- लॉर्ड कैनिंग ✓
c- लॉर्ड मेयो
d- लॉर्ड डफरिन
15- निम्नलिखित में से किस राज्य की जनसंख्या सबसे अधिक है
a- महाराष्ट्र ✓
b - सिक्किम
c- गुजरात
d- बिहार
यह टेस्ट हमारे द्वारा बनाया गया है किसी भी प्रकार की अगर गलती मिलती है सूचित करें और अगर आप टेस्ट खरीदना चाहते हैं हमें व्हाट्सएप कर कर सकते हैं 8354099127
18/02/22
61 संविधान संशोधन 1989
भाग 15 के अंतर्गत संविधान 61 संशोधन अधिनियम 1989 संविधान के अनुच्छेद 326 को संशोधित करके वोट देने का अधिकार की आयु 21 से घटाकर 18 कर दी गई








































