CDS ke bare mai
☆देश के पहले "चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS)" को कैबिनेट ने दी मंजूरी "जनरल बिपिन रावत" होंगे देश के पहले CDS।
☆जनरल बिपिन रावत वर्तमान में थल सेना के प्रमुख है ।
31 दिसंबर,2019 को यह इस पद से सेवानिर्वित हो रहे है। चूंकि इस पद पर कार्यकाल 3 वर्ष या 62 वर्ष आयु जो पहले हो तक आसीन रहने का प्रावधान है।
☆चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का कार्यकाल 65 वर्ष आयु तक निर्धारित किया गया है।सेवानिर्वित के बाद किसी भी सरकारी पद को ग्रहण नही कर सकेंगे। इस पद पर नियुक्त व्यक्ति '4 स्टार' रैंक का जनरल होगा।
☆भारत की तीनों सेनाओ (जल-थल-वायु) के मध्य सामंजस्य ताल-मेल को बनाएगा तथा भारतीय रक्षा का सर्वोच्च सलाहकार भी होगा। CDS का पद किसी मंत्रलाय के सचिव के बराबर होगा तथा इनके सेवा व भत्ते सेना अध्यक्ष के बराबर होंगे।
☆तीनो सेनाओ के लिए एक संयुक्त रूप से ग्रह मंत्रालय के अंतर्गत एक Department Of Military Affairs का सृजन किया जाएगा। जिसका प्रमुख तत्कालीन CDS होगा।
☆CDS किसी भी प्रकार का आदेश सीधे रूप से किसी भी सेना को नही दे सकता । उसे पहले अपनी रिपोर्ट प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को सौंपनी होगी।
☆CDS को सेना के वित्त व भरणपोषण की भी स्वयत्ता भी दी जा सकती है हालाँकि यह सरकार की तरफ से अभी साफ नही हुआ है। जल्द ही इसके पूरे दिशा- निर्देश आधिकारिक रूप से जारी होंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
अगर आप किसी भी प्रकार के सुझाव दे सकते हैं और किसी भी प्रकार कि जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप नंबर पर 8354099127 ,8795713286 पर मैसेज कर सकते है